मुंबई: एक्टर रवि तेजा की सर्जरी हुई है। दरअसल, फिल्म ‘RT75’ की शूटिंग के दौरान रवि तेजा के दाहिने हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। लेकिन एक्टर ने इसे नजरअंदाज किया और फिल्म की शूटिंग जारी रखी। ऐसे में उनके दाहिने हाथ में तकलीफ बढ़ गई और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इस बात की पुष्टि उनके करीबी ने की है।
डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह
अभिनेता के प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि गुरुवार के दिन एक्टर को यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने उन्हें छह हफ्तों तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। ऐसे में अब रवि छह हफ्तों तक किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं करेंगे। वह आराम करेंगे और दाहिने हाथ के ठीक होने के बाद वापस काम पर लौटेंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

