• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मंकीपॉक्स अब महामारी का

महामारी का रूप ले चुका मंकीपॉक्स, अफ्रीका में तबाही के बाद एशियाई देश में एंट्री

August 23, 2024
माहरंग बलूच

हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल

June 21, 2026
बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

June 21, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें

June 21, 2026
आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

June 21, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 21, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 21, 2026
स्वस्थ रिश्तों का सरल मंत्र: भोजन और संवाद

स्वस्थ रिश्तों का सरल मंत्र: भोजन और संवाद

June 21, 2026
योग : आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा

योग : आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा

June 21, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 21 जून 2026

June 21, 2026
विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

महामारी का रूप ले चुका मंकीपॉक्स, अफ्रीका में तबाही के बाद एशियाई देश में एंट्री

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 23, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मंकीपॉक्स अब महामारी का

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:अफ्रीकी देश कांगो में शुरू हुआ मंकीपॉक्स अब महामारी का रूप ले चुका है। कांगो के बाद यह अफ्रीका के 12 देशों में फैला और अब एशिया में भी इस संक्रमित रोग की एंट्री हो चुकी है। थाईलैंड सरकार ने कंफर्म किया है कि उसके देश में मंकीपॉक्स के नए वैरिएंट का पहला केस आया है। संक्रमित शख्स 14 अगस्त को अफ्रीका से थाईलैंड पहुंचा था। थाईलैंड सरकार ने यह भी बताया कि यह एशिया में पहला और अफ्रीका महाद्वीप से बाहर दूसरा केस है। मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही वैश्विक आपातकाल घोषित कर चुका है। WHO का कहना है कि 2022 के मुकाबले मंकीपॉक्स का नया वैरिएंट बेहद संक्रामक और ज्यादा घातक है। अकेले कांगो में इसके हजार से ज्यादा ज्ञात मामले हैं और कम से कम 540 लोगों की जान जा चुकी है।

थाईलैंड के रोग नियंत्रण विभाग के अनुसार, संक्रमित 66 वर्षीय यूरोपीय व्यक्ति 14 अगस्त को एक अज्ञात अफ्रीकी देश से बैंकॉक आया था। उसमें मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने लगे तो उसे तुरंत अस्पताल भर्ती किया गया। जांच के बाद यह पुष्टि हो गई है कि वह एमपॉक्स और विशेष रूप से क्लैड 1 बी नामक स्ट्रेन से संक्रमित है। बता दें कि अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शुरू हुए मंकीपॉक्स के प्रकोप में कम से कम 540 लोगों की मौत हो गई है।

अकेले कांगो में एक हजार से ज्यादा केस

अफ्रीकी देश कांगो में मंगलवार तक एक हजार से अधिक मंकीपॉक्स के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने महाद्वीप पर इसके ‘‘बढ़ते’’ खतरे से लड़ने में मदद के लिए अत्यंत आवश्यक टीकों की मांग की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही अफ्रीका में प्रकोप को वैश्विक आपातकाल घोषित कर चुका है।

मंकीपॉक्स के लक्ष्य

मंकीपॉक्स चेचक जैसी बीमारी जैसा है। लेकिन इसमें बुखार, ठंड लगना और शरीर में दर्द जैसे हल्के लक्षण होते है। इसके बाद शरीर में हर जगह लाल दाने निकलने लगते हैं। कुछ ही दिनों में उन दानों से पस निकलता है, जो बेहद दर्दनाक होता है। यह अधिकतर यौन संबंध बनाने या त्वचा से त्वचा के संपर्क में आने से होता है। ज्यादा गंभीर मामलों वाले लोगों के चेहरे, हाथ, छाती और जननांगों पर फोड़े हो सकते हैं।

गौरतलब है कि अफ्रीका के 54 देशों में से 12 देशों में मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि कांगो में इस साल अब तक सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी)ने बताया कि 2024 में कुल 18,910 मामलों में से 94 प्रतिशत या 17,794 मामले अकेले कांगो में सामने आए हैं। सरकार के मुताबिक इस साल इस बीमारी से 541 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 535 मौतें अकेले कांगो में हुई है।

भारत में भी अलर्ट

भारत में भी मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं के पास स्थित भूमि बंदरगाहों के अधिकारियों को ‘मंकीपॉक्स’ के चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

Previous Post

चीन को पीछे छोड़ रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बना भारत

Next Post

23 अगस्त 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

23 अगस्त 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल
  • बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी
  • सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें
  • एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
  • टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In