• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ब्रिक्स में भारत की दादागिरी, नए देशों को कराया है शामिल; पीएम का होगा ग्रैंड वेलकम

ब्रिक्स में भारत की दादागिरी, नए देशों को कराया है शामिल; पीएम का होगा ग्रैंड वेलकम

October 22, 2024
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ब्रिक्स में भारत की दादागिरी, नए देशों को कराया है शामिल; पीएम का होगा ग्रैंड वेलकम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 22, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
ब्रिक्स में भारत की दादागिरी, नए देशों को कराया है शामिल; पीएम का होगा ग्रैंड वेलकम

डेस्क। ब्रिक्स सम्मेलन में इस बार चार नए सदस्य मिस्र, इथोपिया, ईरान और यूएई भी शिरकत करेंगे। इनकी मौजूदगी से संगठन के भीतर भारत की स्थिति मजबूत होगी। नए सदस्यों को प्रवेश दिलाने में भारत की अहम भूमिका रही है। भारत सभी वैश्विक मंचों में लगातार ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत कर रहा है।

भारत के लिए यह शिखर वार्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण साबित होने जा रही है, क्योंकि चीन के साथ साढ़े चार साल से जारी टकराव का भी हल निकलता दिख रहा है। ब्रिक्स का खाका 2006 में तैयार हुआ था, लेकिन इसकी पहली बैठक 2009 रूस में हुई थी। दक्षिण अफ्रीका की इसमें एंट्री 2011 में हुई थी। समय के साथ-साथ ब्रिक्स का विस्तार हुआ है। आज नौ सदस्य देशों के साथ ब्रिक्स दुनिया की 45 फीसदी आबादी को कवर कर रहा है। यह वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का भी महत्वपूर्ण फोरम बन गया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने ब्रिक्स की सभी 15 बैठकों में हिस्सा लिया है। तीन बार भारत ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। तीन शिखर सम्मेलन भारत में हुए हैं।

संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण

भारत-चीन संबंधों के लिहाज से भी ब्रिक्स महत्वपूर्ण है। 2017 में चीन में जब ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था तो ठीक उसके कुछ ही दिन पूर्व भारत-चीन के बीच डोकलाम में 73 दिन से कायम टकराव खत्म करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद 3-5 सितंबर 2017 को ब्रिक्स सम्मेलन के लिए मोदी चीन गए थे और दोनों नेताओं में द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। दोनों देशों ने तब कहा था कि वह एक दूसरे के लिए खतरा नहीं है, बल्कि विकास के साझीदार हैं। इस बार भी ब्रिक्स से ठीक पहले एलएसी पर कायम गतिरोध को दूर करने की दिशा में एक बड़े समझौते पर सहमित कायम होने की बात कही गई है। चीन से नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

चीन ने मोदी-जिनपिंग मुलाकात का सवाल टाला

चीन के विदेश मंत्रालय ने रूस में ब्रिक्स से इतर पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच संभावित मुलाकात के बारे में सोमवार को पूछे गए सवालों को टाल दिया। कहा, अगर कोई बात सामने आती है तो हम आपको सूचित करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार से कजान में शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। वह 22-24 अक्तूबर के बीच पीएम नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत दिग्गजों का स्वागत करेंगे।

दुनिया के नए ताकतवर देशों का समूह

2006 में भारत, ब्राजील, रूस और चीन से मिलकर ब्रिक बना। वर्ष 2010 में इसमें दक्षिण अफ्रीका शामिल हुआ और ब्रिक्स बन गया। एक जनवरी 2024 को मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात इसमें शामिल हुआ।

1. ब्रिक्स देशों का समूह दुनिया की 45 फीसदी करीब 450 करोड़ आबादी का नेतृत्व करता है।

2. समूह की अर्थव्यवस्था 28.5 ट्रिलियन डॉलर है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था का करीब 28 फीसदी है।

3. दस सदस्य देश दुनिया की आधी आबादी और एक तिहाई अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करते हैं।

4. सदस्य देशों की कोशिश डॉलर पर निर्भरता को लगभभग खत्म करना है।

5. इससे अंतरराष्ट्रीय मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों को कड़ी टक्कर देने की कोशिश है।

इसका उद्देश्य क्या

ब्रिक्स का गठन दुनिया के बड़े विकासशील देशों को एकसाथ लाना था। इसके बूते दुनिया के संपन्न मुल्कों को अर्थव्यस्था और राजनीति के क्षेत्र में कड़ी टक्कर देनी है। सदस्य देश इसे आर्थिक और सामरिक स्तर पर बेहद मजबूत बनाना चाहते हैं।

Previous Post

इजरायल ने घर में ही दबोचे सात भेदिया, ईरान के इशारे पर दो साल में चलाए 600 मिशन

Next Post

22 अक्टूबर 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

22 अक्टूबर 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In