• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वक्फ से क्यों डरे हजरतबल दरगाह इमाम, 350 साल पुरानी विरासत पर कैसी आंच

वक्फ से क्यों डरे हजरतबल दरगाह इमाम, 350 साल पुरानी विरासत पर कैसी आंच

July 29, 2024
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा

June 9, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी

June 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित

June 9, 2026
महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

June 9, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

June 9, 2026
हिंदुत्व मुद्दे पर गरमाई राजनीति, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष को घेरा

गहलोत-पायलट विवाद फिर चर्चा में, प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना

June 9, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

वक्फ से क्यों डरे हजरतबल दरगाह इमाम, 350 साल पुरानी विरासत पर कैसी आंच

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2024
in जम्मू कश्मीर, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
वक्फ से क्यों डरे हजरतबल दरगाह इमाम, 350 साल पुरानी विरासत पर कैसी आंच

श्रीनगर।कश्मीर के सबसे प्रतिष्ठित दरगाह हजरतबल दरगाह के इमाम डॉ. कमाल-उद-दीन फारूकी ने धर्मांतरण विवाद में केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से दखल देने की गुहार लगाई है। फारुकी को
धर्मांतरण विवाद के कारण इसी साल अप्रैल में इमाम के पद से हटा दिया गया था। अब भाजपा नेता दरक्षण अंद्राबी के नेतृत्व वाला जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड उनकी पुनर्बहाली को रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है लेकिन उसके खिलाफ फारुकी ने राजभवन का दरवाजा खटखटाया है।

वक्फ बोर्ड ने हजरतबल दरगाह मे्ं फारूकी को किसी भी तरह की इबादत करने से रोक दिया है।  उन पर हरियाणा के एक हिंदू व्यक्ति के इस्लाम में धर्मांतरण कराने का आरोप है। इससे जुड़ा उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कथित तौर पर ‘समाज में अव्यवस्था फैलाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में  उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वक्फ बोर्ड ने उन पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। वक्फ बोर्ड ने इस घटना की जांच के लिए 8 अप्रैल को तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई थी, जिसे सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन  महीने बाद भी बोर्ड ने न तो अपनी जांच सार्वजनिक की है और न ही फारूकी को फिर से इमाम के पद पर बहाल किया है।

फारूकी का परिवार पिछले 350 वर्षों से हजरतबल दरगाह के इमाम का काम करता रहा है। वक्फ बोर्ड के इस दांव से अब फारुकी को अपने साढ़े तीन सौ साल पुरानी विरासत को खोने का भय सता रहा है। उन्होंने अपने भाई की मौत के बाद 2018 में दरगाह हजरतबल के इमाम का पद संभाला था। फारूकी ने कहा, “मेरा परिवार पिछले 350 वर्षों से दरगाह शरीफ में सभी इबादत का नेतृत्व करता रहा है। पिछली 18 पीढ़ियों से हमारा परिवार यह कर्तव्य निभाता रहा है लेकिन मुझे नहीं पता कि मेरी तरफ से कुछ भी गलत न होने के बावजूद क्यों मुझसे यह काम छीन लिया गया।”

इस बारे में जब हिन्दुस्तान टाइम्स ने वक्फ बोर्ड के चेयरपर्सन दरक्षण अंद्राबी से प्रतिक्रिया जाननी चाही तो बार-बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि वक्फ की तीन सदस्यीय जांच समिति के प्रमुख सैयद मोहम्मद हुसैन ने एचटी को बताया कि उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट पहले ही वक्फ नेतृत्व को सौंप दी है। उन्होंने कहा, ”मैं यह नहीं बता सकता कि रिपोर्ट में क्या है क्योंकि यह गोपनीय है लेकिन हमने फारूकी साहब समेत सभी लोगों से बात की है और पुलिस रिपोर्ट भी मांगी। सब कुछ उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।”

72 वर्षीय फारूकी शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर और प्रमुख मुख्य वैज्ञानिक के पद से रिटायर हुए हैं। शिक्षाविद फारूकी ने जीवन भर अध्यात्मवाद और इस्लामी अध्ययन में भी योगदान दिया। फ्रेंच यूनिवर्सिटी ऑफ बोर्डोक्स से प्लांट ब्रीडिंग और जेनेटिक्स में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले फारूकी अपने भाई सैयद अहमद फारूकी की मृत्यु के बाद 2018 में इमाम के रूप में पदभार संभालने से पहले पिछले तीन दशकों से महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों पर दरगाह में उपदेश देते रहे हैं।

जिस कथित धर्म परिवर्तन के आरोप में उनकी इमामगिरी खत्म की गई है, वह 5 अप्रैल को रमज़ान के आखिरी शुक्रवार के दिन हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ था। उस दिन हरियाणा का एक व्यक्ति अपने कश्मीरी नियोक्ता और वक्फ के अन्य सदस्यों के साथ फारूकी के पास अपने धर्म परिवर्तन के अनुरोध के साथ पहुंचा था। वीडियो में फारूकी को उस व्यक्ति से सवाल करते हुए दिखाया गया है कि क्या उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर तो नहीं  किया गया या कोई रिश्वत तो नहीं दी गई थी। इस पर उस व्यक्ति ने नकारात्मक जवाब दिया था।

Tags: वक्फ
Previous Post

हिंसा के तीन कारण – अभाव, आवेश और अज्ञान : महातपस्वी महाश्रमण

Next Post

बिहार में छाने का है प्लान, पार्टी गठन से पहले ही प्रशांत किशोर ने कर दिए दो बड़े ऐलान

Next Post
प्रशांत किशोर

बिहार में छाने का है प्लान, पार्टी गठन से पहले ही प्रशांत किशोर ने कर दिए दो बड़े ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी
  • देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा
  • ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी
  • H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In