• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विदेश में बैठकर पुलिस या सीबीआई का अधिकारी बता कर हो रही ठगी, ऐसे बचें

41 लाख की ठगी में दिल्ली पुलिस ने धनबाद से सगे भाइयों को दबोचा

March 26, 2022
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

March 4, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

March 4, 2026
गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

March 4, 2026
इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को गोली लगी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां

March 4, 2026
ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

March 4, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

March 4, 2026
सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

March 4, 2026
युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

March 4, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

March 4, 2026
रविशंकर

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य मनोनीत, रविशंकर प्रसाद अध्यक्ष

March 4, 2026
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- प्रधानमंत्री छिप रहे हैं

कांग्रेस की पहली वार: असम में 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

March 4, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

मोदी सरकार की मौन नीति पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी ने नैतिक रुख अपनाने की मांग की

March 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

41 लाख की ठगी में दिल्ली पुलिस ने धनबाद से सगे भाइयों को दबोचा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2022
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
विदेश में बैठकर पुलिस या सीबीआई का अधिकारी बता कर हो रही ठगी, ऐसे बचें

प्रतिनिधि चित्र

धनबाद:साइबर अपराधियों की तलाश में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी। छापेमारी में दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया जबकि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों भाइयों पर 41 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप है। धनबाद, टुंडी और बरोरा थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में छापेमारी कर धड़-पकड़ की गई।

सबसे पहले स्पेशल सेल ने सुबह बरोरा थाना क्षेत्र की मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी स्थित एक आवास में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार सदबल शामिल थे। गिरफ्तार प्रमोद कुमार और विनोद कुमार सगे भाई हैं। दोनों सेवानिवृत्त बीसीसीएलकर्मी बासुदेव गोप के पुत्र हैं। प्रमोद और विनोद के पास से एक लैपटॉप के साथ- साथ कई क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, सिम और मोबाइल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों पर लगभग 41 लाख रुपए की साइबर ठगी का आरोप है।

साइबर अपराधियों की तलाश में पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि इस पोर्टल पर दर्ज 51 ऐसे मामले हैं, जिन्हें एक ही मोबाइल नंबर से ठगा गया है। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज कुमार ने बताया कि कई लोगों ने मोबाइल नंबर, मैसेज, लिंक ईमेल सहित अन्य माध्यम से रुपए ठगने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। सभी मोबाइल नंबरों की पड़ताल करते हुए लोकेशन के आधार पर कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है। झारखंड के धनबाद और जामताड़ा में छापेमारी की गई।

दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज कुमार ने बताया कि छापेमारी के लिए कुल सात टीम को गठन किया गया है, जिसमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी शामिल हैं। सभी टीमें अलग-अलग राज्यों व जिलों में छापेमारी कर रही है। शुक्रवार तक 20 लोगों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है। धनबाद जिला के बरोरा थाना से 02, धनबाद से 04 जामताड़ा से 02, सूरत से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Previous Post

जोधपुर में स्कूल के टॉयलट में पांच साल की बच्ची से किया था रेप

Next Post

धनबाद जज मौत: व्हाट्सएप के इंडिया हेड को हाईकोर्ट ने प्रतिवादी बनाया

Next Post
धनबाद जज मौत: व्हाट्सएप के इंडिया हेड को हाईकोर्ट ने प्रतिवादी बनाया

धनबाद जज मौत: व्हाट्सएप के इंडिया हेड को हाईकोर्ट ने प्रतिवादी बनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
  • सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़
  • गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प
  • राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां
  • ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In