• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अडानी के शेयरों पर बिगड़ा निवेशकों का मूड, सितंबर तिमाही में ताबड़तोड़ बेचे शेयर

अडानी के शेयरों पर बिगड़ा निवेशकों का मूड, सितंबर तिमाही में ताबड़तोड़ बेचे शेयर

October 16, 2024
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

अडानी के शेयरों पर बिगड़ा निवेशकों का मूड, सितंबर तिमाही में ताबड़तोड़ बेचे शेयर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 16, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
अडानी के शेयरों पर बिगड़ा निवेशकों का मूड, सितंबर तिमाही में ताबड़तोड़ बेचे शेयर

डेस्क। सितंबर तिमाही के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों को लेकर रिटेल निवेशकों का उत्साह कम रहा। इस तिमाही में रिटेल निवेशकों ने अडानी ग्रुप के अधिकांश शेयरों में हिस्सेदारी कम कर दी। ग्रुप की कंपनियों में रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों की बिक्री की। इस अवधि में रिटेल ऑनरशिप 24.1% से गिरकर 22.5% पर आ गई। वहीं

राजीव जैन के नेतृत्व वाली बुटीक निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.21% कर ली, जो पिछली तिमाही में 4.16% थी। तिमाही के अंत में जीवन बीमा निगम (LIC) के पास अडानी ग्रीन एनर्जी में 1.36% हिस्सेदारी थी।

अडानी पोर्ट्स में कितनी कम हुई हिस्सेदारी

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में खुदरा हिस्सेदारी 6.4% से गिरकर 5.6% हो गई। कंपनी में जीक्यूजी पार्टनर्स की हिस्सेदारी 4.12% जबकि LIC की हिस्सेदारी 7.86% थी। अडानी एंटरप्राइजेज सॉल्यूशंस में भी खुदरा होल्डिंग्स में मामूली कमी देखी गई, जो कि 0.1% कम होकर 7.4% पर आ गई। तिमाही के दौरान कंपनी में जीक्यूजी पार्टनर्स की हिस्सेदारी 3.4% से बढ़कर 3.52% हो गई।

इन कंपनियों में भी कम हुई हिस्सेदारी

अडानी पावर में खुदरा हिस्सेदारी 11.1% से घटकर 10.8% हो गई। रिटेल निवेशकों ने अंबुजा सीमेंट्स, अडानी विल्मर, अडानी टोटल गैस सहित समूह की अन्य कंपनियों में भी अपनी हिस्सेदारी 0.1% से 0.3% के बीच कम कर दी। अंबुजा सीमेंट्स में एलआईसी की हिस्सेदारी 5.07% थी। वहीं, अडानी टोटल गैस में एलआईसी की हिस्सेदारी 6.02% थी।

इस बीच, खुदरा निवेशकों ने एसीसी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 13.2% और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 6% कर दी। सितंबर तिमाही के अंत तक एनडीटीवी और सांघी इंडस्ट्रीज में खुदरा हिस्सेदारी क्रमशः 35.2% और 24.5% पर अपरिवर्तित रही। कुल मिलाकर खुदरा निवेशकों ने सितंबर तिमाही के दौरान ग्रुप के 11 शेयरों में से सात में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी। बता दें कि सितंबर 2024 तिमाही के दौरान समूह के शेयरों का परफॉर्मेंस सुस्त रहा।

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के विस्तार में निवेश

हाल ही अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने 2027 तक तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआरवी) के विस्तार के लिए 1300 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि इस परियोजना को ‘प्रोजेक्ट अनंत’ नाम दिया गया है, जिसका मकसद हवाई अड्डे की सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि करना है। नए टर्मिनल को केरल के प्रतिष्ठित मंदिरों के आधार पर डिजाइन किया जाएगा। इस समय हवाई अड्डा 45,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और सालाना लगभग 32 लाख यात्रियों को सेवाएं देता है।

Previous Post

35 पैसे के शेयर में 35000% की तूफानी तेजी, इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है कंपनी

Next Post

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का आ रहा आईपीओ, क्या है प्लान, समझें

Next Post
आईपीओ

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का आ रहा आईपीओ, क्या है प्लान, समझें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
  • जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप
  • ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी
  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In