• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सही दिशा में हो बुद्धि का प्रयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सही दिशा में हो बुद्धि का प्रयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 21, 2025
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने मिसाइलें तैनात कीं

ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता में तनाव बढ़ा

May 21, 2025
आईपीओ

श्लॉस बेंगलोर का ₹3,500 करोड़ आईपीओ 26 मई से खुला

May 21, 2025
आईपीओ

श्री लोटस का ₹792 करोड़ आईपीओ मंजूर

May 21, 2025
फरवरी में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार घटी, IIP 2.9% पर

अप्रैल 2025 में उद्योगों का उत्पादन में 0.5% की गिरावट: आंकड़ों का विश्लेषण

May 21, 2025
माउंट आबू

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ माउंट आबू की सैर

May 21, 2025
राशिफल

21 मई 2025 का राशिफल

May 21, 2025
यूसुफ

वो जिसे हम अपना कहते थे…

May 21, 2025
बिहार के खजाने पर पहला अधिकार किसका? कई मंत्रियों की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने खुद बताया

बिहार के खजाने पर पहला अधिकार किसका? कई मंत्रियों की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने खुद बताया

May 20, 2025
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल, शहबाज सरकार ने दिया इनाम

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल, शहबाज सरकार ने दिया इनाम

May 20, 2025
बायजू

कहां से लाऊं पैसा…कभी अरबों में खेलने वाले बायजूस के मालिकों की अब यह है हालत

May 20, 2025
सीएम उमर ने खीर भवानी मंदिर में की पूजा, कश्मीरी पंडितों के लिए खास धार्मिक स्थल

सीएम उमर ने खीर भवानी मंदिर में की पूजा, कश्मीरी पंडितों के लिए खास धार्मिक स्थल

May 20, 2025
तनाव के बीच भारत ने बढ़ाया IB चीफ का कार्यकाल, जानिए कौन हैं तपन कुमार डेका

तनाव के बीच भारत ने बढ़ाया IB चीफ का कार्यकाल, जानिए कौन हैं तपन कुमार डेका

May 20, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सही दिशा में हो बुद्धि का प्रयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दूसरों के प्रति सद्भाव रखने हेतु गुरुदेव ने किया प्रेरित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 21, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 10

वाव-थराद: नैतिकता, सद्भावना एवं नशामुक्ति के संदेश के साथ जन मानस में नैतिक मूल्यों के उन्नयन का महनीय कार्य करने वाले अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी वाव धरा को अपने प्रवास से पावन बना रहे है। हर धर्म संप्रदाय के प्रतिनिधि गुरूदेव के दर्शन कर कृतार्थता की अनुभूति कर था है। आज प्रातः आचार्य प्रवर नगर की जुम्मा मस्जिद में पधारे एवं वहां मस्जिद प्रांगण में मुस्लिम बंधुओं को प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। सांप्रदायिक सौहार्द का यह क्षण हर उपस्थित व्यक्ति के लिए चिरस्मरणीय बन गया। मुस्लिम प्रतिनिधियों ने शांतिदूत का भावभीना अभिनंदन करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। जिसके पश्चात वर्धमान समवसरण में मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को अपनी अध्यात्मवाणी ने लाभान्वित किया।

मंगल उद्बोधन में आचार्य प्रवर ने कहा – जीवन में बुद्धि, शुद्धि व शक्ति इन तीनों का बड़ा महत्व होता है। व्यक्ति को इन तीनों का सदुपयोग करना चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति समस्याओं का समाधान भी खोज कर सकता है। जैन दर्शन में आठ कर्म बताए गए हैं। ज्ञानावर्णीय, दर्शनावर्णीय आदि। ज्ञानावर्णीय कर्म के क्षयोपशम से ही बुद्धि की प्राप्ति होती है। बुद्धि का मिलना भी एक विशेष बात है, किन्तु उसका सदुपयोग करना चाहिए। बुद्धि का कभी दुरुपयोग न हो यह आवश्यक है। गलत शिक्षा देने से गलत मार्ग दर्शन भी मिल सकता है।

एक कथा के माध्यम से प्रेरणा देते हुए गुरुदेव ने आगे कहा कि अपनी बुद्धि का प्रयोग कर व्यक्ति दूसरों को भी अच्छी सीख दे सकता हैज़ सही दिशा दिखा सकता है। जो बुद्धि, मति का सम्यक प्रयोग करता है उसके लिए वह कल्याणकारी हो सकती है। आचार्यश्री भिक्षु का प्रसिद्ध सूक्त है – ‘बुद्धि बा ही सराहिए, जो सेवे जिन धर्म, वा बुद्धि किण काम री, जो पड़िया बांधे कर्म’। हम अपने मन को शुद्ध रखें व सबके प्रति शुद्धि की भावना रहे। जो दूसरों का अनिष्ट करता है, दूसरों के प्रति दुर्भावना रखता है, दूसरों का अनिष्ट हो या न हो उसका अनिष्ट तो हो ही सकता है। बुद्धिमता के साथ आत्म-विश्वास व हिम्मत भी रहे। व्यक्ति अपने ज्ञान का सही उपयोग करे यह आवश्यक है।

तत्पश्चात मुख्यमुनि श्री महावीर कुमार जी ने अपने भाषण में मन, वचन एवं काया को सत्प्रवृति में नियोजित करने की प्रेरणा प्रदान किया। साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी ने गुरू की महत्ता बताते हुए सारगर्भित उद्बोधन प्रदान किया। साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी ने गीत द्वारा भीतर में आत्मरमण करने की प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम में वाव पथक व्यवस्था समिति संयोजक श्री विनीत संघवी ने अपने विचार रखे। श्री उधमचंद मोतीचंद संघवी परिवार ने गीत का संगान किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In