रक्षा बंधन का पर्व। भाई और बहन के प्रेम का पर्व। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल आज यानी 19 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि हर जगह का पंचांग अलग-अलग होता है, जिसकी वजह से रक्षा बंधन के मुहूर्त में भी कुछ मिनटों का फर्क होता है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसी मान्यता है जब भी भद्रा होती है तो इस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है। राखी हमेशा भद्राकाल के बीत जाने के बाद ही बांधी जाती है। ऐसे में आप जिस भी शहर में रहते हैं, तो आपको अपने शहर के अनुसार राखी बांधने का समय देख लेना चाहिए। इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहने के कारण दोपहर बाद राखी बांधी जाएगी। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट के बाद से राखी बांधी जा सकती है।
भद्रा काल की शुरुआत- 19 अगस्त सुबह 2 बजकर 21 मिनट पर
भद्रा काल का अंत- 19 अगस्त दोपहर 01 बजकर 31 मिनट पर
भद्रा काल पूंछ- सुबह 09 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट पर
भद्रा काल मुख- सुबह 10 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर
नई दिल्ली दोपहर 1:30 बजे से रात 9:08 बजे तक
पुणे दोपहर 1:30 बजे से रात 9:14 बजे तक
चेन्नई दोपहर 1:30 बजे से रात 8:46 बजे तक
कोलकाता दोपहर 1:30 बजे से रात 8:19 बजे तक
हैदराबाद दोपहर 1:30 बजे से रात 8:55 बजे तक
अहमदाबाद दोपहर 1:30 बजे से रात 9:22 बजे तक
नोएडा दोपहर 1:30 बजे से रात 9:07 बजे तक
जयपुर दोपहर 1:30 बजे से रात 9:12 बजे तक
मुंबई दोपहर 1:30 बजे से रात 9:19 बजे तक
गुड़गांव दोपहर 1:30 बजे से रात 9:08 बजे तक
बेंगलुरु दोपहर 1:30 बजे से रात 8:56 बजे तक
चंडीगढ़ दोपहर 1:30 बजे से रात 9:11 बजे तक













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
