• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आर्टिकल 370 करेंगे बहाल; उमर अब्दुल्ला ने जारी किया घोषणापत्र, J&K से ये वादे

आर्टिकल 370 करेंगे बहाल; उमर अब्दुल्ला ने जारी किया घोषणापत्र, J&K से ये वादे

August 20, 2024
भजनलाल शर्मा

सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज

June 9, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

आर्टिकल 370 करेंगे बहाल; उमर अब्दुल्ला ने जारी किया घोषणापत्र, J&K से ये वादे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 20, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आर्टिकल 370 करेंगे बहाल; उमर अब्दुल्ला ने जारी किया घोषणापत्र, J&K से ये वादे

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सोमवार को जारी अपने घोषणापत्र में 12 ‘गारंटी’ की घोषणा की। इनमें अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया गया। घोषणापत्र में वर्ष 2000 में तत्कालीन विधानसभा द्वारा पारित स्वायत्तता प्रस्ताव का कार्यान्वयन भी शामिल हैं। जून 2000 में फारूख अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर राज्य में 1953 से पहले की संवैधानिक स्थिति बहाल करने की मांग की थी। हालांकि, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने इसे खारिज कर दिया था।

घोषणापत्र जारी करते हुए पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, पार्टी केवल वही वादे कर रही है, जिन्हें वह पूरा कर सकती है। उन्होंने घोषणापत्र को पार्टी का दृष्टिकोण दस्तावेज और शासन का रोडमैप बताया।

ये वादे भी किए

– 200 यूनिट बिजली मुफ्त

– बिजली-पानी के संकट से राहत

– आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को हर साल 12 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त

– आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग परिवारों की महिला मुखियाओं को 5,000 रुपये प्रति माह देंगे

– हर महीने प्रति व्यक्ति को 10 किलोग्राम चावल/आटा उपलब्ध कराएंगे

– अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की दिशा में काम करने का भी वादा

केंद्र जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में विफल रहा तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे : उमर

अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि अगर केंद्र जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने में विफल रहता है तो उनकी पार्टी उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, वास्तविकता यह है कि हमें अपनी शक्तियों को वापस पाने के लिए संघर्ष करना है। हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम सफल होंगे। कम से कम, पहले प्रयास में हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाएंगे। हमें उच्चतम न्यायालय को सिर्फ इतना याद दिलाना है कि भारत सरकार ने शीर्ष अदालत से वादा किया है कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर को बर्बाद करना चाहते हैं: भाजपा

जम्मू-कश्मीर के भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने सोमवार को कहा, उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वह केंद्र शासित प्रदेश को बर्बाद करना चाहते हैं। अनुच्छेद 370 पर उन्होंने कहा, उमर अब्दुल्ला को सच बोलना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि जो चीजें चली गईं, वे कभी वापस नहीं आएंगी।

सेठी ने कहा, जब तक पूर्ण शांति नहीं हो जाती, आतंकवादी हमले पूरी तरह बंद नहीं हो जाते और जब तक पाकिस्तान नहीं सुधरता, तब तक पाकिस्तान को दो टूक जवाब ही दिए जाएंगे। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र की भी आलोचना की और इसे ‘बेकार’ बताया। उन्होंने घोषणापत्र को जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान की ओर धकेलने वाला बताया।

Tags: 370उमर अब्दुल्ला
Previous Post

तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; पर रख दी एक शर्त

Next Post

लोकसभा में झटका, आदिवासी वोट; आखिर BJP को क्यों है चंपाई सोरेन की जरूरत

Next Post
लोकसभा में झटका, आदिवासी वोट; आखिर BJP को क्यों है चंपाई सोरेन की जरूरत

लोकसभा में झटका, आदिवासी वोट; आखिर BJP को क्यों है चंपाई सोरेन की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरकारी धन से निजी मोबाइल बिल चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In