• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हरमन ब्रिगेड की मिताली ने उड़ाई धज्जियां, इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की दी सलाह

हरमन ब्रिगेड की मिताली ने उड़ाई धज्जियां, इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की दी सलाह

October 16, 2024
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

हरमन ब्रिगेड की मिताली ने उड़ाई धज्जियां, इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की दी सलाह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 16, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
हरमन ब्रिगेड की मिताली ने उड़ाई धज्जियां, इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने की दी सलाह

डेस्क। भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए पिछले तीन वर्षों में खेल के विभिन्न विभागों में सुधार करने में विफल रहने को जिम्मेदार ठहराया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में यह पहली बार है कि भारत आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा। इससे टीम का विश्व कप खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया। इसके साथ ही कप्तान के रूप में उनके भविष्य पर गंभीर सवालिया निशान लग गए।

‘ऑस्टेलिया मैच जीतने लायक था’

मिताली ने दुबई से ‘पीटीआई’ से कहा कि टीम के पतन का कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की परिस्थितियों से जल्दी सामंजस्य बैठाने में विफल रहने के साथ बल्लेबाजी में स्पष्टता की कमी और खराब क्षेत्ररक्षण था। भारत की पूर्व कप्तान मिताली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार ने इस बात को साबित किया कि इस टीम ने पिछले तीन साल में कोई सुधार नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की बात करूं तो यह जीतने लायक मैच था। हमारे पास मौके थे लेकिन ऐसा लग रहा था कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी परिपाटी का पालन कर रहे हैं जिसमें मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाकर हार का सामना करना शामिल है। यह रणनीति कारगर नहीं है।’’

‘हम अन्य टीमों को हराकर खुश हैं’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले दो-तीन वर्षों में मैंने वास्तव में इस टीम में कोई विकास नहीं देखा है। मेरा मतलब है कि सर्वश्रेष्ठ टीम को हराने के लिए आप हमेशा तैयारी करते हैं। ऐसा लगता है कि हम अन्य टीमों को हरा रहे हैं और हम इससे काफी खुश हैं।’’ मिताली ने कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में हर दूसरी टीम ने सीमित गहराई के बावजूद विकास दिखाया है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण दक्षिण अफ्रीका है।’’ न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को अनुकूल परिस्थितियों में मिली हार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी खिलाड़ियों ने धीमी विकेटों से सामंजस्य बैठाने में समय लिया जबकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ऐसा करने में सफल रहे।

बीच के ओवरों में रन बनाना मुश्किल

उन्होंने कहा, ‘‘हैरानी की बात यह है कि हमें विकेट की धीमी गति से तालमेल बैठाने में समय लगा। वनडे विश्व कप के विपरीत यह एक छोटा टूर्नामेंट है। आपके पास परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है। सोफी डिवाइन जैसी खिलाड़ी हमारे खिलाफ इतने रन बनाने में सक्षम थी और वह धीमी पिचों पर खेलने की आदी नहीं है।’’ मिताली ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए बीच के ओवरों में रन बनाना काफी मुश्किल साबित हो रहा और टीम को यह भारी पड़ रहा है।

ओपनर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हम हमेशा शेफाली (वर्मा) से बड़े स्कोर की उम्मीद करते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में चीजें बदल गई हैं। अगर दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम अकसर बीच के ओवरों में फंस जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अमूमन पावर प्ले और आखिरी ओवरों में हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन बीच के ओवरों में हम बेहतर होने के तरीके को नहीं ढूंढ पा रहे हैं।’’

खराब फील्डिंग पर भी उठाया सवाल

उन्होंने भारतीय टीम की हार का दोष खराब फील्डिंग पर भी मढा और कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्ज और राधा यादव के अलावा सभी खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण में निराश किया। उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह काफी निराशाजनक था कि जेमिमा और राधा के अलावा किसी का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं था। टीम के 11 खिलाड़ियों में सिर्फ दो अच्छे क्षेत्ररक्षक होने से बात नहीं बनेगी। फिटनेस के मामले में भी टीम को सुधार करना होगा।’’ उन्होंने टीम की कप्तानी में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अगर चयनकर्ता इसमें बदलाव करना चाहते है तो उन्हें बिना समय गवाएं ऐसा करना चाहिये क्योंकि अगला विश्व कप काफी करीब है। उन्होंने किसी युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने की वकालत की।

मिताली ने कहा, ‘‘अगर चयनकर्ता बदलाव का फैसला करते हैं तो मैं एक युवा कप्तान चाहूंगी। यह (बदलाव का) सही समय है। आप ज्यादा देर करेंगे तो हमारे सामने एक और विश्व कप होगा। अगर अभी नहीं कर रहे तो फिर उन्हें अगले विश्व कप के बाद ही ऐसा करने के बारे में सोचना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ स्मृति वहां हैं (लंबे समय तक उप-कप्तान रही हैं) लेकिन मुझे लगता है कि जेमिमा रोड्रिग्स जैसी खिलाड़ी कप्तानी के लिए अधिक उपयुक्त होंगी। वह 24 साल की हैं और अधिक समय तक टीम का नेतृत्व कर सकती है। वह मैदान पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ रहती है। वह हर किसी से बात करती है। इस टूर्नामेंट में मैं उससे बहुत प्रभावित हुई हूं।’’

Previous Post

कामरान के कारनामे के आगे बाबर भी नतमस्तक; जिसने किया रिप्लेस, उसके लिए खोला दिल

Next Post

किसने दिया था लॉरेंस बिश्नोई को स्टेट गेस्ट जैसा सम्मान, सख्त ऐक्शन ले सरकार: HC

Next Post
किसने दिया था लॉरेंस बिश्नोई को स्टेट गेस्ट जैसा सम्मान, सख्त ऐक्शन ले सरकार: HC

किसने दिया था लॉरेंस बिश्नोई को स्टेट गेस्ट जैसा सम्मान, सख्त ऐक्शन ले सरकार: HC

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
  • कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार
  • पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In