• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुनीर

मुनीर बोले– पाक मदीना जैसा, कश्मीर हमारा

April 17, 2025
इसरो

इसरो का १०१वाँ मिशन सफल: पीएसएलवी-सी६१ से ईओएस-०९ उपग्रह का प्रक्षेपण

May 18, 2025
ट्रंप

यूक्रेन युद्ध थामने की कोशिश: ट्रंप पुतिन से सोमवार को करेंगे बातचीत

May 18, 2025
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

कोटा में मानसिक तनाव से नाबालिग छात्रों की बढ़ती आत्महत्याएं

May 18, 2025
जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने कहा: पाकिस्तान और जहन्नम में अगर चुनना हो, तो चुनेंगे जहन्नम

May 18, 2025
गांगुली

गांगुली ने रोहित-कोहली के संन्यास पर जताई हैरानी, कहा टीम को होगा बड़ा झटका

May 18, 2025
बांग्लादेश-भारत के व्यापारिक संबंधों में आई दरार

बांग्लादेशी उत्पादों के भारत प्रवेश पर रोक, कूटनीतिक विवाद बढ़ा

May 18, 2025
जयशंकर

ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को नहीं दी जानकारी, विदेश मंत्रालय ने दिया स्पष्टीकरण

May 18, 2025
धर्मयुद्ध

ऑपरेशन सिंदूर के बीच सेना को 40,000 करोड़ की इमरजेंसी खरीद की मंजूरी

May 18, 2025
अमित शाह

अमित शाह का दावा: ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने पाकिस्तान में 100 KM अंदर तक मारे वार

May 18, 2025
200 रुपए में वीडियो कॉल पर गंदी बातें; गाजियाबाद में पकड़ी गईं लड़कियां

दिल्ली: फेसबुक पर प्यार, लिव-इन में रह रहीं 3 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

May 18, 2025
अशोक गहलोत

पहलगाम हमले पर अशोक गहलोत के तीखे सवाल: सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

May 18, 2025
आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह जन सुराज में होंगे शामिल, ‘आसा’ पार्टी के विलय की तैयारी

May 18, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 18, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

मुनीर बोले– पाक मदीना जैसा, कश्मीर हमारा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 17, 2025
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुनीर

डेस्क:पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं। ओवरसीज पाकिस्तानियों के पहले वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान “मदीना जैसी रियासत है, जो कलमे की बुनियाद पर बना है।” इस दौरान उन्होंने भारत, हिंदू धर्म, दो-राष्ट्र सिद्धांत, कश्मीर और गाजा जैसे मुद्दों पर भी भड़काऊ टिप्पणियां कीं।

जनरल मुनीर ने पाकिस्तान की तुलना मदीने से की। उन्होंने कहा, “आजतक इंसानियत की तारीख में सिर्फ दो रियासतें हैं, जो कलमें की बुनियाद पर बनी हैं। पहली रियासते तैयबा थी। क्योंकि, तैयबा को हमारे नबी ने नाम दिया था। कुरान में उसका नाम है यस्रिब… आज उसको मदीना कहा जाता है। और, दूसरी रियासत उसके 1300 साल के बाद अल्लाह ने आपकी (पाकिस्तान) बनाई है, कलमे की बुनियाद के ऊपर।”

बता दें कि सऊदी अरब में स्थित मदीना को पैगंबर मुहम्मद ने एक इस्लामी समुदाय के केंद्र के रूप में स्थापित किया था। मूल रूप से मदीना का नाम यस्रिब था, जो एक प्राचीन शहर था। 622 ईस्वी में, पैगंबर मुहम्मद ने मक्का से हिजरत (प्रवास) करके यस्रिब में शरण ली। इसके बाद, उन्होंने वहां के कबीलों को एकजुट किया, मस्जिद-ए-नबवी की स्थापना की, और शहर को एक इस्लामी शासन और समुदाय का केंद्र बनाया। उनके आगमन के बाद यस्रिब का नाम बदलकर मदीनत-उन-नबी (पैगंबर का शहर) या मदीना पड़ गया। वहीं कलमे की बात करें तो यह इस्लाम का मूल मंत्र या विश्वास की घोषणा है। यह इस्लाम के पांच स्तंभों में से पहला है। मुख्य रूप से छह कलमे हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पहला कलमा (कलमा-ए-तय्यबा) है: “ला इलाहा इल्लल्लाहु मुहम्मदुर रसूलुल्लाह” अर्थात “कोई पूज्य नहीं सिवाय अल्लाह के, और मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं।”

मुनीर ने पाकिस्तानी आवाम से गुजारिश करते हुए कहा “कृपया पाकिस्तान की इस कहानी को कभी भूलना मत। इसे अपनी अगली पीढ़ी को बढ़ाइएगा, जिससे वह पाकिस्तान के साथ अपने जुड़ाव को महसूस कर सकें। यह कभी कमजोर न हो, चाहें यह तीसरी पीढ़ी हो, चौथी पीढ़ी हो या फिर पांचवीं पीढ़ी। वे जानें कि पाकिस्तान उनके लिए क्या है।” उन्होंने कहा, “हमारे बुज़ुर्गों ने महसूस किया कि हम हिंदुओं से हर तरह से अलग हैं.. जिंदगी के हर संभव पहलुओं में हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारी आस्था अलग, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं, हमारी परंपराएं अलग हैं, हमारी सोच अलग है, हमारी महत्वकांक्षाएं अलग हैं। यही दो राष्ट्र सिद्धांत की नींव थी।इसी सोच के आधार पर पाकिस्तान बना। हम एक नहीं, दो राष्ट्र हैं।”

जनरल मुनीर ने कश्मीर को लेकर भारत पर हमला बोला और दावा किया कि पाकिस्तान कश्मीर को कभी अलग नहीं होने देगा। उन्होंने कहा, “कोई ताकत कश्मीर को पाकिस्तान से अलग नहीं कर सकती।” यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के कश्मीर पर बार-बार अनावश्यक टिप्पणियों को “नाजायज” करार दिया है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत परवथानेनी हरीश ने पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्पष्ट किया था कि जम्मू-कश्मीर “था, है और हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा।”

मुनीर ने अपने भाषण में कहा, “बलूचिस्तान और पाकिस्तान को आतंकियों की 10 पीढ़ियां तक भी नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं।” उन्होंने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA), बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) और बलूच रिपब्लिकन आर्मी (BRA) जैसे संगठनों को देश के लिए खतरा मानने से इनकार करते हुए कहा कि इन संगठनों को जल्द ही करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “क्या पाकिस्तान के दुश्मन यह सोचते हैं कि सिर्फ 1500 आतंकवादी देश की किस्मत बदल देंगे? हम जल्द ही इन आतंकवादियों की कमर तोड़ देंगे। अगर 13 लाख की भारतीय सेना हमें नहीं डरा सकती, तो ये आतंकवादी क्या कर लेंगे?”

मुनीर की ये टिप्पणियां उस समय आई हैं जब बलूचिस्तान में उग्रवाद फिर से उभरता दिख रहा है। 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस नामक ट्रेन को बलूच आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था, जिसमें 440 यात्री सवार थे। इसके बाद सेना ने दो दिवसीय ऑपरेशन चलाया, जिसमें ISPR के मुताबिक 33 आतंकियों को मार गिराया गया। हालांकि, बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जियंद बलूच ने दावा किया कि इस कार्रवाई के दौरान 214 बंधकों की मौत हो गई, क्योंकि पाकिस्तानी सेना ने समय पर उनकी शर्तें नहीं मानीं।

अपने संबोधन में जनरल मुनीर ने गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई का भी जिक्र किया और फिलिस्तीनियों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा, “पाकिस्तानी जनता के दिल फिलिस्तीन के मुसलमानों के साथ धड़कते हैं।” जनरल मुनीर ने विदेशों में बसे पाकिस्तानियों को “देश की चमकती हुई रोशनी” बताया और ब्रेन ड्रेन की चिंता को खारिज करते हुए उसे “ब्रेन गेन” बताया। उन्होंने कहा, “देश की तरक्की में प्रवासी पाकिस्तानी अहम भूमिका निभा रहे हैं।” अपने भाषण के अंत में मुनीर ने कहा, “आज हम मिलकर यह संदेश दे रहे हैं कि पाकिस्तान की तरक्की के रास्ते में जो भी रोड़ा आएगा, हम उसे मिलकर हटाएंगे।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In