• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लद्दाख से सिंघु बॉर्डर पहुंचे सोनम वांगचुक हिरासत में लिए गए, राहुल का PM पर वार

लद्दाख से सिंघु बॉर्डर पहुंचे सोनम वांगचुक हिरासत में लिए गए, राहुल का PM पर वार

October 1, 2024
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

लद्दाख से सिंघु बॉर्डर पहुंचे सोनम वांगचुक हिरासत में लिए गए, राहुल का PM पर वार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 1, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
लद्दाख से सिंघु बॉर्डर पहुंचे सोनम वांगचुक हिरासत में लिए गए, राहुल का PM पर वार

नई दिल्ली। राजधानी में कई जगहों पर अगले एक हफ्ते के लिए BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है। इस दौरान इन इलाकों में धरना प्रदर्शन पर पाबंदी रहेगी और किसी तरह के हथियार के साथ निकलने पर भी प्रतिबंद होगा। इस बीच लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर मार्च कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत लद्दाख के करीब 120 लोगों को दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सिंघू बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया है।

हिरासत में वांगचुक समेत 120 लोग

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वांगचुक समेत हिरासत में लिए गए लोगों को अलीपुर और शहर की सीमा से लगे अन्य पुलिस थानों में ले जाया गया है। पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, वांगचुक और अन्य लोग सीमा पर रात बिताना चाहते थे। दिल्ली में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण उन्हें पहले वापस जाने के लिए कहा गया, लेकिन जब वे नहीं रुके तो सीमा पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने वांगचुक समेत करीब 120 लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि सोनम वांगचुक लद्दाख से चंडीगढ़ होते हुए रात को सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे।

राहुल का पीएम मोदी पर अटैक

सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने पर राहुल गांधी ने एक्स पर अपने पोस्ट में सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा- पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर रहे सोनम वांगचुक जी और सैकड़ों लद्दाखियों को हिरासत में लेना अस्वीकार्य है। लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े होने वाले बुजुर्गों को दिल्ली की सीमा पर क्यों हिरासत में लिया जा रहा है? मोदी जी, किसानों की तरह यह चक्रव्यूह भी टूटेगा और आपका अहंकार भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी।

कई संगठनों का विरोध प्रदर्शन

वहीं नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली के अलावा दिल्ली के सभी बॉर्डर्स को BNS की धारा 163 की जद में रखा गया है। 30 सितंबर से शुरू होकर धारा 163 अगले 5 अक्टूबर तक जारी रहेगी। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की तरफ से जारी आदेश में यह कहा गया है कि कई संगठनों ने अक्टूबर 2024 के पहले सप्ताह में दिल्ली क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है।

क्षेत्र में धारा-163 लागू करने का आदेश

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक (प्रस्तावित), शाही ईदगाह का मुद्दा, एमसीडी स्थायी समिति चुनाव जैसे मुद्दों के कारण दिल्ली में कानून और व्यवस्था बनाए रखना बेहद संवेदनशील होगा, जबकि इन सब के अलावा डूसू के नतीजों की घोषणा भी अभी लंबित है। ऐसे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने दिए क्षेत्र में धारा 163 लागू करने का आदेश दिया है।

सीमाओं से आने वाले लोगों और वाहनों पर नजर

इस आदेश में आगामी 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के कारण नई दिल्ली और सेंट्रल जिले में वीवीआईपी व्यक्तियों की भारी आवाजाही होगी। साथ ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस कारण दिल्ली की सीमाओं से लोगों और वाहनों की आवाजाही पर निरंतर जांच करने की भी जरूरत है।

इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

दिल्ली पुलिस कमीश्नर संजय अरोड़ा ने आदेश में कहा है कि किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र में धरना प्रदर्शन के अलावा इन पर भी पाबंदी रहेगी।

1- पांच या अधिक अनधिकृत व्यक्तियों की एक साथ किसी तरह की सभा और बैनर, तख्तियों पर

2- किसी तरह का हथियार, लाठियां, भाले, तलवारें, ले जाने पर।

(नोट- दिल्ली पुलिस कमिश्नर के नाम पर जारी किए गए इस नोटिस में कहा गया है कि किसी भी आदेश का उल्लंघन करना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा।)

Previous Post

बिना सैलरी के जज कैसे करेंगे काम? नीतीश सरकार पर क्यों बिफरे CJI चंद्रचूड़

Next Post

J-K में चुनाव से ऐन पहले आर्मी अफसर को बना दिया SSP, चुनाव आयोग ने रोकी नियुक्ति

Next Post
चुनाव आयोग

J-K में चुनाव से ऐन पहले आर्मी अफसर को बना दिया SSP, चुनाव आयोग ने रोकी नियुक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
  • जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप
  • ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी
  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In