पटना:बिहार के नवादा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक जीजा और साला मिलकर एक लड़की को 6 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। आरोपियों ने 6 साल पहले उसकी नहाते हुए वीडियो बना ली थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सालों से कभी रेप तो कभी गैंगरेप कर रहे थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता का आरोप है कि एक आरोपी राज मिस्त्री का काम करता है जो साल 2016 में उसके घर का निमार्ण करने आया था। इसी बीच उसका साला भी साथ आने लगा। एक दिन मौका देखकर आरोपियों ने पीड़िता का नहाते समय नग्न वीडियो बना लिया। जिसके बाद दोनों वीडियो के दम पर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। बदनामी के डर से पीड़िता ने ये बात अपने परिवार या पुलिस से भी छुपाए रखी। दूसरी ओर आरोपी उसका लगातार शारीरिक शोषण करते रहे।
आरोपियों के लगातार शोषण से आखिरकार पीड़िता भी हार गई और पुलिस के सामने सब सच बताने का फैसला किया। जिसके बाद पीड़िता ने अपना सारा दर्द पुलिस को सुनाया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला काफी गंभीर है, इसलिए पुलिस केस दर्ज करते ही जांच में जुट गई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
