वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 फरवरी को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 9 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आइए जानते हैं, 9 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।
मेष राशि-मेष राशि वाले कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। इस समय महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने से बचें। धन का लेन-देन न करें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं।
वृषभ राशि-वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य दिन है। ऑफिस में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल संभव है। भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि-मिथुन राशि के जातकों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। ऑफिस में सहकर्मियों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाओं को दूर कर लेंगे। रुके हुए कार्य सफल होंगे। कानूनी विवादों से दूर रहें। अपने डाइट पर ध्यान दें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कर्क राशि-आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन धन का प्रबंधन होशियारी से करें। घर में मांगलिक कार्यों का आय़ोजन संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आय के नए साधन से धन लाभ होगा।
सिंह राशि-सिंह राशि वालों को ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए। नया बजट बनाएं और खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और रिलेशनशिप की गलतफहमियों को दूर करें। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।
कन्या राशि-कन्या राशि वालों के मिलाजुला परिणाम देने वाला दिन रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल होगी। कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि-तुला राशि वालों के लिए सामान्य दिन रहेगा। वाणी पर संयम रखें। क्रोध से बचें। आप अचानक से ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। ऑफिस में बॉस महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा के योग बनेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे।
धनु राशि-कार्यों में लापरवाही न बरतें। ऑफिस में दिए गए कार्यों को डेडलाइन तक पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। स्टॉक मार्केट में सावधानी से निवेश करें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं।
मकर राशि-मकर राशि वालों को ऑफिस पॉलिटिक्स से बचना चाहिए। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
कुंभ राशि-कुंभ राशि वालों को कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों से दूरी बनाएं। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आय के नवीन स्त्रोतों की तलाश करें और धन का प्रबंधन होशियारी से करें।
मीन राशि- ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी संग रिश्ते मधुर होंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन व्यतीत करेंगे।