• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सोना

एक झटके में ₹5000 महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में भी रिकॉर्ड तेजी

October 22, 2024
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

एक झटके में ₹5000 महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में भी रिकॉर्ड तेजी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 22, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
सोना

File Photo

Gold Silver Price Before Diwali: दिवाली से पहले सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 750 रुपये की तेजी के साथ 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 5,000 रुपये के जबरदस्त उछाल के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन ने यह जानकारी दी है।

क्या है डिटेल

कारोबारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) द्वारा ब्याज दर में कटौती से सोने में तेजी आई, क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रही और यह 5,000 रुपये के उछाल के साथ 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थीं।

जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी बाजार में जारी तेजी का मुख्य कारण औद्योगिक मांग और सोने में आई तेजी है। चांदी की तेजी मजबूत दिख रही है। उन्होंने कहा कि निवेशक गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखते रहेंगे, जिससे आने वाले सत्रों में चांदी को अच्छा समर्थन मिलेगा।

इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 750 रुपये चढ़कर 80,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में उछाल की वजह त्योहारी और शादी-विवाह के मौसम में बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी में आई तेजी को बताया।

क्यों बढ़ रहे दाम

इसके अलावा, विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ-साथ शेयर बाजारों में गिरावट ने सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग को बढ़ा दिया। जुलाई में सरकार द्वारा सोने और अन्य धातुओं पर मूल सीमा शुल्क में कटौती के बाद स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में सात प्रतिशत की तेज गिरावट आई।

हालांकि, जारी त्योहारों के मद्देनजर भारतीय उपभोक्ताओं की मांग बढ़ने से सर्राफा की कीमतों में उछाल आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध 493 रुपये बढ़कर 78,242 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को कारोबार के दौरान सोना 591 रुपये बढ़कर 78,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध का भाव 2,822 रुपये या 2.96 प्रतिशत उछलकर 98,224 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चस्तर पर पहुंच गए।

एनालिस्ट की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, रिसर्च एनालिस्ट (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स में चांदी की कीमतें 98,000 रुपये तक पहुंच गई हैं, जिसे कॉमेक्स चांदी के 34 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ने से समर्थन मिला है। 34 डॉलर के स्तर को पार करने से चांदी में नई खरीदारी शुरू हो गई है, क्योंकि बाजार भागीदारों को आगे और तेजी की उम्मीद है।’’ त्रिवेदी ने कहा कि चांदी में यह उछाल न केवल अधिक किफायती कीमती धातु के रूप में इसकी अपील के कारण है, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र और फोटोवोल्टिक अनुप्रयोगों की बढ़ती मांग के कारण भी है, जिससे मध्यम से लंबी अवधि में वैश्विक मांग बनी रहने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.52 प्रतिशत बढ़कर 2,744.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, एशियाई बाजार में चांदी वायदा का भाव 2.91 प्रतिशत बढ़कर 12 साल के उच्चतम स्तर 34.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Previous Post

अभिषेक ने मारा ‘तूफानी तमाचा’, आयुष बडोनी ने फ्लाइंग कैच से लूटी महफिल

Next Post

हर खुशहाल और कामयाब परिवार में होती हैं ये 5 बातें, बच्चे भी करते हैं खूब तरक्की

Next Post
हर खुशहाल और कामयाब परिवार में होती हैं ये 5 बातें, बच्चे भी करते हैं खूब तरक्की

हर खुशहाल और कामयाब परिवार में होती हैं ये 5 बातें, बच्चे भी करते हैं खूब तरक्की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In