• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रेय का श्रवण कर जीवन में हो समाचरण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

श्रेय का श्रवण कर जीवन में हो समाचरण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 18, 2025
CPEC का अफगानिस्तान तक होगा विस्तार, पाक के साथ मिलकर चीन का नया गेम

CPEC का अफगानिस्तान तक होगा विस्तार, पाक के साथ मिलकर चीन का नया गेम

May 21, 2025
कर्मवाद का प्राण तत्त्व है जैसी करनी, वैसी भरनी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कर्मवाद का प्राण तत्त्व है जैसी करनी, वैसी भरनी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 21, 2025
कंवरलाल मीणा को 3 साल जेल, ट्रायल कोर्ट में सरेंडर

कंवरलाल मीणा को 3 साल जेल, ट्रायल कोर्ट में सरेंडर

May 21, 2025
नक्सली

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

May 21, 2025
रेप

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी सलीम खान गिरफ्तार

May 21, 2025
हर्ष गुजराल के बिहार पर कॉमेडी शो की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर बवाल

हर्ष गुजराल के बिहार पर कॉमेडी शो की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर बवाल

May 21, 2025
दानिश से करती थी बात और पाकिस्तानी एजेंट्स से भी संबंध, ज्योति ने किया कबूल

दानिश से करती थी बात और पाकिस्तानी एजेंट्स से भी संबंध, ज्योति ने किया कबूल

May 21, 2025
परेश रावल की हो सकती है हेरा-फेरी 3 में वापसी? बोले- प्रिदर्शन ने मेरा दिमाग…

परेश रावल की हो सकती है हेरा-फेरी 3 में वापसी? बोले- प्रिदर्शन ने मेरा दिमाग…

May 21, 2025
क्या अर्चना और परमीत की शादी में आई दरार? एक्ट्रेस ने कहा- हम लड़ते हैं और…

क्या अर्चना और परमीत की शादी में आई दरार? एक्ट्रेस ने कहा- हम लड़ते हैं और…

May 21, 2025
कांग्रेस

तुर्किए विवाद पर सियासी घमासान

May 21, 2025
एचएमपीवी

कोरोना की वापसी: पुडुचेरी में 12 नए केस, सरकार सतर्क

May 21, 2025
लश्कर नेता आमिर हमजा घायल, लाहौर में भर्ती

लश्कर नेता आमिर हमजा घायल, लाहौर में भर्ती

May 21, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

श्रेय का श्रवण कर जीवन में हो समाचरण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 18, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 10

वाव-थराद (गुजरात) : जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन प्रवास से वाव धरा पर आध्यात्मिक उल्लास उमंग छाया हुआ है। विशाल वर्धमान समवसरण में गुरुदेव की नित्य मंगल देशना का श्रवण कर हर जाति, वर्ग, संप्रदाय के भाई–बहन ज्ञान गंगा में डुबकी लगा रहे है। विभिन्न कार्यक्रम आदि भी समायोजित हो रहे है इसी कड़ी में आज आचार्य प्रवर के पावन सन्निधि में जैन श्वेतांबर तेरापंथ महासभा के उपक्रम बेटी तेरापंथ की के तहत “डिकरी वाव तेरापंथ नी” सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें संभागी बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आराध्य के समक्ष प्रस्तुति कर बेटियां भी अपने भीतर आह्लाद की अनुभूति कर रही थी।

धर्म सभा में श्रद्धालुओं को प्रवचन प्रदान करते हुए आचार्य प्रवर ने कहा – जैन आगम में पांच प्रकार के शरीर बताए गए है। देवों और नारकी में वैक्रिय शरीर होता है। हमें औदारिक शरीर प्राप्त है। कुछ कुछ तिर्यंच मनुष्यों के पास भी वैक्रिय शरीर हो सकता है। आहारक शरीर किसी विशिष्ट लब्धि धारी साधुओं के पास हो सकता है। तेजस और कार्मण शरीर प्रत्येक संसारी प्राणी के होते है। तत्व सिद्धांत की दृष्टि से यह इतने साथ होते है की एक जीवन की समाप्ति के बाद दूसरे जीवन जाने की अंतराल गति में भी यह साथ रहते है। यह पांच शरीर जैन वांग्मय में बताए गए है। हमारे पास यह औदारिक शरीर है और पांच इंद्रियां प्राप्त है। श्रोत यानी कान हमारे ज्ञान का एक अच्छा माध्यम बनती है। सुनकर भी कितना ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। वक्ता और श्रोता की जोड़ी होती है। अच्छा वक्ता हो और अच्छा श्रोता हो तो दोनों में ज्ञान का आदान प्रदान हो सकता है। श्रोता समीक्षात्मक बुद्धि से सुने, भीतर में तर्क, जिज्ञासा हो तो सही तत्व का ग्रहण हो सकता है। प्रवचन सुनने से कितने लाभ हो सकते है। आजकल तो यूट्यूब आदि सोशल मीडिया माध्यम भी है। दूर बैठे प्रवचन आदि सुना जा सकता है। प्रवचन सुन रहे है साथ में सामायिक है तो डबल लाभ है, और यहां बैठे है तो कितने सांसारिक कार्यों से भी बचे हुए रह सकते है। सुनते सुनते नए तत्व भी ज्ञात होते है और पूर्व का ज्ञान भी पक्का होता है। कई बार प्रवचन सुनने मात्र से अपनी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।

गुरुदेव ने आगे फरमाया कि अच्छी बातों का श्रवण कर जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। सुनकर व्यक्ति कल्याण को भी जानता है तो पाप को भी जानता है। जो श्रेय हो उसका जीवन में समाचरण करने का प्रयास करना चाहिए।

तत्पश्चात साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी का अभिभाषण हुआ। कार्यक्रम में साध्वी अक्षयप्रभा जी, साध्वी धन्यप्रभा जी, समणी निर्मल प्रज्ञा जी ने आराध्य के प्रति अभिवन्दना व्यक्त की।

डिकरी वाव तेरापंथ नी सम्मेलन आयोजित
गुरुदेव की सुपवन सन्निधि में आज “डिकरी वाव तेरापंथ नी” सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। आशीर्वचन फरमाते हुए आचार्य श्री ने कहा कि जिस परिवार में भी रहना हो, धर्म सदा हमारे साथ रहना चाहिए। अर्हणक श्रावक की भांति विषम, कठिन परिस्थिति में भी धर्म के प्रति दृढ़ता के भाव भीतर में रहे। बेटियों का पीहर से भी संबंध और ससुराल में भी संबद्ध होता है। कहा गया कि बेटी पीहर में भी उजाला कर सकती है और ससुराल में भी धर्म का प्रकाश कर सकती है। सभी में धर्म के प्रति निष्ठा बनी रहे, त्याग, संयम की साधना रहे और परिवार भी संस्कार युक्त हो ऐसा प्रयास रहना चाहिए।

इस अवसर पर श्रीमती दीपिका लालन ने अपने विचार रखे। बहनों ने मंगलाचरण का संगान किया। विभिन्न बहनों ने मिलकर काव्य, भाषण आदि की प्रस्तुति दी।

स्वागत के क्रम में मेहता परिवार से नत्थू भाई डूंगरसी भाई, नत्थू भाई कस्तूर भाई, नत्थू भाई न्याल भाई आदि सदस्यों ने गीत की प्रस्तुति दी। कन्नु भाई ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In