• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बीसीसीआई

भारत को मिली एशिया कप 2025 की मेजबानी, 34 साल बाद हुआ ऐसा

July 30, 2024
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

भारत को मिली एशिया कप 2025 की मेजबानी, 34 साल बाद हुआ ऐसा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 30, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बीसीसीआई

मुंबई:भारत में साल 2025 में मेन्स एशिया कप का आयोजन होगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अगले संस्करण की मेजबानी दी है। अगले साल यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत को 34 साल बाद एशिया कप की मेजबानी मिली है। भारत में आखिरी बार 1990-91 में एशिया कप आयोजित किया गया था, जो चौथा संस्करण था। भारत ने तब कोलकाता में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2027 में एशिया कप बांग्लादेश की सरजमीं पर खेला जाएगा। बांग्लादेश में वनडे फॉर्मेट वाला एशिया कप होगा।

एसीसी के टेंडर डॉक्यूमेंट के मुताबिक, मेन्स एशिया कप के आगामी संस्करण में 13 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में छह टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान) खिताब के लिए भिड़ेंगी। छठी टीम का चयन क्वालीफाइंग इवेंट के जरिए किया जाएगा। हालांकि, भारत में एशिया कप कब से कब तक खेला जाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एसीसी के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट सितंबर में हो सकता है। डॉक्यूमेंट में पुरुष अंडर-19 एशिया कप का भी जिक्र है, जो 2024, 2025, 2026 और 2027 में आयोजित होगा।

भारत एशिया कप का मौजूदा चैंपियन है। भारत ने पिछले साल श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी हासिल की थी। पिछले साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, जो हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया। दरअसल, भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे जबकि पाकिस्तान ने कुछ मैच अपने घर में खेले। भारत का 2027 तक काफी बिजी शेड्यूल है। भारत अगले साल जनवरी-फरवरी में इंग्लैंड के साथ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा। फरवरी-मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होनी है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है।

भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने पर अनिश्चितित बनी हुई है। भारतीय खिलाड़ियों के मार्च से मई तक आईपीएल 2025 में व्यस्त रहने संभावना है। टीम इंडिया जून और अगस्त में इंग्लैंड का दौरा करेगी और फिर बांग्लादेश में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि एशिया कप अगर सितंबर में नहीं हुआ तो अक्टूबर में बांग्लादेश सीरीज के बाद हो सकता है। भारत को बांग्लादेश सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

Previous Post

विस्तारा का बड़ा ऐलान, एयरलाइन कंपनी देगी इन कर्मचारियों को VRS

Next Post

30 जुलाई 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

30 जुलाई 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
  • जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप
  • ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी
  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In