• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पश्चिम एशिया में तनाव पर भारत की नजर, PM मोदी की टॉप-लेवल सिक्योरिटी मीटिंग

यमुना नदी के पुनरुद्धार पर मोदी की अगुआई: बैठक में समीक्षा और योजनाएं

April 18, 2025
सुनील गावस्कर

हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी के फैन हुए सुनील गावस्कर

May 17, 2025
बीसीसीआई

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम घोषित

May 17, 2025
आईपीओ

बोराना वीव्स का आईपीओ 20 मई से खुलेगा

May 17, 2025
वोडाफोन आइडिया

सरकारी समर्थन के बिना नहीं बचेगी वोडाफोन आइडिया: दिवालियापन की चेतावनी

May 17, 2025
भारत बना वैश्विक निवेशकों की पसंद

भारत बना वैश्विक निवेशकों की पसंद

May 17, 2025
अंजीर

शुगर कम कर रहे हैं? इन फलों से भी रखें दूरी

May 17, 2025
शनिवार को तेल क्यों चढ़ाना चाहिए?

कैसे करें शनि दोष का शमन इस जयंती पर

May 17, 2025
राशिफल

17 मई 2025 का राशिफल

May 17, 2025
नौमान इलाही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े होने का आरोप

नौमान इलाही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े होने का आरोप

May 16, 2025
नीतीश कुमार

बिहार कैबिनेट के 69 फैसले: शहीदों को 50 लाख, कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी

May 16, 2025
शिंदे

‘जो पाकिस्तान का साथ देगा, उसका बहिष्कार होगा’: शिंदे

May 16, 2025
रोहित शर्मा

यह सपना भी नहीं था”: वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड के उद्घाटन पर भावुक हुए रोहित शर्मा

May 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 17, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

यमुना नदी के पुनरुद्धार पर मोदी की अगुआई: बैठक में समीक्षा और योजनाएं

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 18, 2025
in एनसीआर, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पश्चिम एशिया में तनाव पर भारत की नजर, PM मोदी की टॉप-लेवल सिक्योरिटी मीटिंग

File Photo

डेस्क:भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने से पहले ही यमुना के मुद्दे ने खूब तूल पकड़ा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से यमुना की सफाई और इसको फिर से उसके पुराने रूप में लाने का वादा किया था। इसके अलावा मोदी ने एक गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर फ्रंट बनाने का वादा किया है। आज इसी सिलसिले में मोदी ने दिल्ली में एक रिव्यू मीटिंग ली। मीटिंग में यमुना नदी की वर्तमान स्थिति का आकलन करने और इसकी सफाई और पुनरुद्धार के लिए चल रही और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

यमुना की सफाई और इसके पुनरुद्धार के लिए हुई इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारी शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता खुद पीएम मोदी ने की थी। दिल्ली सीएम ऑफिस ने बताया कि बैठक में नदी को साफ करने के लिए एजेंसी-वार कार्य योजना की समीक्षा की गई। कार्य योजना में अल्पकालिक गतिविधियां (3 महीने), मध्यम अवधि की गतिविधियां (3 महीने से 1.5 वर्ष) और दीर्घकालिक गतिविधियां (1.5 से 3 वर्ष) शामिल थीं।

इसके अलावा नालों का प्रबंधन,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन(Solid Waste Management), सीवेज प्रबंधन, सेप्टेज और डेयरी अपशिष्ट प्रबंधन(Dairy Waste Management),इंडस्ट्री की गंदगी,अपशिष्ट जल उपचार बुनियादी ढांचे में अंतराल की पहचान और निगरानी उपायों,यमुना नदी में प्रवाह में सुधार,बाढ़ के मैदान का संरक्षण,हरित नदी तट विकास(Green River Front) और जन जागरूकता के लिए किए जाने वाले कार्यों पर विशिष्ट समय सीमा के साथ चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छठ पूजा का त्योहार मनाते समय दिल्ली के लोगों के अनुभव में सुधार होना चाहिए। उन्होंने नदी के प्रति सम्मान पैदा करने तथा इसे यमुना के किनारे बसे शहरों में रहने वाले लोगों के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों व नदी के बीच संबंध बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘यमुना की सफाई और पुनरुद्धार के साथ-साथ दिल्ली में पेयजल संबंधी मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता की। केंद्र सरकार दिल्ली के भाइयों एवं बहनों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और ‘जीवन की सुगमता’ सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।’मोदी ने यमुना के पुनरुद्धार के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती करके और नदी के आसपास सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करके ‘जन भागीदारी आंदोलन’ पर भी जोर दिया गया।

बयान में कहा गया कि दिल्ली के अलावा,ब्रज के आसपास के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया जा सकता है,जिससे ‘ब्रज यात्रा’ नदी-जन आंदोलन का हिस्सा बन सके। प्रधानमंत्री ने सलाह दी कि नालों में प्रवाह को मापने के साथ-साथ जलमल शोधन संयंत्रों के कामकाज पर निगरानी के लिए सूक्ष्म स्तर के तात्कालिक आंकड़ों को इकट्ठा करने के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण निवारण ढांचे की आगे की योजना और कार्यान्वयन इन आंकड़ों पर आधारित होना चाहिए।

बयान में कहा गया कि डेटा का उपयोग शासन में सुधार के लिए भी किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मौजूदा बुनियादी ढांचा प्रभावी रूप से काम कर रहा है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि इस उद्देश्य के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सकता है। बैठक में हरियाणा, दिल्ली के साथ-साथ प्रयागराज में संगम तक नदी के पुनरुद्धार के लिए की जाने वाली कार्रवाइयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In