• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून विरोध पर हिंसा

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून पर हिंसक प्रदर्शन, शुभेंदु अधिकारी ने सेना की मांग की

April 12, 2025
उदय सिंह

उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह बने जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष

May 19, 2025
देश के प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मभूमि में तेरापंथाधिशास्ता का मंगल पदार्पण

देश के प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मभूमि में तेरापंथाधिशास्ता का मंगल पदार्पण

May 19, 2025
ध्रुव राठी के सिख गुरु वीडियो पर विवाद, सिख समुदाय में भारी विरोध

ध्रुव राठी के सिख गुरु वीडियो पर विवाद, सिख समुदाय में भारी विरोध

May 19, 2025
शरद पवार की राउत को नसीहत

शरद पवार की राउत को नसीहत: विदेश नीति में न लाएं स्थानीय राजनीति

May 19, 2025
संभल मस्जिद सर्वे को हरी झंडी, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

संभल मस्जिद सर्वे को हरी झंडी, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

May 19, 2025
सीजफायर पर सबूतों की सियासत: आप बनाम भाजपा

ऑपरेशन सिंदूर पर रेलवे टिकट में पीएम मोदी की फोटो को लेकर आप का विरोध

May 19, 2025
खड़गे

प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

May 19, 2025
इंडोनेशिया से प्रत्यर्पण, भारत की कूटनीतिक जीत

इंडोनेशिया से प्रत्यर्पण, भारत की कूटनीतिक जीत

May 19, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान: भारत को दी दशकों तक युद्ध की धमकी

ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान: भारत को दी दशकों तक युद्ध की धमकी

May 19, 2025
एनकाउंटर

फतेहपुर एनकाउंटर: पिता-पुत्र की हत्या का आरोपी नीतीश कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल

May 19, 2025
योगी

विदेशी महिला तस्करों के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा अभियान

May 19, 2025
कांग्रेस झूठ बोल रही? प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं मांगा था कोई नाम, सरकार की दो टूक

कांग्रेस झूठ बोल रही? प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं मांगा था कोई नाम, सरकार की दो टूक

May 19, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 19, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून पर हिंसक प्रदर्शन, शुभेंदु अधिकारी ने सेना की मांग की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 12, 2025
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून विरोध पर हिंसा

File Photo

डेस्क:पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में सेना उतारने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र को राज्य में आर्टिकल 355 लगा देना चाहिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना और सुरक्षाबलों को उतार देना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान वाहनों में आग लगा दी और सड़क एवं रेल यातायात को बाधित कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विपक्ष के नेता अधिकारी ने कहा कि राज्य में लोगों की निजी संपत्तियां तोड़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रशासन को केंद्र से मदद मांगनी चाहिए। वहीं मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हुगली, मालदा और बीरभूम जिलों में आर्टिकल 355 लगा देना चाहिए।

मुर्शिदाबाद जिले के सुती में प्रदर्शन हिंसक हो गया, जब निषेधाज्ञा के बावजूद प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और सड़कों को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया, जुलूस के दौरान पुलिस वैन और सार्वजनिक बसों को आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, समस्या तब शुरू हुई जब जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शमशेरगंज में डाकबंगला मोड़ से सुतिर सजुर मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के एक हिस्से को जाम कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वैन पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें लगभग 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।’ अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर बम जैसे पदार्थ फेंके जिसके बाद पुलिस ने अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया और बाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिंसा के बीच कुछ पुलिसकर्मियों को पास की एक मस्जिद में शरण लेनी पड़ी। वहीं, जिला प्रशासन ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों के अनुसार मालदा में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि पूर्वी रेलवे के फरक्का-आज़िमगंज खंड पर भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। इस बीच, राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने राज्य सरकार को संवेदनशील क्षेत्रों में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In