• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय नौसेना की मिसाइल मारक क्षमता बढ़ी

भारतीय नौसेना की मिसाइल मारक क्षमता बढ़ी

April 24, 2025
कोविड

कोविड के नए वैरिएंट भारत में मिले, दिल्ली में 23 नए मामले

May 24, 2025
टीम इंडिया की तरह काम करे केंद्र-राज्य: पीएम मोदी

टीम इंडिया की तरह काम करे केंद्र-राज्य: पीएम मोदी

May 24, 2025
ट्रंप का ‘टैरिफ टशन’ और भारत की मुस्कान

ट्रंप का ‘टैरिफ टशन’ और भारत की मुस्कान

May 24, 2025
बीसीसीआई

भारत बनाम इंग्लैंड: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

May 24, 2025
आचार्यश्री

गुडमैन बने आदमी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 24, 2025
ट्रंप का व्यापार रण: iPhone पर राजनीति की गाज

ट्रंप का व्यापार रण: iPhone पर राजनीति की गाज

May 24, 2025
अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन

अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन

May 24, 2025
अभिषेक बनर्जी

आतंकवाद पर विदेश में गरजे अभिषेक बनर्जी, पाकिस्तान की खुली पोल

May 24, 2025
झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा ढेर

झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा ढेर

May 24, 2025
फांसी

टाटा स्टील मैनेजर ने परिवार समेत की आत्महत्या, कैंसर के कारण था अवसाद

May 24, 2025
राहुल गांधी

राहुल गांधी के खिलाफ गैरजमानती वारंट: कोर्ट ने 26 जून को पेश होने का आदेश दिया

May 24, 2025
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

May 24, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 25, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय नौसेना की मिसाइल मारक क्षमता बढ़ी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 24, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय नौसेना की मिसाइल मारक क्षमता बढ़ी

नई दिल्ली :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार की शाम केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच सख्त ऐक्शन लेते हुए सिंधु जल समझौता रोक दिया है और अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान अपनी सैन्य तैयारियां तेज करते हुए सतह से सतह में मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण में जुट गया, ताकि वह भारत को यह दिखा सके कि वह युद्ध के मोर्चे पर टकराने को तैयार है लेकिन पाकिस्तान यह टेस्ट करता, उससे पहले ही भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MR-SAM) वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली Destroyer का सफल परीक्षण किया है।

यानी पाकिस्तानी नौसेना अरब सागर में अभी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने को सोच ही रही थी, तभी भारत ने अपनी ताकत दिखा दी। इस दौरान INS सूरत ने अरब सागर के ऊपर तेजी से उड़ने वाले टारगेट पर MR-SAM मिसाइल प्रणाली से सटीक निशाना साधा और उसे नेस्तनाबूद कर दिया। MR-SAM सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और अन्य हवाई लक्ष्यों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है।

अरब सागर में हवा में सटीक निशाना

इस परीक्षण के बाद भारतीय नौसेना ने X पर लिखा, “भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक INS Surat ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर है।” नेवी के एक बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना के नवनिर्मित स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया है जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

स्वदेश निर्मित है गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास तथा संचालन में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है, और रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह उपलब्धि देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम जहाज आईएनएस सूरत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे परिष्कृत विध्वंसकों में से एक है। इसमें 75% स्वदेशी सामग्री है और यह अत्याधुनिक हथियार-सेंसर पैकेज और उन्नत नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है। इससे पहले, भारतीय नौसेना के जहाज INS चेन्नई और INS केसरी AIKEYME अभ्यास के पहले संस्करण के सफल समापन के बाद दार एस सलाम से रवाना हुए थे। भारतीय नौसेना द्वारा एक बयान में कहा गया है कि ये जहाज 19 अप्रैल को वहां से रवाना हुए थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In