• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नक्सली

नक्सल प्रभावित गुदड़ी में ग्रामीणों ने दो उग्रवादियों को मार डाला

December 8, 2024
पाकिस्तान में भीषण जल संकट: भारत ने रोका सिंधु जल प्रवाह

आतंक का पानी सूखा: सिंधु जल संधि निलंबित, पाकिस्तान की चार गिड़गिड़ाहटें

June 7, 2025
भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

June 7, 2025
प्रशांत किशोर

चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है बिहार? पीके का राहुल गांधी पर हमला

June 7, 2025
अखिलेश यादव

अब्बास अंसारी पर कार्रवाई जाति के आधार पर: अखिलेश यादव का आरोप

June 7, 2025
बीसीसीआई

भगदड़ पर बीसीसीआई की सख्ती, भविष्य में सलाह जारी करेगा बोर्ड

June 7, 2025
विराट कोहली

विराट की वापसी मुमकिन? माइकल क्लार्क का बड़ा दावा

June 7, 2025
दीपिका पादुकोण

दीपिका फिर विवादों में, कल्कि 2 से भी बाहर होने की अटकलें

June 7, 2025
रामायण पर अरुण गोविल की दो टूक: ‘अब इसे दोहराने की जरूरत नहीं

रामायण पर अरुण गोविल की दो टूक: ‘अब इसे दोहराने की जरूरत नहीं

June 7, 2025
2024 में महाराष्ट्र ने इलेक्ट्रिक कार बिक्री में टॉप किया”

टाटा नेक्सन ईवी पर जून में 40,000 रुपये तक की छूट

June 7, 2025
पेंट वॉर: बिड़ला ने एशियन पेंट्स पर लगाया बाजार दुरुपयोग का आरोप

पेंट वॉर: बिड़ला ने एशियन पेंट्स पर लगाया बाजार दुरुपयोग का आरोप

June 7, 2025
स्टारलिंक

भारत में स्टारलिंक को मिला बड़ा लाइसेंस, कमर्शियल लॉन्च के करीब

June 7, 2025
बच्चों पर चिल्लाने के गंभीर परिणाम

इन 5 लोगों से बचाएं अपने बच्चों को

June 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 7, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

नक्सल प्रभावित गुदड़ी में ग्रामीणों ने दो उग्रवादियों को मार डाला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 8, 2024
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
नक्सली

Symbolic Image

जमशेदपुर:पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित गुदड़ी में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के आतंक से तंग आकर 30 गांव के ग्रामीणों ने संगठन के एरिया कमांडर मोटा टाइगर समेत दो उग्रवादियों को घेरकर मार डाला। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गुदड़ी के सुदूरवर्ती टोमडेल पंचायत के कोमाय जंगल के समीप इस वारदात को अंजाम दिया। मोटा टाइगर पर क्षेत्र के दो लोगों की हत्या का नामजद केस दर्ज है।

चर्चा यह भी है कि मोटा टाइगर और उसके एक साथी के अलावा चार अन्य उग्रवादियों को ग्रामीणों ने मौत के घाट उतार दिया। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चार थानों सोनुवा, आनंदपुर, गोईलकेरा और गुदड़ी की पुलिस घटनास्थल से एक किमी दूर से ही पूरी गतिविधि पर नजर रखे हुई है। कोमाय जंगल की ओर जानेवाले मार्ग पर जवान तैनात कर दिए गए हैं। जंगल की तरफ जाने से लोगों को रोका जा रहा है।

गुदड़ी के गिरू गांव में 24 नवंबर को रवि तांती और खूंटी निवासी सनसा टोपनो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सनसा रवि के घर मिलने आये थे। इस वारदात में परिवार के अन्य सदस्यों ने भाग कर जान बचायी थी। घटना में गुदड़ी पुलिस ने पीएलएफआई कमांडर मोटा टाइगर व गोमिया के ऊपर हत्या व उग्रवादी हिंसा का केस दर्ज किया था। इस घटना के तीन दिन बाद 27 नवंबर की शाम को अज्ञात अपराधियों ने गोइलकेरा भरडीहा बाजार में सेरेंगदा गांव के युवक नमन लोमगा की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा करीब दो सप्ताह से गोइलकेरा थाना क्षेत्र सारुडा गांव का एक व्यक्ति लापता है। जिसकी हत्या होने की आशंका जतायी जा रही है।

ग्रामीणों की मानें तो पीएलएफआई के उग्रवादी और उनके कई समर्थक पिछले कुछ माह से क्षेत्र में आतंक मचाये हुए हैं। उग्रवादी व उनके समर्थक वाहन चालकों के अलावा अन्य ग्रामीणों से डरा-धमका कर लेवी देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे आजिज आकर 30 गांव के ग्रामीणों ने उग्रवादियों क्षेत्र से भगाने का फैसला किया था। ग्रामीण पारम्परिक हथियारों के साथ जंगल पहाड़ी क्षेत्र घूम-घूम कर उग्रवादी व अपराधियों की तलाश में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को लोढ़ाई में लगने वाले सप्ताहिक हाट भी बंद रहा। शनिवार को गोइलकेरा के सेरेंगदा बाजार भी बंद रहा।

जानकारी के मुताबिक जिले के गुदड़ी, सोनुवा, गोईलकेरा और आनंदपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों में घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई थी। उग्रवादी संगठनों के द्वारा हत्या समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीण परेशान हो गये थे। उग्रवादियों पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीणों ने आपस में बैठक बुलाई थी। शुक्रवार को ही गुदड़ी के लोढ़ाई में हुई इस बैठक में आसपास के तीस गांवों के लोग शामिल हुए। इस दौरान ऐसी घटनाओं में शामिल आरोपियों के सेंदरा करने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। ग्रामीणों ने शुक्रवार को पीएलएफआई के एरिया कमांडर मोटा टाइगर सहित करीब आधा दर्जन पीएलएफआई उग्रवादियों को पकड़ा और उसका सेंदरा कर दिया। मोटा टाइगर और एक अन्य उग्रवादियों का शव टोडेल और कोमाय जंगल के पास जंगल में होने की बात कही जा रही है। ग्रामीण समूह में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले उग्रवादियों की तलाश कर रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In