• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पवार को मनाया, शिंदे भी खुश; महाराष्ट्र में गठबंधन को मजबूत करने में जुटी भाजपा

पवार को मनाया, शिंदे भी खुश; महाराष्ट्र में गठबंधन को मजबूत करने में जुटी भाजपा

August 22, 2024
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

पवार को मनाया, शिंदे भी खुश; महाराष्ट्र में गठबंधन को मजबूत करने में जुटी भाजपा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 22, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पवार को मनाया, शिंदे भी खुश; महाराष्ट्र में गठबंधन को मजबूत करने में जुटी भाजपा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले अपने गठबंधन को मजबूत करने के लिए भाजपा ने पूर्व में तय समझौते के अनुसार राकांपा (अजित पवार) को एक राज्यसभा सीट दी है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में एनडीए को सफलता मिलने पर राकांपा को केंद्र सरकार में शामिल करने की भी कोशिश की जा सकती है। गौरतलब है कि हाल में अजित पवार के बयान और उनकी पार्टी के केंद्र सरकार में शामिल न होने से राकांपा को लेकर एनडीए में काफी उहापोह रहा है।

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों की घोषणा अगले माह होने की संभावना है। चुनाव अक्तूबर-नवंबर में होने हैं। ऐसे में भाजपा राज्य में अपनी गठबंधन सरकार को बरकरार रखने के लिए अपने सहयोगियों को पूरी तरह से साधने में जुटी हुई है। भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को लेकर संशय की स्थिति बनी रहती है। दरअसल लोकसभा चुनावों में अपेक्षाकृत सफलता न मिलने और अजित पवार की पत्नी की हार के बाद स्थितियां बदलती दिखी हैं। इसके बाद मंत्री पद को लेकर असंतुष्ट राकांपा ने मोदी सरकार में शामिल न होने का भी फैसला किया था। हालांकि संकेत है कि आगामी विधानसभा चुनाव उम्मीद के अनुरूप रहने पर भाजपा अजित पवार को एक बार फिर से केंद्र सरकार में शामिल होने के लिए मना सकती है।

दो सीटों पर बराबर बंटवारा
इस बीच भाजपा ने राज्यसभा के उपचुनाव में एक सीट राकांपा को देने के वादे को निभाया और उपचुनाव वाली दो सीटों में एक भाजपा व एक राकांपा को मिली। इस पर शिवसेना ने भी सहमति दी। सूत्रों के अनुसार इसके बाद भी भाजपा को राकांपा पर पूरा भरोसा नहीं हो पा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पाला न बदल ले। हालांकि, भाजपा नेताओं का कहना है कि मौजूदा स्थिति में अजित पवार को फिर से अपने चाचा शरद पवार के साथ जाने में नुकसान ही होगा। इसलिए चुनाव में एनडीए गठबंधन में कोई बदलाव नहीं आएगा।

गठबंधन कमजोर पड़ने से रोकने की कवायद
हाल ही में अजित पवार ने अपने परिवार को लेकर जो बयान दिए थे, उससे अटकलें थीं कि राकांपा फिर से एकजुट हो सकती है, लेकिन भाजपा ने अजित पवार से किए वादे के मुताबिक राज्यसभा उपचुनाव की एक सीट उनको दे दी। भाजपा नहीं चाहती कि उसका गठबंधन कमजोर पड़े और कोई साथी छोड़कर जाए। यही वजह है कि वह अभी से ही सीटों के बंटवारे को लेकर अंदरूनी तौर पर सहयोगी दलों संग बातचीत भी कर रही है।

Previous Post

क्या श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बैंक बंद रहेंगे? शेयर मार्केट क्या खुला रहेगा?

Next Post

दिल्ली एम्स का कमाल, 10 साल बाद जवान के शरीर से निकाले धातु के तीन बोल्ट

Next Post
दिल्ली एम्स का कमाल, 10 साल बाद जवान के शरीर से निकाले धातु के तीन बोल्ट

दिल्ली एम्स का कमाल, 10 साल बाद जवान के शरीर से निकाले धातु के तीन बोल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In