• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शरद पवार की मनाही के बावजूद कांग्रेस नहीं आई बाज, पूर्व CM ने बढ़ाई MVA की टेंशन

शरद पवार की मनाही के बावजूद कांग्रेस नहीं आई बाज, पूर्व CM ने बढ़ाई MVA की टेंशन

October 1, 2024
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

शरद पवार की मनाही के बावजूद कांग्रेस नहीं आई बाज, पूर्व CM ने बढ़ाई MVA की टेंशन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 1, 2024
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
शरद पवार की मनाही के बावजूद कांग्रेस नहीं आई बाज, पूर्व CM ने बढ़ाई MVA की टेंशन

मुंबई। महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी(MVA) में रह-रहकर कांग्रेस नेता अपनी पार्टी से अगला मुख्यमंत्री होने का दावा पेश कर गठबंधन के घटक दलों को मुश्किलों में डाल रहे हैं। इस बार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की सफलता को दोहराएगी और राज्य का अगला मुख्यमंत्री उनकी ही पार्टी से होगा। पूर्व सीएम ने विश्वास जताया कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी 288 सदस्यीय विधानसभा में 180 से अधिक सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें जीती हैं और वह विधानसभा चुनावों में भी अपना प्रदर्शन दोहराएगी। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी से होगा।” उन्होंने यह बयान मुंबई से करीब 275 किलोमीटर दूर पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में पार्टी के एक कार्यक्रम में दिया।

बता दें कि हालिया लोकसभा चुनावों में MVA, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) भी शामिल हैं, ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 30 सीटें जीतीं थीं। इनमें से अकेले कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं और वह दोहरे अंक का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र पार्टी थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने 2019 में सिर्फ एक सीट जीती थी।

दूसरी तरफ एमवीए के अन्य घटक दलों के नेताओं ने नवंबर में होने वाले चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने से परहेज किया है, बावजूद इसके कांग्रेस के नेता मान रहे और रह रहकर इस बात पर जोर दे रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अधिकतम सीटें जीतेगी और मुख्यमंत्री पद पर उसी के नेता काबिज होंगे। चव्हाण भी इस कड़ी में जुड़ गए। उन्होंने जोर देकर कहा, “लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा था। लोकसभा चुनावों में एमवीए द्वारा जीती गई 65 प्रतिशत सीटों के आधार पर, गठबंधन विधानसभा चुनावों में 183 या उससे अधिक सीटें जीतेगा।”

इतना ही नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस विदर्भ क्षेत्र में अपनी पकड़ फिर से हासिल करेगी, जहां सत्तारूढ़ भाजपा वर्षों से एक प्रमुख राजनीतिक ताकत बनी हुई है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस विदर्भ में जीत दर्ज करने जा रही है। आरक्षण का लाभ मांग रहे मराठवाड़ा क्षेत्र के दलित, मुस्लिम और मराठा लोगों ने लोकसभा चुनाव में (महायुति या भाजपा नीत एनडीए के उम्मीदवारों को) हराया है।”

बता दें कि दो सप्ताह पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने भी कहा था कि उन्हें 100 फीसदी भरोसा है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से ही होगा। थोराट के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने तब कहा था कि कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन में “बड़े भाई” की भूमिका निभाने से बचना चाहिए। सितंबर की शुरुआत में, शरद पवार ने कहा था कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चेहरे की घोषणा करने की कोई जरूरत नहीं है। पवार ने कहा था कि सीएम उम्मीदवार का फैसला इस आधार पर किया जाएगा कि गठबंधन में कौन सी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतती है, बावजूद इसके कांग्रेस एकतरफा दावे किए जा रही है। इससे पहले शिवसेना भी गठबंधन में सीएम फेस का ऐलान चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Previous Post

‘ईरान के लोग जल्द होंगे आजाद, साथ खड़ा है इजरायल,’ नेतन्याहू का सीधा संदेश

Next Post

बिना सैलरी के जज कैसे करेंगे काम? नीतीश सरकार पर क्यों बिफरे CJI चंद्रचूड़

Next Post
बिना सैलरी के जज कैसे करेंगे काम? नीतीश सरकार पर क्यों बिफरे CJI चंद्रचूड़

बिना सैलरी के जज कैसे करेंगे काम? नीतीश सरकार पर क्यों बिफरे CJI चंद्रचूड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
  • जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप
  • ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी
  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In