• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बाढ़, सूखा से बढ़ती है महंगाई, आपदा से खर्च, अब इनसे निपटने की तैयारी में आरबीआई

बाढ़, सूखा से बढ़ती है महंगाई, आपदा से खर्च, अब इनसे निपटने की तैयारी में आरबीआई

August 22, 2024
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कोटा अस्पताल त्रासदी : जांच में सामने आया इंजेक्शन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

June 10, 2026
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

June 10, 2026
दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

June 10, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

तेल बाजार में हलचल, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर दबाव

June 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर, शहरों के अनुसार दरें अलग-अलग

June 10, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

“अब कोई हमला अनुत्तरित नहीं रहेगा”: ईरान की चेतावनी

June 10, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

June 10, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

होरमुज़ में फिर युद्ध के बादल, अमेरिका ने ईरान पर की सैन्य कार्रवाई

June 10, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

निडर होकर फैसले लें, परिणाम दें: अधिकारियों को प्रधानमंत्री का संदेश

June 10, 2026
निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता चर्चा में, हलफनामे ने खोले तथ्य

निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता चर्चा में, हलफनामे ने खोले तथ्य

June 10, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

बाढ़, सूखा से बढ़ती है महंगाई, आपदा से खर्च, अब इनसे निपटने की तैयारी में आरबीआई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 22, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
बाढ़, सूखा से बढ़ती है महंगाई, आपदा से खर्च, अब इनसे निपटने की तैयारी में आरबीआई

जलवायु परिवर्तन से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI एक नियामक और पर्यवेक्षी ढांचा (Regulatory and supervisory framework) स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। यह नियामक सरकार के साथ मिलकर काम करेगा। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की रोकथाम और उससे होने वाले नुकसान से निपटने में सरकार को सहयोग प्रदान करना होगा। इसके साथ ही, जलवायु जोखिमों के खिलाफ भुगतान प्रणाली में लचीलापन लाने की दिशा में भी काम करेगा, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ-2) उत्सर्जन को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों को आसानी से वित्तीय सहायता मिल सके।

आरबीआई ने हाल ही में जलवायु परिवर्तन-उभरती चुनौती शीर्षक से प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में माना है कि दुनिया के साथ जलवायु परिवर्तन भारत के लिए बड़ी चुनौती है। बाढ़, सूखा और भूस्खलन जैसे मामले बढ़े हैं, जिनसे अर्थव्यवस्था को तमाम नुकसान हो रहे हैं। अगर यही स्थिति जारी रहती है तो भविष्य में देश का आर्थिक विकास भी इससे व्यापक स्तर पर प्रभावित होगा।

बाढ़ और सूखे से बढ़ती है महंगाई

बाढ़ और सूखे के चलते खाद्य वस्तुओं की महंगाई बढ़ती है। वहीं, आपदा आने पर सरकार के खर्च बढ़ते हैं। आपदा में लोगों के साथ ढांचागत नुकसान भी होती है, जिनकी भरपाई के लिए वित्तीय संस्थानों को कई बार मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। आरबीआई ने कहा, जलवायु परिवर्तन की दिशा में खर्च बढ़ाने की जरूरत है, जो शुरुआत में भले ही अर्थव्यवस्था के पर भार की तरह होगा, लेकिन भविष्य में जाकर उसके बड़े लाभ भी अर्थव्यवस्था को मिलेंगे।

2030 तक लक्ष्य बड़ा है…

भारत पंचामृत नामक अपनी व्यापक रणनीति पर काम कर रहा है। वर्ष 2021 में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लासगो (ब्रिटेन) में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन काप-26 भारत ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसका सबसे अहम लक्ष्य है कि गैर-जीवाश्म ईंधन को बढ़ावा देना, जिसके तहत 2030 तक भारत का लक्ष्य 500 गीगावॉट ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने का है।

अर्थव्यवस्था की कार्बन तीव्रता को 45 प्रतिशत से भी कम करना और कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कमी करना भी शामिल है। इसके साथ ही, वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करना। अब केंद्रीय बैंक का मानना है कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक नियामक का होना आवश्यकता है।

जीडीपी का सालाना 2.5 प्रतिशत खर्च करने की जरूरत

आरबीआई का मानना है कि जलवायु परिवर्तन से निटपने के लिए तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वर्ष 2030 तक सालाना सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.5 प्रतिशत खर्च किए जाने की जरूरत होगी। यानी प्रति वर्ष 2 खरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता उन सभी कार्यों के लिए देनी जरूरी है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए किए जा रहे हैं। इसी के तहत भविष्य में बैंकिंग पर्यवेक्षण पर बेसल समिति के सिद्धांतों के तहत पर्यावरण जोखिम, विश्लेषण और प्रभावी प्रबंधन का मार्गदर्शन नोट जारी करेगा।

अभी तक सरकार द्वारा किए गए प्रयास

– अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन की सह-स्थापना

– राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन की शुरूआत

– मिशन लाइफ

आरबीआई द्वारा अभी तक उठाए गए कदम

– रिन्यूबल एनर्जी परियोजनाओं को वित्तीय सहायता

– हरित जमा की शुरूआत

– जलवायु परिवर्तन से संबंधित वित्तीय जोखिमों के लिए मौसदा तैयार करना

Previous Post

कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की बांसुरी को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Next Post

22अगस्त 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

22अगस्त 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोटा अस्पताल त्रासदी : जांच में सामने आया इंजेक्शन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
  • हार्दिक पांड्या चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
  • दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • तेल बाजार में हलचल, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर दबाव
  • देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर, शहरों के अनुसार दरें अलग-अलग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In