ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं। 14 मार्च 2025 को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में सूर्य 13 अप्रैल तक रहेंगे और 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मीन गोचर से कुछ राशियों को एक महीने तक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता व अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। जानें सूर्य का मीन गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-
वृषभ राशि- सूर्य गोचर से वृषभ राशि वालों को अच्छे फल मिलेंगे। करियर के लिहाज से यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। निवेश के सुअवसर प्राप्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी। सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। रोजगार की तलाश करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी के नए व अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा में साभ होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
धनु राशि- सूर्य के प्रभाव से धनु राशि वालों को अच्छे फल मिलेंगे। करियर के लिहाज से धनु राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में सुधार होगा। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे, पुराने मार्ग से भी धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।