• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 26, 2025
आतंक के खिलाफ भारत-इजरायल साथ

आतंक के खिलाफ भारत-इजरायल साथ

May 16, 2025
डोनाल्ड ट्रंप

“मैं नहीं कहना चाहता कि मैंने किया…” भारत-पाक सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा

May 16, 2025
तुर्की पर भारत की सख्ती: एविएशन से लेकर शिक्षा तक बड़ा ऐक्शन

तुर्की पर भारत की सख्ती: एविएशन से लेकर शिक्षा तक बड़ा ऐक्शन

May 16, 2025
कोर्ट

कोटपूतली: रेप पीड़िता का गर्भपात टाला, जज ने दिलाया इंसाफ

May 16, 2025
तेज प्रताप यादव

लालू परिवार ने तेज प्रताप के साथ किया धोखा: बीजेपी मंत्री जीवेश मिश्रा

May 16, 2025
डॉन 3

डॉन 3 में रणवीर के साथ विक्रांत मैसी, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

May 16, 2025
कुसल मेंडिस IPL में पहली बार, PSL में नहीं लौटेंगे

कुसल मेंडिस IPL में पहली बार, PSL में नहीं लौटेंगे

May 16, 2025
नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा बोले: अरशद से कभी नहीं रही करीबी दोस्ती

May 16, 2025
मुकेश अंबानी

रिलायंस को मिला 2.9 अरब डॉलर का ऑफशोर लोन, बना साल का सबसे बड़ा सौदा

May 16, 2025
सेबी

सेबी की यस बैंक-एसएमबीसी डील जांच, समय पर सूचना प्रकटीकरण पर संदेह

May 16, 2025
पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में 7% से ज्यादा रिटर्न

May 16, 2025
मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने साझा किए संघर्ष के दिन, पहली कमाई थी सिर्फ 125 रुपये

May 16, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 16, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

भयंकर गर्मी में भी अखण्ड परिव्राजक ने किया 14 कि.मी. का प्रलम्ब विहार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 26, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 6
जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
जीवन के प्रत्येक क्रिया के साथ जुड़े ध्यान : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

कापरा, बनासकांठा (गुजरात) : गुजरात की धरा पर गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी शनिवार को अपनी धवल सेना के साथ बनासकांठा जिले में स्थित कापरा में पधारे तो कापरावासियों ने मानवता के मसीहा का भावभीना स्वागत किया। शनिवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने लाखणी से मंगल प्रस्थान किया। मार्ग में अनेक दर्शन करने वाले लोगों को मंगल आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री आगे बढ़ते जा रहे थे। गर्मी के मौसम में लोग दिन के समय अपने वाहनों से भी निकलने में संकोच कर रहे हैं, ऐसे में समता के साधक आचार्यश्री महाश्रमणजी निरंतर पदयात्रा करते हुए गतिमान हैं। लगभग 14 किलोमीटर का प्रलम्ब विहार कर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी कापरा गांव में स्थित श्री मोंघी अमृत सुन्दर तीर्थ परिसर में पधारे। जहां संबंधित लोगों ने आचार्यश्री का भावभीना अभिनंदन किया।

तीर्थ परिसर क्षेत्र में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के साथ आज चतुर्दशी तिथि के संदर्भ में हाजरी का क्रम भी था तो गुरुकुलवासी चारित्रात्माओं की विशेष उपस्थिति थी। महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित जनता व चारित्रात्माओं को पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि मानव जीवन में योग साधना का बहुत महत्त्व है। ध्यान भी योग साधना का एक अंग है। पंतजलि के अष्टांग योग में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि के रूप में वर्णित हैं। इन आठ अंगों में काफी व्यापकता का दर्शन किया जा सकता है, जिसमें सबकुछ विस्तारित रूप में बताया गया है। इस अष्टांग योग में अणुव्रत की बात भी समाहित और नियम की बातें, आसन और प्राणायाम की बातें आदि की सभी बातें समायोजित हैं। तेरापंथ धर्मसंघ में प्रेक्षाध्यान की बात चलती है। वर्तमान में प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष भी चल रहा है। अनेक ध्यान पद्धतियां हो सकती हैं। अलग-अलग तरीकों से ध्यान कराया जा सकता है। परम पूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजीप्रवर के सान्निध्य में उसके पठन का अवसर मिला था।

कोई भी प्रयोग करना है तो लम्बे समय तक निरंतर करने का प्रयास होना चाहिए। जैन धर्म में मोक्ष का जो उपाय है, वह योग है। सारी धर्म की प्रवृत्ति जो मोक्ष से जोड़ती है, वह योग होता है। साधु तो योगी होते ही हैं। प्राणायाम, ध्यान का जितना उपयोग-प्रयोग हो सके, करने का प्रयास करना चाहिए। विहार के दौरान यदि चित्त केवल चलने में केन्द्रित हो जाए तो चलना भी एक साधना हो सकती है। ईर्या समिति भी योग साधना का ही एक अंग है। चलने में एकाग्रता हो जाए तो कितने ही पापों से बचाव हो सकता है। चलते समय बातों में लग जाना गमन योग में बाधा की बात हो सकती है। चलने में ईर्या समिति का ध्यान और ट्रैफिक नियमों का भी ध्यान रखने का प्रयास करना चाहिए।

वर्तमान में प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष चल रहा है। ध्यान की साधना का अपना महत्त्व है। ध्यान तो आदमी के पल-पल के क्रिया जुड़ जाए तो कितनी अच्छी बात हो सकती है। ध्यान से पढ़ो, ध्यान से बोलो, ध्यान से सुनो आदि न जाने कितने रूपों में ध्यान जीवन से जुड़ा हुआ है। आदमी जो भी कार्य करे, उस पर ध्यान रखने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने उत्तरज्झयणाणि को पूरा याद रखने वाले साधु-साध्वियों से सुनने को इच्छा जताई तो कुछ साध्वियों ने आचार्यश्री द्वारा पूछे गए श्लोकों को सुनाने का प्रयास किया।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में शासनश्री साध्वी मदनश्रीजी (बीदासर) की स्मृति सभा का आयोजन हुआ। आचार्यश्री ने उनका संक्षिप्त जीवन परिचय प्रदान करने के उपरान्त मध्यस्थ भावना के साथ चतुर्विध धर्मसंघ को चार लोगस्स का ध्यान कराया। इसके उपरान्त मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी, साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने भी साध्वीश्रीजी की आत्मा के प्रति मंगलकामना की।

आचार्यश्री ने हाजरी के क्रम को संपादित किया। आचार्यश्री की अनुज्ञा से साध्वी दर्शितप्रभाजी व साध्वी देवार्यप्रभाजी ने लेखपत्र का उच्चारण किया। आचार्यश्री ने साध्वीद्वय को सात-सात कल्याणक बक्सीस किए। तदुपरान्त उपस्थित चारित्रात्माओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर लेखपत्र उच्चरित किया। आचार्यश्री के स्वागत में तीर्थ से संबंधित श्री दीपकभाई दोसी ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In