• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
खाना, ठिकाना और वाई-फाई, जम्मू हमलों में आतंकियों का मददगार कौन?

खाना, ठिकाना और वाई-फाई, जम्मू हमलों में आतंकियों का मददगार कौन?

July 29, 2024
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

खाना, ठिकाना और वाई-फाई, जम्मू हमलों में आतंकियों का मददगार कौन?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
खाना, ठिकाना और वाई-फाई, जम्मू हमलों में आतंकियों का मददगार कौन?

Jammu Terror Attack: जम्मू कश्मीर में हालिया समय में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिस तरह से आतंकवादी सेना के जवानों पर हमला कर रहे हैं और छिप जा रहे हैं, उससे एक पैटर्न बनने लगा है और लोकल सपोर्ट का शक गहराने लगा है। सेना के अफसरों का भी मानना है कि जिस तरह से हमले हो रहे हैं और उसके बाद आतंकवादी घने जंगलों में छिपने में सफल हो रहे हैं, वह बिना  स्थानीय लोगों की मदद के संभव नहीं। हाल ही में जम्मू में कुछ लोगों को इसी सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसको लेकर बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि इन दोनों पर आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप है। इनमें से एक लायकात अली उर्फ पाऊ और दूसरा मूल राज उफ जेंजू है। यह दोनों कठुआ के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक अली और राज पीर पंजाल के इलाके के रहने वाले हैं। दोनों जहां पर रहते हैं वहां सेलफोन और इंटरनेट सेवाएं ना के बराबर हैं। इनके गांव बडनोता रेंज के पास हैं जहां पर आठ जुलाई को 22 गढ़वाली राइफल के दो पैट्रोल टैंक्स पर हमला हुआ था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। जब यह टैंक माचेडी-किंडली-मल्हार रोड पर एक मोड़ से होते हुए गुजर रहे थे, तभी आतंकियों ने एक ऊंची जगह से हमला बोला था। यह इलाका माचेडी के जंगली इलाके में आता है। यहां के घने जंगल, पहाड़ी रास्ते और गुफाएं आतंकियों को छिपने के कई सुरक्षित विकल्प देती हैं। इस इलाके की सघनता कैसी है इसके बारे में सिर्फ इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ड्रोन्स, हेलीकॉप्टर्स और मिलिट्री डॉग्स की मदद से लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशंस के बावजूद अभी तक सेना आतंकियों पर पूरी तरह से काबू पाने में सफल नहीं हो पाई है।

अली और राज से पहले पुलिस ने चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें शौकल अली भी था जो आतंकियों को पनाह देने के साथ खाना और वाई-फाई की सुविधा भी देता था। उसने यह सब 15 जुलाई को डोडा जिले के डेसा जंगल में हुए आतंकी हमले से पहले किया था। इस हमले में चार भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। इससे पहले भी 19 जून को जम्मू पुलिस ने 45 साल के हकम दी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने नौ जून को रियासी जिले में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस के ऊपर हमले में आतंकवादियों की मदद की थी। पुलिस के मुताबिक इसके बदले में उसे 6000 रुपए मिले थे, जो उसके पास से बरामद हुए। हालांकि स्थानीय लोग आतंकियों की मदद से इनकार करते हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय युवक ने कहा कि अगर कोई जिहादी आपके माथे पर एक-47 तान दे और खाना मांगे, मदद के लिए मजबूर करे तो आप क्या करेंगे?

इन हालात को लेकर अब बड़े सवाल उठने लगे हैं। इसमें सबसे अहम यह है कि आखिर कैसे पाकिस्तान से आए आतंकी इतने सघन इलाके में हमलों को अंजाम दे रहे हैं और फिर छिप जा रहे हैं? माना यह जा रहा है कि इन आतंकियों को स्थानीय लोगों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। आतंकी इन्हें काफी ज्यादा पैसे का लालच देकर इलाके के रास्तों और अन्य संवेदनशील जानकारियां हासिल कर लेते हैं। सेना को भी इसको लेकर काफी समय से शक है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने बताया कि बिना स्थानीय मदद के आतंकवादी इस तरह से हमलों को अंजाम नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि हालिया हमलों में आतंकवादियों ने जिस तरह मन-मुताबिक ठिकानों से गोलियां बरसाईं और फिर चकमा देकर भागने में कामयाब रहे, वह बताता है कि उन्हें किस तरह से लोकल सपोर्ट और गाइडेंस मिल रही है।

सुरक्षा बलों के मुताबिक फिलहाल 60 से ज्यादा विदेशी आतंकी जम्मू क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्हें जंगल में लड़ाई की ट्रेनिंग मिली हुई है। इसके अलावा यह सभी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैश हैं। इसमें सैटेलाइट फोन, थर्मल इमेजेरी के साथ-साथ अमेरिकन एम-4 कार्बाइन है। हमलों की टाइमिंग, बिल्कुल अलग-थलग इलाके और रात का वक्त भी आतंकियों को बड़े पैमाने पर लोकल सपोर्ट मिलने के संदेह की पुष्टि करता है। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी बिना जीपीएस या कोई अन्य नेविगेशन सिस्टम इस्तेमाल किए सटीक जगह पर पहुंच रहे हैं। ऐसा तो तभी संभव है जब उनके साथ कोई ऐसा हो जो चप्पे-चप्पे से वाकिफ हो। जिस तरह से भांगरी शूटआउट हुआ या फिर चातरगल्ला माउंटेन पास अटैक हुआ, उसने इस बात को साबित कर दिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को वॉर्निंग भी दी है कि वह आतंकियों का साथ न दें।

Tags: जम्मू
Previous Post

सनातन धर्म में बढ़ गया है रणबीर कपूर का विश्वास, बोले- पिछले कुछ सालों में…

Next Post

केजरीवाल के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट, शराब घोटाले में ऐक्शन तेज

Next Post
आम आदमी पार्टी अब आरोपी नंबर 38

केजरीवाल के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट, शराब घोटाले में ऐक्शन तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
  • पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In