डेस्क:फाइनेंशियल ईयर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट सामने आ गई है। देश के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का एकतरफा दबदबा कायम है। ये SUV अपनी कुर्सी को छोड़ने तैयार ही नहीं है। FY25 में भी इसका दबदबा देखने को मिला। दरअसल, कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में क्रेटा नंबर-1 मॉडल रहा। इसकी 1,94,871 यूनिट बिकीं। इतना ही नहीं, ये टॉप-10 कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। वहीं, अर्टिगा, बलेनो, स्विफ्ट, ब्रेजा जैसे मारुति के पॉपुलर मॉडल पीछे छूट गए। क्रेटा का अपने सेगमेंट में मारुति ब्रेजा, किआ सेल्टोस और टाटा नेक्सन से मुकाबला होता है।
टॉप-10 सेलिंग कार फाइनेंशियल ईयर 2025 | |
मॉडल | सेल्स यूनिट |
मारुति सुजुकी वैगनआर | 1,98,451 यूनिट |
टाटा पंच | 1,96,572 यूनिट |
हुंडई क्रेटा | 1,94,871 यूनिट |
मारुति सुजुकी अर्टिगा | 1,90,974 यूनिट |
मारुति सुजुकी ब्रेजा | 1,89,163 यूनिट |
मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 1,79,641 यूनिट |
मारुति सुजुकी बलेनो | 1,67,161 यूनिट |
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 1,66,216 यूनिट |
मारुति सुजुकी डिजायर | 1,65,021 यूनिट |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 1,64,842 यूनिट |
हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।
इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।
SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।