• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राम रहीम को फिर मिली फरलो, कितने दिनों तक जेल से बाहर रहेगा डेरा प्रमुख

राम रहीम को फिर मिली फरलो, कितने दिनों तक जेल से बाहर रहेगा डेरा प्रमुख

April 9, 2025
हिंदू खतरे में हैं – पर बोलना मना है…

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर कटघरे में टीएमसी और पुलिस

May 22, 2025
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं पर चार्जशीट दाखिल

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर ईडी की शिकंजा

May 22, 2025
आईपीओ

शिपरॉकेट ने गोपनीय रूप से भरा आईपीओ ड्राफ्ट, जुटाएगी 2,500 करोड़ रुपये तक

May 22, 2025
आईपीओ

27 मई से खुलेगा प्रोस्टार्म इन्फो का आईपीओ, 105 रुपये तक तय प्राइस बैंड

May 22, 2025
भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत वैश्विक व्यापार जोखिमों से निपटने को तैयार: मूडीज

May 22, 2025
परेश रावल ने छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, प्रियदर्शन बताए अनप्रोफेशनल

परेश रावल ने छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, प्रियदर्शन बताए अनप्रोफेशनल

May 22, 2025
अदनान सामी

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर का प्रमोशन, अदनान सामी ने कसा तंज

May 22, 2025
आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

May 22, 2025
नाग पंचमी

नाग पंचमी 2025: शिवप्रिय इस पर्व पर ऐसे करें नागदेवता की आराधना

May 22, 2025
राशिफल

22 मई 2025 का राशिफल

May 22, 2025
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत ने खुजदार बस हमले में संलिप्तता के पाक आरोप खारिज किए

May 21, 2025
वक्फ

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बयान: वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

May 21, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 22, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

राम रहीम को फिर मिली फरलो, कितने दिनों तक जेल से बाहर रहेगा डेरा प्रमुख

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 9, 2025
in हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
राम रहीम को फिर मिली फरलो, कितने दिनों तक जेल से बाहर रहेगा डेरा प्रमुख

डेस्क। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया और रेप केस की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह पर फिर हरियाणा सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। 21 दिनों की फरलो पर वह फिर जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के लिए रवाना किया गया। राम रहीम की रिहाई की खबर सामने आते ही चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। उसके अनुयायियों में हर्ष का माहौल है।

इससे पहले 28 जनवरी को डेरा प्रमुख को 30 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था और 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से आठ दिन पहले रिहा किया गया था। 28 फरवरी को पैरोल खत्म होने के बाद उसे वापस सुनारिया जेल लाया गया था। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा में चुनाव से तीन दिन पहले उन्हें 20 दिन की पैरोल दी गई थी।

जेल अधिकारियों के अनुसार, गुरमीत राम रहीम को बुधवार सुबह रिहा कर दिया गया और वह सिरसा स्थित डेरे के मुख्यालय के लिए रवाना हो गया, जहां वह 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से दूसरी बार जा रहा है। नाम न बताने की शर्त पर जेल अधिकारी ने कहा, “इस बार वह सिरसा स्थित डेरे में 21 दिन की छुट्टी बिताएगा।”

चुनाव के साथ रिहाई

ज्यादातर मौकों पर गुरमीत राम रहीम की पैरोल और छुट्टी चुनाव के साथ ही हुई है। पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले उसे 20 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल जनवरी में उन्हें 50 दिनों के लिए और फिर 13 अगस्त 2024 को 21 दिनों के लिए रिहा किया गया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर 2023 में उन्हें 29 दिन की पैरोल मिली थी और हरियाणा में पंचायत चुनाव से पहले जुलाई 2023 में 30 दिन की पैरोल पर बाहर था। अक्टूबर 2022 में हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी।

इसके अलावा, हरियाणा नगर निगम चुनाव से पहले जून 2022 में उन्हें 30 दिन की पैरोल और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी 2022 में 21 दिन की फरलो मिली थी। 24 अक्टूबर 2020 को गुरमीत राम रहीम को गुरुग्राम के अस्पताल में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक जेल से रिहा किया गया था।

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या मामलों में सजा काट रहा है। इससे पहले भी हरियाणा सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। हर महत्वपूर्ण चुनावों से पहले उसकी रिहाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

आपको बता दें कि राम रहीम की बार-बार होने वाली जेल से रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। हालांकि, देश की सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। यह याचिका शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने दायर की थी जिसमें राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने के हरियाणा सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने कहा था कि यह याचिका व्यापक जनहित के मुद्दे को संबोधित करने के बजाय सिर्फ एक शख्स के खिलाफ है। आपको बता दें कि एसजीपीसी ने इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का भी रुख किया था।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने यह आरोप लगाया गया था कि हरियाणा सरकार राम रहीम को अस्थायी रिहाई देते हुए हरियाणा गुड कंडक्ट प्रिजनर्स (अस्थायी रिहाई) अधिनियम, 2022 की धारा 11 के तहत अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही थी। एसजीपीसी के वकील ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने 2022 और 2024 के बीच सिंह को बार-बार पैरोल या फरलो दिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In