• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नक्सली

नक्सली गतिविधियों में बड़ा झटका: प्रयाग और साहेबराम की मौत से मिला धक्का

April 22, 2025
हिंदू खतरे में हैं – पर बोलना मना है…

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर कटघरे में टीएमसी और पुलिस

May 22, 2025
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं पर चार्जशीट दाखिल

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर ईडी की शिकंजा

May 22, 2025
आईपीओ

शिपरॉकेट ने गोपनीय रूप से भरा आईपीओ ड्राफ्ट, जुटाएगी 2,500 करोड़ रुपये तक

May 22, 2025
आईपीओ

27 मई से खुलेगा प्रोस्टार्म इन्फो का आईपीओ, 105 रुपये तक तय प्राइस बैंड

May 22, 2025
भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत वैश्विक व्यापार जोखिमों से निपटने को तैयार: मूडीज

May 22, 2025
परेश रावल ने छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, प्रियदर्शन बताए अनप्रोफेशनल

परेश रावल ने छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’, प्रियदर्शन बताए अनप्रोफेशनल

May 22, 2025
अदनान सामी

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर का प्रमोशन, अदनान सामी ने कसा तंज

May 22, 2025
आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

May 22, 2025
नाग पंचमी

नाग पंचमी 2025: शिवप्रिय इस पर्व पर ऐसे करें नागदेवता की आराधना

May 22, 2025
राशिफल

22 मई 2025 का राशिफल

May 22, 2025
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत ने खुजदार बस हमले में संलिप्तता के पाक आरोप खारिज किए

May 21, 2025
वक्फ

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बयान: वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

May 21, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 22, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

नक्सली गतिविधियों में बड़ा झटका: प्रयाग और साहेबराम की मौत से मिला धक्का

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 22, 2025
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
नक्सली

Symbolic Image

डेस्क:80 के दशक में नक्सलवाद में कदम रखनेवाले सेंट्रल कमेटी के सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के मारे जाने से नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। प्रयाग के अलावा जोनल कमेटी सदस्य 10 लाख के इनामी नक्सली साहेबराम मांझी समेत 8 नक्सलियों की मौत से गिरिडीह के पासरनाथ में नक्सली गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। इसी मकसद से हाल ही में पारसनाथ क्षेत्र की कमान संगठन में रणनीतिक और सैन्य मोर्चे पर काम करने वाले खतरनाक माओवादी प्रयाग मांझी को सौंपा गया था। कमान संभालने के बाद से प्रयाग पारसनाथ इलाके में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा था। हाल के वर्षों में पारसनाथ में नक्सल संगठन काफी कमजोर हुआ है। गिरिडीह का पारसनाथ नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना रहा है।

पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद मिसिर बेसरा ने पारसनाथ की कमान संभाली थी। हालांकि बाद में मिसिर बेसरा ने यह जिम्मेदारी विवेक दा को सौंप दी थी। प्रयाग मांझी को साल 2023 में पारसनाथ और झुमरा पहाड़ियों की कमान सौंपी गयी थी। मुठभेड़ में प्रयाग व साहेबराम समेत अन्य नक्सलियों की मौत से पारसनाथ में नक्सल गतिविधियों में कमी आने की संभावना बढ़ गयी है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों में साहेबराम के अलावा गंगाराम उर्फ लंगरा, महेश मांझी उर्फ मोटा तथा तालो दी गिरिडीह जिले की रहनेवाली है। ऐसे में पारसनाथ में संगठन पर इसका असर पड़ना तय है। प्रयाग का नेटवर्क काफी मजबूत नेटवर्क था। उसके साथ 50 से ज्यादा नक्सली काम करते थे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। वे अलग-अलग इलाकों में फैले हुए थे। गिरिडीह पुलिस को लंबे समय से प्रयाग और साहेबराम की तलाश कर रही थी।

प्रयाग मांझी को कई नामों से जाना जाता था, उसमें फुचना, नागो मांझी और करण दा शामिल है। प्रयाग लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ था। प्रयाग मांझी उर्फ विवेक मूल रूप से धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के दलबूढ़ा गांव का रहनेवाला था। प्रयाग न सिर्फ पारसनाथ और झुमरा पर्वत में सक्रिय था, बल्कि छतीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी उसका नेटवर्क फैला हुआ था। उसके खिलाफ सिर्फ गिरिडीह जिले में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में मारा गया साहेबराम मांझी गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के करन्दो गांव का रहनेवाला है। इसके अलावा मुठभेड़ में मारे गये गंगराम खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो, तालो दी निमियाघाट थाना क्षेत्र के बंदखारो एवं महेश मांझी पीरटांड़ के रहने वाले है।

प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी जया मांझी की सात माह पहले 21 सितंबर 2024 को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। वह गॉल ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थी। 25 लाख की इनामी नक्सली जया मांझी को गिरिडीह पुलिस ने 16 जुलाई 2024 को धनबाद के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया था, जहां वह नाम बदलकर अपना इलाज करवा रही थी। जया मांझी भाकपा माओवादी संगठन में महिला विंग की अहम सदस्य थी और वह इस विंग का कामकाज देखती थी लेकिन बीमारी की वजह से वह भूमिगत हो गयी थी और गुपचुप तरीके से धनबाद के अस्पताल में इलाज करवा रही थी। लेकिन गिरिडीह पुलिस को इसकी भनक लग गयी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

बोकारो में हुए मुठभेड़ में सोमवार को पुलिस के द्वारा 8 नक्सलियों मार गिराने की उपलब्धि से वर्ष 2011 की घटना व मुठभेड़ की यादें ताजा हो गई। वर्ष 2011 में बोकारो के तत्कालीन एसपी साकेत सिंह ने झुमरा पहाड़ पर नक्सल ऑपेरशन चलाया था। उक्त ऑपेरशन में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें साहेब राम मांझी, धमेंद्र महतो और एक अन्य नक्सली शामिल था। इस घटना के बाद झुमरा रेंज में नक्सलियों की गतिविधियों में थोड़ी बहुत कमी आई थी, लेकिन बाद में पुनः अपने पुराने तेवर में वापस लौटने की जुगत में नक्सली जुटे हुए थे। हालांकि इसके बाद बड़ी तो नहीं, लेकिन मुठभेड़ व छिटपुट घटनाओं को नक्सली अंजाम देते रहे हैं।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In