• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आरजी कर मेडिकल कॉलेज का काला अतीत

बेटी कितने बजे निकली, कब हुई बात और किन पर संदेह; रेप पीड़िता के पिता ने बताया

August 17, 2024
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
लीची का शरबत: गर्मियों की मिठास और ताजगी से भरपूर प्राकृतिक पेय

लीची का शरबत: गर्मियों की मिठास और ताजगी से भरपूर प्राकृतिक पेय

June 10, 2026
सावन माह की शुरुआत और अंत दोनों ही बेहद शुभ

सावन 2026: भक्ति, व्रत और आत्मशुद्धि का पावन पर्व

June 10, 2026
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बेटी कितने बजे निकली, कब हुई बात और किन पर संदेह; रेप पीड़िता के पिता ने बताया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 17, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
आरजी कर मेडिकल कॉलेज का काला अतीत

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप-मर्डर मामले की पीड़िता के पिता का बयान आया है। इस मामले पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कई सारे जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया, ‘मेरी बेटी उस दिन सुबह करीब 8:10 बजे ड्यूटी के लिए निकली थी। वह ओपीडी में थी। रात के लगभग 11:15 बजे उसकी मां ने उससे आखिरी बार बात की थी। सुबह में जब मेरी पत्नी उसे कॉल कर रही थी तो उसका फोन रिंग कर रहा था मगर किसी से उठाया नहीं। उस वक्त तक मेरी बेटी की मौत हो चुकी थी।’ उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि क्या सुबह 3 बजे से 10 बजे के बीच किसी को उसकी जरूरत नहीं पड़ी। इसके बावजूद कि वह ड्यूटी पर थी।

इस मामले को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर पीड़िता के पिता ने कहा, ‘जो लोग सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, वे सभी मेरे बेटे और बेटियों की तरह हैं। मेरी बेटी तो अब नहीं रही, मगर करोड़ों बच्चे अब मेरे साथ खड़े हैं। इससे मेरी हिम्मत काफी बढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं। जांच को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सीबीआई अधिकारियों से कल में मेरी बातचीत हुई थी। फिलहाल यह मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं और कुछ नहीं कह सकता हूं।

‘बेटी को समस्याओं का सामना करना पड़ा’

पीड़िता के पिता ने कहा, ‘यह सही है कि हॉस्पिटल में उसे कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसलिए पूरा विभाग ही संदिग्ध बना हुआ है। कभी-कभी ऐसा भी हुआ कि ड्यूटी के दौरान मेरी बेटी को खाने तक का टाइम नहीं मिलता था।’ मालूम हो कि इस मामले को लेकर देश भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच, नई दिल्ली में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तक मार्च निकालने का प्रयास किया। न्याय की मांग करने के लिए निर्माण भवन पहुंचे लेकिन पुलिस बैरिकेड्स ने उन्हें रोक दिया। एम्स, आरएमएल, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग और कई अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों को निर्माण भवन के बाहर पोस्टर और बैनर लिए ‘वी वांट जस्टिस’ और ‘नो सेफ्टी, नो ड्यूटी’ जैसे नारे लगाते देखा गया।

मामले में 30 नाम संदेह के घेरे में आए

बता दें कि पिछले सप्ताह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर के माता-पिता ने केंद्रीय जांच एजेंसी को उन लोगों के नाम भी उपलब्ध कराए, जिन पर उन्हें सरकारी अस्पताल में उनकी बेटी की हत्या से जुड़े होने का संदेह है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘माता-पिता ने हमें बताया कि उन्हें अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न और हत्या के पीछे कई लोगों के शामिल होने का संदेह है। उन्होंने हमें आरजी कर अस्पताल में अपनी बेटी के साथ काम करने वाले कुछ इंटर्न और डॉक्टरों के नाम बताए हैं। हमने कम से कम 30 नामों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिन्हें हम पूछताछ के लिए बुलाएंगे। हमने उनसे पूछताछ शुरू भी कर दी है।’

Previous Post

नड्डा के घर हुई NDA की बैठक, एक राष्ट्र एक चुनाव से लेकर मणिपुर पर हुई चर्चा

Next Post

गाजा युद्धविराम वार्ता रुकी, इजरायली सेना ने फिर क्षेत्र खाली करने का दिया आदेश

Next Post
गाजा युद्धविराम वार्ता रुकी, इजरायली सेना ने फिर क्षेत्र खाली करने का दिया आदेश

गाजा युद्धविराम वार्ता रुकी, इजरायली सेना ने फिर क्षेत्र खाली करने का दिया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ए की जीत के पांच सितारे
  • भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान
  • आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू
  • किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In