आज रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ के लिए यह आत्मनिरीक्षण और संयम का दिन रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि- आज का दिन आपको मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण लग सकता है। परिवार या मित्रों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य रखें और किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।
वृषभ राशि- धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। निवेश करने का अच्छा समय है।
मिथुन राशि- आज का दिन यात्रा और भागदौड़ से भरा हो सकता है, लेकिन उसका फल सकारात्मक होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। मानसिक तनाव हो सकता है, योग व ध्यान से लाभ होगा।
कर्क राशि-पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेष रूप से पेट व पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।
सिंह राशि– साहस और आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आज फलदायक होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- किसी बड़े निर्णय को लेकर मन में असमंजस रहेगा। कार्यों में विलंब हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सुधरेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है।
तुला राशि- दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि– नया व्यवसाय या नौकरी शुरू करने के लिए समय शुभ है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
धनु राशि- यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
मकर राशि- नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। हालांकि तनाव भी बना रह सकता है, धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शुरुआत हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के मौके।
कुंभ राशि- आज आपको किसी पुराने मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है।
मीन राशि- आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नौकरी में नई दिशा मिलेगी। कला, लेखन, या संगीत से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।