चंडीगढ़ के पास अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको कुछ हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं। जहां पर आप वीकेंड ट्रिप के लिए जा सकते हैं।
कुफरी:-भीड़ से दूर अगर आप कहीं जाना चाहते हैं तो कुफरी चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। हरे भरे जंगलों के बीच ट्रेकिंग करना एक अच्छा अनुभव होगा। अगर आप वाइल्ड लाइफ देखने में इंटरेस्टिड हैं तो हिमालयन नेशनल पार्क आपको जाना चाहिए। कुफरी चंडीगढ़ से लगभग 130 किलोमीटर दूर है।
चैल:-चैल चंडीगढ़ से 106 किलोमीटर दूर हैं। चैल दुनिया के सबसे ऊंचा है। ये जगह नैचुरल सुंदरता, ऐतिहासिक चमत्कारों और एडवेंचर्स एक्टिविटी का खजाना है। यहां आप साफ आसमान के नीचे बैठ कर आराम से कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं।
सोलन:-हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। चंडीगढ़ के सबसे पास ये जगह काफी प्यारी है। नेचर लवर हों या एडवेंचर के शौकीन, सोलन में आप खूब एंजॉय कर सकते हैं। ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और फॉरेस्ट वॉक कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको देखना आपके लिए काफी आनंदमय हो सकता है। चंडीगढ़ से सोलन करीब 70 किलोमीटर दूर है।
नाहन:- नैचर और हेरिटेज का बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए आपको इस जगह पर वीकेंड पर जाना चाहिए। आकर्षक जगह अपनी चमचमाती झीलों, वाइल्डलाइफ और प्राचीन मंदिरों से भरा है। वैसे तो ये जगह छुट्टियां बिताने के लिए भी काफी अच्छी है। अगर आप वीकेंड पर इस जगह पर जा रहे हैं तो ये चंडीगढ़ से करीब 80 किलोमीटर है।
परवाणू:- ये चंडीगढ़ के सबस करीब हिल स्टेशन है। यहां केबल कार की सवारी का लुत्फ ले सकते हैं। यहां पर आप आयुर्वेदिक मसाज सेंटर का आनंद ले सकते हैं।