• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
युगप्रधान आचार्यश्री

आत्मयुद्ध से मिलती है परम विजय : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 23, 2025
सिंधु जल समझौते में बदलाव हो; भारत ने उठा दी मांग, पाकिस्तान को गिनाए तीन कारण

भारत ने जम्मू-कश्मीर की नहरों का कायाकल्प शुरू किया, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ेंगी

May 17, 2025
भारत के निर्यात में फरवरी में गिरावट, लेकिन सालाना आधार पर वृद्धि

भारत का पाकिस्तान पर व्यापारिक प्रहार

May 17, 2025
शहबाज शरीफ

शहबाज़ ने मानी ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई

May 17, 2025
डोनाल्ड ट्रंप

निर्वासन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से भड़के राष्ट्रपति ट्रंप

May 17, 2025
राज मिश्रा

भारतीय किसान के बेटे, राज मिश्रा, इंग्लैंड के एक मार्केट टाउन के मेयर चुने गए

May 17, 2025
सिद्धार्थ रॉय कपूर: फिल्मों का 40% बजट स्टार्स की फीस में खर्च

सिद्धार्थ रॉय कपूर: फिल्मों का 40% बजट स्टार्स की फीस में खर्च

May 17, 2025
2026 पर आएगी ‘धमाल 4’, अजय देवगन संग फुलऑन कॉमेडी का वादा

2026 पर आएगी ‘धमाल 4’, अजय देवगन संग फुलऑन कॉमेडी का वादा

May 17, 2025
सुनील गावस्कर

हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी के फैन हुए सुनील गावस्कर

May 17, 2025
बीसीसीआई

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम घोषित

May 17, 2025
आईपीओ

बोराना वीव्स का आईपीओ 20 मई से खुलेगा

May 17, 2025
वोडाफोन आइडिया

सरकारी समर्थन के बिना नहीं बचेगी वोडाफोन आइडिया: दिवालियापन की चेतावनी

May 17, 2025
भारत बना वैश्विक निवेशकों की पसंद

भारत बना वैश्विक निवेशकों की पसंद

May 17, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 17, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आत्मयुद्ध से मिलती है परम विजय : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

वाव से विहार कर डीसा, पालनपुर की ओर गतिमान ज्योतिचरण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 23, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 4
युगप्रधान आचार्यश्री
आत्मयुद्ध से मिलती है परम विजय : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मयुद्ध से मिलती है परम विजय : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
आत्मयुद्ध से मिलती है परम विजय : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

थराद, बनासकांठा: युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने आज नौ दिवसीय प्रवास संपन्न कर वाव तेरापंथ भवन से मंगल विहार किया। गुरुदेव का पावन प्रवास समस्त वाव वासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करने वाला रहा। विहार के विदाई क्षणों में एक ओर जहां श्रद्धालु कृतज्ञ भावों से भावविभोर हो रहे थे वहीं आराध्य के पुनः शीघ्र पदार्पण की मंगल कामना कर रहे थे। स्थान स्थान पर आशीष वृष्टि करते हुए गुरुदेव गंतव्य हेतु गतिमान हुए। आसमान से चिलचिलाती धूप जहां लोगों को तीव्र आतप का अहसास करा रही है वहीं शांतिदूत जन कल्याण के ध्येय के साथ डीसा, पालनपुर आदि क्षेत्रों की ओर विहार करते हुए गतिमान हो गए है। वाव से प्रथम पड़ाव करते हुए लगभग 15.2 किलोमीटर विहार कर गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी थराद ग्राम में पधारे। युगप्रधान के स्वागत में मानों सकल थराद ग्राम उमड़ पड़ा। जैन–अजैन हर वर्ग समुदाय के श्रद्धालु जुलूस द्वारा धवल सेना का स्वागत का रहे थे। स्थानीय लक्ष्मीबेन कुँवरजी भाई परीख नरेश परीख परिवार (मावसरी-वाव) के आवास पर गुरुदेव प्रवास हेतु पधारे।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा – वर्तमान युग में युद्ध की बात चलती है और पहले भी युद्ध की बात चलती थी। दूसरों के साथ लड़ना तो एक सामान्य युद्ध है, पर स्वयं के साथ लड़ना व विजय प्राप्त करना परम युद्ध होता है। शास्त्र में जिस युद्ध की बात कही गई वह है – आत्म युद्ध। बाह्य युद्ध तो लोगों में भय का कारण बन सकता है। लेकिन देश के सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने दायित्व को भी पूरा करने के लिए मौत से भी नहीं घबराते। दूसरों से लड़ना आसान है, पर भीतर के क्षत्रुओं व कषाय आदि शत्रुओं से लड़ना कठिन है। लेकिन यही आत्मयुद्ध की विजय परम विजय ही। गुस्सा हमारा शत्रु है जिसे उपशम से जीता जा सकता है। गुस्से को जीतने के लिए एक बार में हम सफल न हों तो बार बार प्रयास करें। जमीन से पानी प्राप्त करना हो तो भी अनेक बार खुदाई की जरूरत पड़ जाती है। प्रयास करते करते सफलता प्राप्त होती है। प्रयास करते रहो, पर हार मत मानो। पुनः प्रयास कर असफलता से सबक लो। बार बार प्रयास करने से तुम्हें सफलता भी मिल सकती है। प्रयत्न के बाद भी सफलता न मिले तो उसमें किसका दोष ?

गुरुदेव ने आगे फरमाया कि बीमारी में यदि डाक्टर जबाब दे दें तो जीवन को आध्यात्म साधना की ओर मोड़ देना चाहिए। अंत समय में तो संथारा कर अपनी आत्मा का कल्याण करना चाहिए। व्यक्ति के जीवन में समता रहे न ज्ञान का घमंड ना किसी अन्य प्रकार का अहंकार जीवन में हो।

थराद पदार्पण के संदर्भ में फरमाते हुए आचार्य प्रवर ने कहा कि आज वाव से थराद आना हुआ है। कभी परमपूज्य गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी यहां पधारे थे, पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी भी यहां पधारे, मैं तब युवाचार्य रूप में साथ था। थराद के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। विचार भी कितने सौहार्द पूर्ण, मैत्री पूर्ण है। सभी में खूब धार्मिक विकास होता रहे।

कार्यक्रम में श्री नरेश भाई परिख, विधि परिख, सिल्की परिख, आयुषी परीख, त्रिस्तुति संघ से वाघभाई बोहरा, थराद संघ से प्रकाश भाई माजनी, जयंती भाई वकील ने अपने अभिवन्दना में विचार व्यक्त किए। परिख परिवार ने स्वागत गीत का संगान किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In