• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंडनबर्ग रिपोर्ट में 3 लिस्टेड कंपनियों का जिक्र, रडार पर शेयर बाजार

हिंडनबर्ग रिपोर्ट में 3 लिस्टेड कंपनियों का जिक्र, रडार पर शेयर बाजार

August 11, 2024
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राजस्थान: अवैध बजरी खनन विवाद में डबल मर्डर, 13 दोषियों को उम्रकैद

June 5, 2026
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

हिंडनबर्ग रिपोर्ट में 3 लिस्टेड कंपनियों का जिक्र, रडार पर शेयर बाजार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 11, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंडनबर्ग रिपोर्ट में 3 लिस्टेड कंपनियों का जिक्र, रडार पर शेयर बाजार

Hindenburg Research On Sebi: अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह से जुड़े मामले में एक बार फिर नया खुलासा किया है। इस बार हिंडनबर्ग के निशाने पर शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच और उनके पति हैं। इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कुछ कंपनियों का भी जिक्र किया है। ये वो कंपनियां हैं, जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। ऐसे में इस बात की आशंका है कि सोमवार को जब ट्रेडिंग की शुरुआत होगी तब इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अडानी समूह के शेयरों में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कौन-कौन सी कंपनियां

हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट में फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी IIFL के अलावा नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट का भी जिक्र है। ये दोनों कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। IIFL के शेयर की कीमत बीएसई इंडेक्स पर 423 रुपये है। बीते शुक्रवार को शेयर में 2 फीसदी तक की गिरावट आई। वहीं, एनएसई पर नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के शेयर की कीमत 137 रुपये है। बीते शुक्रवार को यह शेयर करीब 5% टूटकर बंद हुआ। एक अन्य कंपनी माइंडस्पेस के शेयर की कीमत 343 रुपये है। बीते शुक्रवार को यह शेयर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

अडानी के शेयरों पर भी नजर

सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी नजर रहेगी। यह देखना अहम होगा कि हिंडनबर्ग के नए आरोपों को निवेशक किस नजरिए से देखते हैं। बता दें कि पिछले साल जनवरी महीने में हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी समूह के शेयर बुरी तरह क्रैश हो गए थे।

हिंडनबर्ग के आरोप

हिंडनबर्ग ने ताजा रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सेबी की चेयरपर्सन माधवी बुच और उनके पति के पास कथित अडानी फंड हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी। रिपोर्ट के मुताबिक सेबी ने अडानी के मॉरीशस और ऑफशोर शेल संस्थाओं के कथित अघोषित जाल में आश्चर्यजनक रूप से रुचि नहीं दिखाई है। कथित तौर पर समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अउानी अस्पष्ट ऑफशोर बरमूडा और मॉरीशस फंडों को नियंत्रित करते थे। हिंडनबर्ग का आरोप है कि इन फंडों का इस्तेमाल फंड की हेराफेरी करने और समूह के शेयरों की कीमत बढ़ाने के लिए किया गया था। बता दें कि ऐसे फंड जो विदेशी बाजारों में निवेश करते हैं, उन्हें ऑफशोर फंड कहते हैं। इन्हें विदेशी या अंतरराष्ट्रीय फंड भी कहते हैं।

IIFL का जिक्र

हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा- IIFL में एक प्रधान के हस्ताक्षर वाले फंड की घोषणा में कहा गया है कि निवेश का स्रोत ‘वेतन’ है और दंपति की कुल संपत्ति एक करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि माधवी और धवल बुच की सक्रियता के बीच ब्लैकस्टोन ने माइंडस्पेस और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट को स्पॉन्सर किया था, जो भारत का दूसरा और चौथा REIT था। इन दोनों कंपनियों को साल 2019 और 2020 में IPO के लिए SEBI की मंजूरी मिली थी।

Previous Post

MP में आधी रात बड़ा फेरबदल, 47 IAS और IPS का कर ट्रांसफर

Next Post

ज्ञान और आचार से जीवन की गति होगी अच्छी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
ज्ञान और आचार से जीवन की गति होगी अच्छी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

ज्ञान और आचार से जीवन की गति होगी अच्छी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
  • कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर
  • सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In