• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उद्धव की मुख्यमंत्री वाली मांग को कांग्रेस और पवार ने नहीं दिया भाव, बोले- पहले चुनाव

उद्धव गुट की सीट मांग पर कांग्रेस का सख्त रुख

October 22, 2024
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उद्धव गुट की सीट मांग पर कांग्रेस का सख्त रुख

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 22, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्धव की मुख्यमंत्री वाली मांग को कांग्रेस और पवार ने नहीं दिया भाव, बोले- पहले चुनाव

डेस्क:महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला फंसता नजर आ रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने दिल्ली में अपने नेतृत्व को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वह दबाव में न आए और विदर्भ में अपनी सीटें उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना के गुट को नहीं दें। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस को महाराष्ट्र से काफी उम्मीदें हैं, यहां उसके 13 सांसद चुनाव जीतकर आए थे।

कांग्रेस एनसीपी (शरद पवार) के साथ भी बातचीत कर रही है। उसने भी विदर्भ में सीटों की मांग की है। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं ने उद्धव ठाकरे गुट पर सीट शेयरिंग में अधिक हिस्सेदारी के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के एक नेता ने कहा, “शिवसेना (यूबीटी) की उन सीटों पर मौजूदगी नहीं है, जिनकी वह मांग कर रही है। यहां तक ​​कि जब शिवसेना टूटी नहीं थी और भाजपा के साथ गठबंधन में थी तब भी उन्होंने उन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा था। लेकिन अब वे इन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, क्योंकि ये हमारे लिए जीतने योग्य सीटें हैं।” आपको बता दें कि उद्धव गुट ने विदर्भ से 12 सीटों की मांग की थी। कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है।

उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को चेतावनी दी थी कि सीट बंटवारे पर बातचीत को “ब्रेकिंग पॉइंट” तक नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह महसूस करने के बाद अपने कदम पीछे खींच लिए कि कांग्रेस ज्यादा नरम नहीं पड़ने वाली है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने अपने नेतृत्व को बताया है कि उद्धव और पवार गुट सीटों की मांग नहीं कर रही है, बल्कि उसे अपनी जीतने योग्य सीटें देने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

संजय राउत ने कहा, “हमने विदर्भ में कांग्रेस से सीटें मांगी हैं, क्योंकि वहां एनसीपी (शरद पवार) की मौजूदगी नगण्य है।” यूबीटी के राज्यसभा सांसद दो दिन पहले ही कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। हालांकि अब वह शांत दिख रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपने सहयोगी के साथ कुछ सीटों पर मतभेदों को सुलझाने का भरोसा जताया है। सोमवार को एआईसीसी स्क्रीनिंग कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने के दौरान इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को घोषित की जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि गठबंधन व्यवस्था में सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान सहयोगी दलों द्वारा अधिकतम हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश करना स्वाभाविक है। हमारे बीच गंभीर मतभेद नहीं हैं। हम एकजुट हैं। शेष सीटों को लेकर बातचीत चल रही है और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।”

महाराष्ट्र पीसीसी अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एमवीए सहयोगी प्रतिद्वंद्वी महायुति सहयोगियों की तुलना में अधिक एकजुट हैं। उन्होंने कहा, “हम मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित करेंगे। एमवीए के भीतर 30-40 सीटों पर मुद्दे जल्द ही सुलझ जाएंगे।”

Previous Post

हेमंत सोरेन-तेजस्वी यादव बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति

Next Post

मंदिरों में लाउडस्पीकर को लेकर आईएएस अधिकारी के बयान पर विवाद

Next Post
मंदिरों में लाउडस्पीकर को लेकर आईएएस अधिकारी के बयान पर विवाद

मंदिरों में लाउडस्पीकर को लेकर आईएएस अधिकारी के बयान पर विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
  • जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप
  • ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी
  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In