• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आज भारत आएगा तहव्वुर राणा? दिल्ली-मुंबई की जेलें तैयार; डोभाल कर रहे निगरानी

आज भारत आएगा तहव्वुर राणा? दिल्ली-मुंबई की जेलें तैयार; डोभाल कर रहे निगरानी

April 9, 2025
ऋतिक रोशन

वॉर 2: रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की डील

May 13, 2025
Triumph

स्टाइलिश और दमदार: Triumph की नई बाइक

May 13, 2025
पाकिस्तान का बाजार

चीन की पाक और बांग्लादेश के स्टॉक एक्सचेंजों में बढ़ती हिस्सेदारी

May 13, 2025
पेटीएम

पेटीएम में एंट ग्रुप की 4% हिस्सेदारी बिक्री, 2,200 करोड़ रुपये में

May 13, 2025
फार्ट वॉक: सेहत की हल्की चाल

फार्ट वॉक: सेहत की हल्की चाल

May 13, 2025
त्रिलोक के संवाददाता: आज मनाई जा रही है देवर्षि नारद की जयंती

त्रिलोक के संवाददाता: आज मनाई जा रही है देवर्षि नारद की जयंती

May 13, 2025
राशिफल

13 मई 2025 का राशिफल

May 13, 2025
पीएम मोदी

सिन्दूर के बदले सीज़फायर! पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी आखिरी चेतावनी

May 12, 2025
कोर्ट

बिना जांच बर्खास्तगी गलत, हाई कोर्ट ने कर्मचारी को बहाल किया

May 12, 2025
पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

May 12, 2025
रात 8 बजे देश के नाम PM मोदी का संबोधन, ऑपरेशन सिंंदूर के बाद पहली बार ऐसा

रात 8 बजे देश के नाम PM मोदी का संबोधन, ऑपरेशन सिंंदूर के बाद पहली बार ऐसा

May 12, 2025
हमारे एयर डिफेंस के सामने पाक का मिराज चकनाचूर, आसमां में ही हुआ टुकड़े-टुकड़े

हमारे एयर डिफेंस के सामने पाक का मिराज चकनाचूर, आसमां में ही हुआ टुकड़े-टुकड़े

May 12, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 13, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

आज भारत आएगा तहव्वुर राणा? दिल्ली-मुंबई की जेलें तैयार; डोभाल कर रहे निगरानी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 9, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
आज भारत आएगा तहव्वुर राणा? दिल्ली-मुंबई की जेलें तैयार; डोभाल कर रहे निगरानी

नई दिल्ली. 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा आज यानी बुधवार को भारत लाया जा सकता है। अमेरिकी अदालत की सिफारिशों के अनुरूप, दिल्ली और मुंबई की दो जेलों में गुपचुप तरीके से विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। माना जा रहा है कि भारत लाए जाने के बाद राणा को शुरुआती कुछ हफ्तों तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में रखा जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने की है। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सक्रिय सदस्य रह चुका है। उसने अपने सहयोगी और पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी को भारत की यात्रा के लिए पासपोर्ट दिलवाया था। हेडली ने ही भारत में उन टारगेट की पहचान की थी, जिन पर नवंबर 2008 में लश्कर और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के सहयोग से आतंकी हमला हुआ। जांच एजेंसियों के मुताबिक, राणा ने न सिर्फ इन हमलों की योजना में भूमिका निभाई, बल्कि वह खुद नवंबर 2008 में 11 से 21 तारीख के बीच दुबई होते हुए मुंबई आया था। उसने होटल रेनासां (पवई) में ठहरकर हमले से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। हमले ठीक पांच दिन बाद 26 नवंबर को हुए।

अमेरिका में हुई गिरफ्तारी और भारत को सौंपे जाने की प्रक्रिया

अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों के अनुसार, तहव्वुर राणा और डेविड हेडली को वर्ष 2009 में एफबीआई ने डेनमार्क के एक अखबार पर हमला करने की साजिश और लश्कर को मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2019 में भारत सरकार ने राणा के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर अमेरिका को एक कूटनीतिक नोट सौंपा था। जून 2020 में भारत ने उसकी अस्थायी गिरफ्तारी के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज की, जिससे प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो सके। इस साल फरवरी में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राणा के भारत प्रत्यर्पण की पुष्टि की थी और कहा था कि वह “भारत जाकर न्याय का सामना करेगा।” राणा का प्रत्यर्पण भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी जीत माना जा रहा है। 2019 से मोदी सरकार ने इसके लिए लगातार प्रयास किए थे।

26/11 हमले और राणा की भूमिका

26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमलों में 174 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे। इस हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था। राणा पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगी डेविड कोलमैन हेडली को मुंबई में हमले की साजिश रचने में मदद की थी। हेडली ने राणा की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म के कर्मचारी बनकर मुंबई की रेकी की थी।

हेडली और राणा की गहरी साजिश

हेडली की गवाही के अनुसार, 2006 की गर्मियों में उसने और दो लश्कर आतंकियों ने मुंबई में एक इमिग्रेशन ऑफिस खोलने की योजना बनाई थी, जिससे भारत में उसकी जासूसी गतिविधियों को छिपाया जा सके। हेडली ने यह जानकारी राणा को शिकागो में दी, जो उसका स्कूल का पुराना मित्र था। राणा ने शिकागो स्थित अपनी कंपनी फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज के जरिए हेडली को भारत में एक कार्यालय खोलने की अनुमति दी, जिससे हेडली आसानी से मुंबई आ-जा सके।

हेडली ने 2007 से 2008 के बीच भारत की पांच यात्राएं कीं, और सभी में उसने 26/11 के हमलों के लिए रेकी की थी। उस समय उसके पास जो पांच साल का वीजा था, उसे हासिल करने में राणा ने उसकी मदद की थी। मुंबई पुलिस को उन दोनों के बीच ईमेल बातचीत भी मिली है, जिसमें वह ISI के मेजर इकबाल की चर्चा कर रहे थे – जिसे हमलों का मास्टर प्लानर माना जाता है।

अब तक सिर्फ कसाब को मिली थी सजा

अब तक 26/11 हमलों के आरोपियों में सिर्फ अजमल कसाब को भारत में सजा मिली थी। कसाब एकमात्र जिंदा पकड़ा गया आतंकी था, जिसे 2012 में फांसी दी गई। बाकी सभी आतंकवादी हमलों में मारे गए। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को भारत की सुरक्षा एजेंसियां 26/11 के पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम मान रही हैं। भारत में राणा के खिलाफ UAPA और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। एनआईए द्वारा उससे पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In