• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शल्य के समान हैं काम और भोग : महातपस्वी महाश्रमण

शल्य के समान हैं काम और भोग : महातपस्वी महाश्रमण

April 27, 2025
श्रीराम दरबार

अयोध्या में श्रीराम दरबार विराजमान

June 5, 2025
भारत-PAK में फिर हो सकता है संघर्ष, इस बार चीन…पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने चेताया

भारत-PAK में फिर हो सकता है संघर्ष, इस बार चीन…पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने चेताया

June 5, 2025
अभ्याख्यान रूपी पाप से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

अभ्याख्यान रूपी पाप से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2025
सांप्रदायिक वीडियो केस में शर्मिष्ठा पनोली को HC से राहत, मिली अंतरिम जमानत

सांप्रदायिक वीडियो केस में शर्मिष्ठा पनोली को HC से राहत, मिली अंतरिम जमानत

June 5, 2025
हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी थे, भगदड़ पर HC से बोली सरकार; डिप्टी CM का अलग दावा

हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी थे, भगदड़ पर HC से बोली सरकार; डिप्टी CM का अलग दावा

June 5, 2025
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की कोशिशें, क्या होगा शिवसेना-मनसे गठबंधन?

उद्धव-राज गठबंधन से भाजपा को नहीं खतरा: आंतरिक सर्वे में दावा

June 5, 2025
अडानी

मुंबई मेट्रो जितना टैक्स! अडानी ग्रुप ने एक साल में भरा ₹74,945 करोड़

June 5, 2025
आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

June 5, 2025
शशि थरूर

थरूर का ट्रंप को जवाब: न मध्यस्थता मांगी, न सरेंडर किया

June 5, 2025
दीवार के उस पार मौत थी

दीवार के उस पार मौत थी

June 5, 2025
आरसीबी की जीत या संवेदनहीनता की पराकाष्ठा?

आरसीबी की जीत या संवेदनहीनता की पराकाष्ठा?

June 5, 2025
सुप्रीम कोर्ट में अनुशासन पर जस्टिस गवई की नाराजगी

न्यायपालिका की राजनीति से दूरी जरूरी

June 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 5, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

शल्य के समान हैं काम और भोग : महातपस्वी महाश्रमण

डीसा की ओर गतिमान ज्योतिचरण, करीब 12 कि.मी. का हुआ विहार 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 3
शल्य के समान हैं काम और भोग : महातपस्वी महाश्रमण
शल्य के समान हैं काम और भोग : महातपस्वी महाश्रमण
शल्य के समान हैं काम और भोग : महातपस्वी महाश्रमण
रामपुरा, बनासकांठा:वर्ष 2024 में गुजरात के डायमण्ड सिटि सूरत में चतुर्मास, राजकोट में वर्धमान महोत्सव, भुज में गुजरात की धरती पर प्रथम मर्यादा महोत्सव के उपरान्त गुजरात के डीसा नगर में वर्ष 2025 के अक्षय तृतीया के आयोजन हेतु जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ निरंतर गतिमान हैं। डीसावासी भी ऐसा सौभाग्य प्राप्त कर अत्यंत हर्षविभोर हैं और अपने आराध्य की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए हुए हैं। अक्षय तृतीया समारोह की तैयारियां अब लगभग पूर्णता की ओर हैं। 30 अप्रेल को अक्षय तृतीया का कार्यक्रम आयोजित होना है, किन्तु आचार्यश्री 29 अप्रेल को ही अपनी धवल सेना के साथ डीसा में मंगल प्रवेश करेंगे। अपने आराध्य की पावन सन्निधि में देश-विदेश से श्रद्धालु अक्षय तृतीया के अवसर पर अपने वर्षीतप का पारणा करने के लिए उपस्थित होंगे। जानकारी के अनुसार अभी तक लगभग साढे चार सौ से अधिक श्रद्धालु अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
एक ओर तेरापंथ धर्मसंघ के संघीय आयोजन के लिए गुजरात की धरती मानों तत्पर नजर आ रही है। रविवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने कापरा से मंगल प्रस्थान किया। पक्की सड़क पर पड़ने वाली सूर्य की किरणें मानों अपना आतप बरसा रही हैं, किन्तु महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी अपने श्रद्धालुओं पर आशीषवृष्टि करते हुए गतिमान थे। लगभग 12 किलोमीटर का विहार परिसम्पन्न कर महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी रामपुरा में स्थित रामपुरा पगार केन्द्रशाला में पधारे।
केन्द्रशाला परिसर में आयोजित प्रातःकाल के मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के दौरान समुपस्थित श्रद्धालु जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि इस दुनिया में भौतिकता है तो आध्यात्मिकता भी है। भौतिकता पुद्गल जगत से जुड़ी हुई है और आध्यात्मिकता आत्मा से सम्बद्ध है। इस दुनिया में आत्मा नाम का तत्त्व भी है और पुद्गल नाम का तत्त्व भी हैं। इसे इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि इस धरती पर मूर्त द्रव्य भी हैं और अमूर्त चीजें भी विद्यमान हैं। षट्द्रव्यवाद की बात आती है।
धर्मास्तिकाय जीव और पुद्गल की गति में और अधर्मास्तिकाय जीव और पुद्गल के ठहरने में सहयोग करने वाला द्रव्य है। पूरे लोक में ये दोनों द्रव्य व्याप्त हैं। दुनिया के सभी जीव लोकाकाश में ही रहते हैं। भौतिक जगत में मूल पुद्गल है और आत्मा आध्यात्मिक जगत में मूल है। भौतिक जगत में शब्द, रूप, रस, गंध और स्पर्श- ये पांच विषय भौतिक हैं। ये पांचों जीव के पंचेन्द्रिय से जुड़े हुए हैं। शास्त्र में बताया गया है कि ये विषय और काम शल्य के समान हैं और इनकी अभिलाषा रखने वाला अथवा इनमें संलग्न होने वाला जीव दुर्गति को प्राप्त हो जाता है। काम-भोगों को शल्य कहा गया है, जो प्राणियों को तकलीफ देने वाला है। इन काम-भोगों को जहर के समान कहा गया है। भौतिक पदार्थों का उपयोग आध्यात्मिक साधना में कर सकते हैं। भौतिकता का संयम के साथ उपयोग करें तो आदमी के आध्यात्मिक साधना में सहयोगी भी बन सकते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In