• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
40 हजार होमबायर्स के लिए खुशखबरी, स्पोर्ट्स सिटी में फिर शुरू होगा काम

40 हजार होमबायर्स के लिए खुशखबरी, स्पोर्ट्स सिटी में फिर शुरू होगा काम

April 7, 2026
जयपुर मेट्रो फेज‑2 को केंद्र से मंजूरी, 13 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

जयपुर मेट्रो फेज‑2 को केंद्र से मंजूरी, 13 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

April 8, 2026
स्वच्छंदता का निरोध करने वाला संसार से पा सकता है पार : महातपस्वी महाश्रमण

स्वच्छंदता का निरोध करने वाला संसार से पा सकता है पार : महातपस्वी महाश्रमण

April 8, 2026
अमेरिका से दी परमाणु धमकी पर भारत का पलटवार: पाकिस्तान गैर-जिम्मेदार राष्ट्र

भारत ने अमेरिका‑ईरान युद्धविराम का किया स्वागत

April 8, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

गोवा में शिवाजी प्रतिमा अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

April 8, 2026
खरगे

खरगे ने विवादित गुजरात टिप्पणी पर माफी मांगी

April 8, 2026
हॉर्मुज की संकीर्ण धारा: ईरान का आधुनिक टोल बूथ

हॉर्मुज की संकीर्ण धारा: ईरान का आधुनिक टोल बूथ

April 8, 2026
ईरान में बगावत तेज, सरकार ने देशभर में इंटरनेट किया बंद

भारत ने ईरान में नागरिकों के लिए जारी की सुरक्षा चेतावनी

April 8, 2026
दिल्ली में 7 मिनट, बंगाल में सियासी तूफान: तृणमूल कांग्रेस बनाम चुनाव आयोग

दिल्ली में 7 मिनट, बंगाल में सियासी तूफान: तृणमूल कांग्रेस बनाम चुनाव आयोग

April 8, 2026
पुराना चेक बाउंस मामला: राहत नहीं मिलने पर राजपाल यादव तिहाड़ जेल पहुंचे

जब सलमान खान बने ढाल, राजपाल यादव ने यूं जताई कृतज्ञता

April 8, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

‘56 इंच’ बनाम हकीकत: पाकिस्तान की भूमिका पर सियासी संग्राम

April 8, 2026
कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का 94 वर्ष में निधन

कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का 94 वर्ष में निधन

April 8, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश: पितृसत्ता के लिए समाज में जगह नहीं

April 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

40 हजार होमबायर्स के लिए खुशखबरी, स्पोर्ट्स सिटी में फिर शुरू होगा काम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 7, 2026
in उत्तर प्रदेश, एनसीआर, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
40 हजार होमबायर्स के लिए खुशखबरी, स्पोर्ट्स सिटी में फिर शुरू होगा काम

Symbolic Image

डेस्क : नोएडा प्राधिकरण की सोमवार को आयोजित 222वीं बोर्ड बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए स्पोर्ट्स सिटी के चार भूखंडों से जुड़ी 84 परियोजनाओं में काम शुरू करने की मंजूरी दे दी गई। इस निर्णय से करीब 40 हजार फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उनके फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, यह प्रक्रिया बिल्डरों द्वारा बकाया राशि जमा करने के बाद ही आगे बढ़ेगी।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य और खेल सुविधाएं पहले ही विकसित की जा चुकी हैं, उन बिल्डरों को बकाया चुकाने के लिए एक से तीन वर्ष का समय दिया जाएगा। उन्हें कुल बकाये का 20 प्रतिशत तुरंत और शेष 80 प्रतिशत तीन वर्षों के भीतर जमा करना होगा। जैसे ही भुगतान शुरू होगा, रजिस्ट्री प्रक्रिया भी आरंभ कर दी जाएगी।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि संशोधित ले-आउट प्लान केवल उन्हीं बिल्डरों का स्वीकृत होगा, जो खेल सुविधाओं के विकास की स्पष्ट और ठोस योजना प्रस्तुत करेंगे। अधिभोग प्रमाण-पत्र भी तभी जारी किया जाएगा, जब खेल सुविधाएं पूरी तरह विकसित हो जाएंगी। इस मामले में 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है।

सेक्टर-150 में सीमित निर्माण, हरित क्षेत्र पर जोर

सेक्टर-150 के एससी-02 भूखंड के संशोधित ले-आउट को भी मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत कुल भूमि का 70 प्रतिशत हिस्सा खुला और हरित क्षेत्र के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि केवल 30 प्रतिशत भूमि पर ही निर्माण की अनुमति होगी। इस भूखंड पर ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के तहत फ्लैट बनाए जाएंगे।

पहले क्यों लगी थी रोक?

वर्ष 2021 में स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं पर रोक लगाने का मुख्य कारण बिल्डरों द्वारा खेल सुविधाओं के विकास में लापरवाही था। नियमों के अनुसार पहले खेल सुविधाएं विकसित की जानी थीं, लेकिन अधिक लाभ के लालच में बिल्डरों ने पहले आवासीय और व्यावसायिक निर्माण कर लिया। इससे परियोजनाओं का मूल स्वरूप प्रभावित हुआ। इसके अलावा, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की भी आशंका जताई गई थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का वादा

प्राधिकरण का कहना है कि स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें क्रिकेट स्टेडियम, गोल्फ कोर्स, टेनिस सेंटर, स्विमिंग ट्रैक और बहुउद्देश्यीय मैदान शामिल होंगे। साथ ही, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। बिल्डरों को तीन वर्षों में खेल सुविधाएं और पांच वर्षों में आवासीय निर्माण पूरा करना होगा।

एकमुश्त समाधान योजना को मंजूरी

नोएडा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्राधिकरण ने बकायेदारों को राहत देने के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना 2026’ को भी मंजूरी दी है। यह योजना ग्रुप हाउसिंग, आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और आईटी-आईटीईएस समेत विभिन्न श्रेणियों पर लागू होगी। वर्तमान में इन परिसंपत्तियों पर 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।

आपदा प्रबंधन के लिए 154 करोड़ रुपये स्वीकृत

हाल ही में सेक्टर-150 में डूबने से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवालों को देखते हुए प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन के लिए 154 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। इस राशि से रोबोट समेत आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे, ताकि अग्निकांड, भूकंप और अन्य आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उल्लेखनीय है कि नोएडा सेसमिक जोन-4 में आता है।

क्या बोले विशेषज्ञ

क्रेडाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सभी स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं से रोक हटाना एक सकारात्मक कदम है। इससे हजारों खरीदारों को राहत मिलेगी और केवल सेक्टर-150 के एक भूखंड पर ही लगभग आठ हजार फ्लैट की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है।

Previous Post

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

Next Post

ईरान की सत्ता पर सस्पेंस: मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर होने की रिपोर्ट

Next Post
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की सत्ता पर सस्पेंस: मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर होने की रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयपुर मेट्रो फेज‑2 को केंद्र से मंजूरी, 13 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू
  • स्वच्छंदता का निरोध करने वाला संसार से पा सकता है पार : महातपस्वी महाश्रमण
  • भारत ने अमेरिका‑ईरान युद्धविराम का किया स्वागत
  • गोवा में शिवाजी प्रतिमा अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट का सख्त आदेश
  • खरगे ने विवादित गुजरात टिप्पणी पर माफी मांगी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In