• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शिंदे

अमेरिका ने लादेन की कब्र नहीं बनने दी, शिंदे का औरंगजेब विवाद पर तंज

March 19, 2025
ऋतिक रोशन

वॉर 2: रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की डील

May 13, 2025
Triumph

स्टाइलिश और दमदार: Triumph की नई बाइक

May 13, 2025
पाकिस्तान का बाजार

चीन की पाक और बांग्लादेश के स्टॉक एक्सचेंजों में बढ़ती हिस्सेदारी

May 13, 2025
पेटीएम

पेटीएम में एंट ग्रुप की 4% हिस्सेदारी बिक्री, 2,200 करोड़ रुपये में

May 13, 2025
फार्ट वॉक: सेहत की हल्की चाल

फार्ट वॉक: सेहत की हल्की चाल

May 13, 2025
त्रिलोक के संवाददाता: आज मनाई जा रही है देवर्षि नारद की जयंती

त्रिलोक के संवाददाता: आज मनाई जा रही है देवर्षि नारद की जयंती

May 13, 2025
राशिफल

13 मई 2025 का राशिफल

May 13, 2025
पीएम मोदी

सिन्दूर के बदले सीज़फायर! पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी आखिरी चेतावनी

May 12, 2025
कोर्ट

बिना जांच बर्खास्तगी गलत, हाई कोर्ट ने कर्मचारी को बहाल किया

May 12, 2025
पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

May 12, 2025
रात 8 बजे देश के नाम PM मोदी का संबोधन, ऑपरेशन सिंंदूर के बाद पहली बार ऐसा

रात 8 बजे देश के नाम PM मोदी का संबोधन, ऑपरेशन सिंंदूर के बाद पहली बार ऐसा

May 12, 2025
हमारे एयर डिफेंस के सामने पाक का मिराज चकनाचूर, आसमां में ही हुआ टुकड़े-टुकड़े

हमारे एयर डिफेंस के सामने पाक का मिराज चकनाचूर, आसमां में ही हुआ टुकड़े-टुकड़े

May 12, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 13, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

अमेरिका ने लादेन की कब्र नहीं बनने दी, शिंदे का औरंगजेब विवाद पर तंज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 19, 2025
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
शिंदे

डेस्क:मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर जारी विवाद के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना(यूबीटी) के विधान पार्षद (एमएलसी) अनिल परब पर परोक्ष रूप से मंगलवार को तंज कसा है। इसके बाद राज्य विधान परिषद में सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नागपुर में एक दिन पहले हुई हिंसा के संबंध में विधान परिषद में शिंदे ने मुगल बादशाह औरंगजेब के कथित महिमामंडन पर सवाल उठाया। आपको बता दें कि औरंगजेब की कब्र को दक्षिणपंथी संगठन हटाने की मांग कर रहे हैं और इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हिंसा भड़क उठी। यह अफवाह फैली थी कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन के प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय का धर्मग्रंथ जला दिया गया।

इस पूरे प्रकरण पर उपमुख्यमंत्री ने सदन में कहा, ‘‘औरंगजेब कौन है? हमें अपने राज्य में उसका महिमामंडन क्यों होने देना चाहिए? वह हमारे इतिहास पर एक धब्बा है।’’उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह ने मराठा शासक छत्रपति संभाजीराजे को इस्लाम धर्म अपनाने का विकल्प दिया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, जिसकी वजह से उन्हें प्रताड़ित किया गया और मार दिया गया।

शिंदे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासन की तुलना औरंगजेब के शासन से किये जाने की आलोचना की। उपमुख्यमंत्री ने सवाल किया, ‘‘क्या फडणवीस ने कभी किसी को उस तरह प्रताड़ित किया है, जिस तरह औरंगजेब ने अपने दुश्मनों को किया था?’’ इसके बाद, उन्होंने परब की ओर मुड़कर पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रताड़ित किया है?

इस टिप्पणी से नाराज परब अपनी सीट पर खड़े हो गए और आसन से जवाब देने की अनुमति मांगी। हालांकि, विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी और उनका माइक्रोफोन बंद रखा गया। इसके बावजूद परब ने नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे, सचिन परब और अन्य विधायकों के साथ विरोध में खड़े होकर शिंदे के बयान का जवाब देने की अनुमति मांगी, लेकिन उनमें से किसी को भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

इस बीच शिंदे ने अपना संबोधन जारी रखते हुए कहा, ‘‘अनिल परब को यह नहीं भूलना चाहिए कि मैंने जो कुछ भी किया, खुलेआम किया और मैंने यह शिवसेना को औरंगजेब (कांग्रेस) से सहानुभूति रखने वालों से बचाने के लिए किया। यह कांग्रेस ही थी जिसने औरंगजेब की कब्र को सुरक्षा प्रदान की थी।’’

परब के इस आरोप का जिक्र करते हुए कि शिंदे ने केंद्रीय एजेंसियों के डर से महा विकास आघाडी (एमवीए) छोड़ कर भाजपा से गठजोड़ किया था, उपमुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘यहां तक ​​कि अमेरिका ने भी ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद यह सुनिश्चित किया था कि उसे जमीन पर न दफनाया जाए। उसने किसी भी तरह के महिमामंडन को रोकने के लिए ही उसे समुद्र में दफन किया था।’’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In