• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ईपीएफओ

EPFO पोर्टल पर लॉगिन मुश्किल, उमंग ऐप पर करना पड़ रहा जंग

September 9, 2024
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

पश्चिम एशिया में उबाल: अमेरिकी नौसेना कार्रवाई और इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष तेज

June 3, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

एल नीनो की दस्तक से मानसून संकट में, कृषि पर पड़ सकता है बड़ा असर

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

EPFO पोर्टल पर लॉगिन मुश्किल, उमंग ऐप पर करना पड़ रहा जंग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 9, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
ईपीएफओ

डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े पोर्टल पर समस्याएं पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं। ईपीएफओ सदस्य पहले से ही क्लेम सेटलमेंट से लेकर केवाईसी अपडेट करने जैसी दिक्क्तों से जूझ रहे हैं। पहले वे पोर्टल पर जैसे-तैसे लॉगिन कर पा रहे थे, लेकिन अब धीमे सर्वर के चलते लॉगिन भी अटक रहा है। पोर्टल के साथ ही उमंग ऐप पर भी यह दिक्कत देखने को मिल रही है।

इसको लेकर लोग सोशल मीडिया के जरिए भी शिकायतें कर रहे हैं। उनका कहना है कि पोर्टल और ऐप के जरिए लॉगिन करने में दिक्कत काफी बढ़ गई है। अगर लॉगिन हो जा रहा है तो उसके बाद निकासी के लिए दावा करने या पासबुक डाउनलोड करने में भी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो पुरानी नौकरी छोड़कर नई नौकरी में आए हैं और वो अपनी पुरानी धनराशि को नए खाते में शिफ्ट नहीं करा पा रहे हैं।

गौरतलब है कि मौजूदा ईपीएफओ पोर्टल को लेकर कई सारी समस्याएं आ रही हैं। इसको लेकर लोग सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार शिकायतें कर रहे हैं। उनका कहना है कि पोर्टल पर एक बार में लॉगिन नहीं होता है। अगर लॉगिन हो भी जाता है तो फिर से केवाईसी अपडेट मांगता है, जबकि केवाईसी अपडेट पहले भी कई बार किया जा चुका है। सबसे ज्यादा शिकायतें सर्वर के धीमा काम करने को लेकर हैं।

नए सिस्टम को आने में ढाई महीने का वक्त लगेगा

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का भी मानना है कि सर्वर को लेकर काफी समस्याएं हैं, इसलिए नए सॉफ्टवेयर की दिशा में काम चल रहा है, लेकिन नए सिस्टम को आने में दो से ढाई महीने का वक्त लगेगा। ऐसे में मौजूदा समय में सामने आ रही पोर्टल से जुड़ी समस्याएं अभी बनी रह सकती हैं।

घर बैठे टोकन ले सकेंगे EPFO सदस्य

ईपीएफओ कार्यालय में अपनी समस्या के निस्तारण को लेकर सदस्यों को वहां पर जाने के बाद परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहां जाकर अपने कार्य के लिए नंबर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे घर भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए देश के सभी क्षेत्रीय ईपीएफओ कार्यालयों में अनुभव केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें कियोस्क मशीन लगाई जा रही हैं। इसमें सारी जानकारियां भी मिलेंगी।

 दरअसल, कुछ मामलों में लोगों को पेंशन, पीएफ, केवाईसी, आधार लिंक आदि समस्याओं के लिए कार्यालय आना पड़ता है। यहां अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। नए सिस्टम में वे घर बैठे मोबाइल से टोकन हासिल कर सकेंगे।

Previous Post

बसपा मंडलीय कमेटी में मुस्लिमों को तरजीह, उपचुनाव से पहले मायावती की नई रणनीति

Next Post

होने वाली है भारी बारिश, 4 राज्यों में बदलेगा मौसम; बंगाल की खाड़ी में उथल-पुथल

Next Post
बारिश

होने वाली है भारी बारिश, 4 राज्यों में बदलेगा मौसम; बंगाल की खाड़ी में उथल-पुथल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
  • चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट
  • दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार
  • दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In