• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हनुमान जी

हनुमान जी को प्रसन्न करने के सरल उपाय

April 11, 2025
कपिल सिब्बल

वकीलों के इंश्योरेंस के लिए सिब्बल ने अंबानी-अडानी से मांगे 50 करोड़, मचा हंगामा

May 25, 2025
देश में फिर सिर उठा रहा है कोरोना, सरकार अलर्ट पर

देश में फिर सिर उठा रहा है कोरोना, सरकार अलर्ट पर

May 25, 2025
शशि थरूर

तुर्की को 10 करोड़ की मदद पर थरूर के सवाल, केरल सरकार कटघरे में

May 25, 2025
रूस ने दी भारत को आश्वस्ति — आतंकवाद के खिलाफ साथ लड़ने का संकल्प

रूस ने दी भारत को आश्वस्ति — आतंकवाद के खिलाफ साथ लड़ने का संकल्प

May 25, 2025
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत की हुंकार: आतंक पालने वाले अब मानवता का पाठ पढ़ाएंगे?

May 25, 2025
रोटी से पहले बंदूक: ऑपरेशन सिंदूर की हार के बाद रक्षा पर ज़ोर

रोटी से पहले बंदूक: ऑपरेशन सिंदूर की हार के बाद रक्षा पर ज़ोर

May 25, 2025
तारा चंद का पीएम मोदी को पत्र: ‘न्याय के लिए हमारे साथ खड़े हों

तारा चंद का पीएम मोदी को पत्र: ‘न्याय के लिए हमारे साथ खड़े हों

May 25, 2025
कठपुतली सरकार से संवाद बेकार: इमरान

कठपुतली सरकार से संवाद बेकार: इमरान

May 25, 2025
भगवंत मान

पंजाब को यमुना का पानी चाहिए: भगवंत मान ने नीति आयोग में उठाई मांग

May 25, 2025
आकाश आनंद

बसपा का संगठन पुनर्गठन: आकाश आनंद के नेतृत्व में युवा मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी

May 25, 2025
राज ठाकरे

राज ठाकरे का भाजपा पर तंज: ‘ठाकरे-पवार’ ब्रांड खत्म करने की साजिश

May 25, 2025
जसप्रीत बुमराह

बुमराह को नहीं मिली कप्तानी, फिटनेस बनी वजह: अगरकर

May 25, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 25, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

हनुमान जी को प्रसन्न करने के सरल उपाय

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 11, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
हनुमान जी

12 अप्रैल 2025, शनिवार को पूरे देशभर में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। आज के दिन भक्तजन श्री हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्ति भाव से विविध दान करते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को अपनी कृपा का पात्र बनाते हैं। आइए जानते हैं आज के दिन किन चीजों का दान करना सबसे शुभ माना गया है:

1. हल्दी का दान

आज के दिन हल्दी का दान करने से घर में शुभता और समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

2. अनाज का दान

हनुमान जन्मोत्सव पर अनाज का दान विशेष फलदायी होता है। यह दान करने से आय के नए स्रोत बनते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

3. लड्डू का दान

श्री हनुमान जी को लड्डू अत्यंत प्रिय हैं। आज के दिन लड्डू का दान करने से नौकरी में उन्नति होती है और आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। यह कर्म भाग्य को प्रबल बनाता है।

4. सिंदूर का दान

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। आज के दिन उन्हें नारंगी रंग के सिंदूर का चोला अर्पित करने के बाद उस सिंदूर का दान करना चाहिए। इससे हनुमान जी विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं।

5. चना और गुड़ का दान

भुने हुए चने और गुड़ हनुमान जी को अत्यंत प्रिय हैं। आज के दिन इनका दान करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है और हर संकट से मुक्ति मिलती है।

हनुमान जन्मोत्सव 2025: शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 03:21 बजे हुई है और इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 05:51 बजे होगा। ऐसे में आज दिनभर हनुमान जी की पूजा और दान-पुण्य करने का उत्तम अवसर है।

आज के दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ बजरंगबली की आराधना करें और इन पुण्य कर्मों के माध्यम से उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करें।

जय श्री राम! जय हनुमान!

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In