• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हाथ आए कठुआ हमले के 2 जैश आतंकी, साथियों को खिलाया था, भगाने में मदद

हाथ आए कठुआ हमले के 2 जैश आतंकी, साथियों को खिलाया था, भगाने में मदद

July 25, 2024
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

June 4, 2026
सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

June 4, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल

June 4, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

हाथ आए कठुआ हमले के 2 जैश आतंकी, साथियों को खिलाया था, भगाने में मदद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 25, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हाथ आए कठुआ हमले के 2 जैश आतंकी, साथियों को खिलाया था, भगाने में मदद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आतंकियों ने 8 जुलाई को कठुआ के बदनोटा गांव में सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकियों को खाना और हॉटस्पॉट कनेक्शन मुहैया कराया था। इस हमले में एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल भी हुए थे।

मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने जैश के दो ओजीडब्ल्यू (ओवरग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कबूल किया है कि उन्होंने 8 जुलाई को बदनोटा में सेना के ट्रकों पर हमला करने वाले आतंकियों को खाना और हॉटस्पॉट कनेक्शन मुहैया कराया था।” उन्होंने बताया कि इस मामले में और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने आतंकियों को रणनीतिक और लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी।

आतंकियों के दूसरे ग्रुप तक भी पहुंचाया था संदेश
गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान बिलावर तहसील के गम्मी के बेटे लयकत अली उर्फ ​​पावु और कठुआ जिले के मल्हार तहसील के उत्तम चंद के बेटे मूल राज उर्फ ​​जेनजू के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकियों ने मछेड़ी के जंगलों में आतंकियों के दूसरे समूह तक संदेश भी पहुंचाए थे। अधिकारी ने बताया, “8 जुलाई को हमले के बाद दोनों ने आतंकियों के भागने में भी मदद की थी।”

ये एक बड़ी सफलता है- पुलिस अधिकारी
पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के हमारे चल रहे प्रयासों में यह एक बड़ी सफलता है। इन व्यक्तियों को समय पर पुलिस को जरूरी सूचना न देकर जानबूझकर जानकारी छिपाने का भी दोषी पाया गया है।” बयान में आगे बताया गया, “8 जुलाई के आतंकी हमले के मामले में 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। आगे के जोखिमों को देखते हुए 40 से ज्यादा लोगों के खिलाफ के खिलाफ एक्शन भी लिया गया है।”

आतंकी गतिविधि की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर जारी
पुलिस ने बयान में लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 100 या 9858034100 पर दें। खुफिया एजेंसियों को शक है कि जम्मू क्षेत्र में 50 से 60 सीमा पार के आतंकवादी मौजूद हैं। इनमें से पहाड़ी जिलों राजौरी, पुंछ, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में कुछ पूर्व पाकिस्तानी सेना के सदस्य शामिल हैं। सेना ने इन आतंकवादियों को खत्म करने के लिए 4,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें 500 से अधिक पैरा कमांडो और प्रशिक्षित सैनिक शामिल हैं। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस साल 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। हालांकि जम्मू में आतंकी हमलों में बढ़तरी को देखते हुए चुनाव टलने की स्थिति नजर आ रही है।

Tags: जैश आतंकी
Previous Post

मुसलमानों के धर्मांतरण वाले मंदिर में फिर ‘घर वापसी’, 5 ईसाई बने हिंदू

Next Post

जनता ने 18% GST लगा दिया; 303 से 240 हुई भाजपा पर राघव चड्ढा का तंज

Next Post
जनता ने 18% GST लगा दिया; 303 से 240 हुई भाजपा पर राघव चड्ढा का तंज

जनता ने 18% GST लगा दिया; 303 से 240 हुई भाजपा पर राघव चड्ढा का तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी
  • बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान
  • देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा
  • आज का राशिफल : 5 जून 2026
  • टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In