• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दादी रतनमोहिनी

दादी रतनमोहिनी का 101 वर्ष की आयु में निधन

April 9, 2025
जयराम रमेश

कांग्रेस ने पीएम मोदी के संबोधन पर उठाए सवाल

May 13, 2025
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

अमृतसर में जहरीली शराब से 14 मौतें, पुलिस ने की गिरफ्तारी

May 13, 2025
कश्मीर हमारी रगों में है, न कि चर्चा की मेज़ पर

कश्मीर हमारी रगों में है, न कि चर्चा की मेज़ पर

May 13, 2025
धर्मयुद्ध

धर्मयुद्ध के क्षणों में नीति नहीं, पराक्रम बोलता है

May 13, 2025
मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों को सीधी चेतावनी: त्मसमर्पण करो, वरना मरने के लिए तैयार रहो

May 13, 2025
इसरो और सशस्त्र बलों की साझेदारी से बनी नई सैन्य रणनीति

इसरो और सशस्त्र बलों की साझेदारी से बनी नई सैन्य रणनीति

May 13, 2025
साइबर

पाकिस्तान समर्थित हैकरों के 15 लाख साइबर हमले, महाराष्ट्र साइबर की रिपोर्ट में खुलासा

May 13, 2025
विक्रम मिस्री

सीजफायर के बाद ट्रोल हुए विक्रम मिसरी, अफसरों और नेताओं ने किया समर्थन

May 13, 2025
ट्रंप को कतर से 3300 करोड़ का विमान उपहार? मचा बवाल

ट्रंप को कतर से 3300 करोड़ का विमान उपहार? मचा बवाल

May 13, 2025
बुरकीना

बुरकीना फासो में भीषण आतंकी हमला: 100 से ज़्यादा की मौत, ड्जीबो शहर बना निशाना

May 13, 2025
ट्रम्प शी जिनपिंग

अमेरिका-चीन में 90 दिनों की व्यापार संधि, टैरिफ में कटौती पर सहमति

May 13, 2025
गोविंदा सुनीता

गोविंदा को नहीं मिल रहा काम, पत्नी सुनीता ने जताई नाराजगी

May 13, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 13, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

दादी रतनमोहिनी का 101 वर्ष की आयु में निधन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 9, 2025
in आराधना-साधना, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
दादी रतनमोहिनी

File Photo

डेस्क:आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारीज़ की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। दादी रतनमोहनी ने गुजरात में अहमदाबाद के जाइडिस अस्पताल में देर रात एक बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

इन प्रमुख शख्सियतों ने दादी रतनमोहिनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके देहावसान से आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके पार्थिव शरीर को राजस्थान के आबू रोड में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय शांतिवन आश्रम के सभागार में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया है। ब्रह्माकुमारीज के अनुसार दादी राजमोहिनी का 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रतनमोहिनी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा, ‘दादी रतन मोहिनी जी के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है। वे ब्रह्माकुमारी संस्था का एक प्रकाश-स्तंभ थीं। इस संस्थान ने मेरी जीवन यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दादी रतन मोहिनी जी ने अपनी शिक्षाओं और कार्यों से अनगिनत लोगों की सोच और जीवन को संवारा। सेवा, सद्भाव, शांति और परोपकार के संदेश का प्रसार उन्होंने आजीवन किया। उनकी शिक्षाएं लोगों को अध्यात्म के मार्ग पर चलने और जन-कल्याण-कार्यों के लिए प्रेरित करती रहेंगी। मैं पूरे विश्व में विद्यमान ब्रह्माकुमारी परिवार के सभी सदस्यों एवं इस संस्था के शुभचिंतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं।’

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए लिखा कि, ‘दादी रतन मोहिनी जी की आध्यात्मिक उपस्थिति बहुत ही शानदार थी। उन्हें प्रकाश, ज्ञान और करुणा की किरण के रूप में याद किया जाएगा। उनकी जीवन यात्रा, गहरी आस्था, सादगी और सेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता में निहित है, जो आने वाले समय में बहुत से लोगों को प्रेरित करेगी। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के वैश्विक आंदोलन को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया। उनकी विनम्रता, धैर्य, विचारों की स्पष्टता और दयालुता हमेशा सबसे अलग रही। वह उन सभी के लिए मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी जो शांति चाहते हैं और हमारे समाज को बेहतर बनाना चाहते हैं। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके अनुयायियों और ब्रह्माकुमारीज़ के वैश्विक आंदोलन के साथ हैं। ओम शांति।’

पाकिस्तान के हैदराबाद में हुआ था जन्मदादी रतनमोहिनी का जन्म 25 मार्च 1925 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर के एक साधारण परिवार में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम लक्ष्मी रखा था। इसके बाद बचपन से अध्यात्म के प्रति लगन और परमात्मा को पाने की चाह में केवल 13 साल की उम्र में लक्ष्मी ने विश्व शांति और नारी सशक्तिकरण की मुहिम में खुद को समर्पित कर दिया।

मात्र 13 साल की उम्र में ब्रह्मकुमारीज से जुड़ीं

बता दें कि दादी रतनमोहिनी जी मात्र 13 साल की उम्र में ही ब्रह्माकुमारीज से जुड़ गई थीं और उन्होंने पूरा जीवन समाज कल्याण में समर्पित कर दिया। 101 वर्ष की आयु में भी दादी की दिनचर्या सुबह ब्रह्ममुहूर्त में 3.30 बजे से शुरू हो जाती थी। सबसे पहले वह परमपिता शिव परमात्मा का ध्यान करती थीं। राजयोग ध्यान उनकी दिनचर्या में शामिल रहा।

दादी रतनमोहिनी जी साल 1937 में ब्रह्माकुमारीज़ की स्थापना से लेकर अंतिम सांस तक दादी इस संस्था से जुड़ी रहीं और वे कुल 87 वर्षों तक इस संस्था की यात्रा की साक्षी रहीं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In