• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शशि थरूर

पहलगाम हमले पर बोले शशि थरूर: पहले संकट से निपटें, फिर जवाबदेही तय करें

April 28, 2025
नौसेना को मिला अर्नाला, आत्मनिर्भर भारत की नई छलांग

नौसेना को मिला अर्नाला, आत्मनिर्भर भारत की नई छलांग

June 7, 2025
तेजस्वी यादव के काफिले में ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

तेजस्वी यादव के काफिले में ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

June 7, 2025
केन्द्रीय वक्फ पोर्टल ‘उम्मीद’ लॉन्च, वक्फ संपत्तियों को मिलेगा 17 अंकों का विशिष्ट पहचान क्रमांक

केन्द्रीय वक्फ पोर्टल ‘उम्मीद’ लॉन्च, वक्फ संपत्तियों को मिलेगा 17 अंकों का विशिष्ट पहचान क्रमांक

June 7, 2025
पाक को झटका, BRICS के मंच से पहलगाम हमले की निंदा; भारत को मुस्लिम देशों का साथ

पाक को झटका, BRICS के मंच से पहलगाम हमले की निंदा; भारत को मुस्लिम देशों का साथ

June 7, 2025
बिलावल भुट्टो

अमेरिका में भुट्टो को फटकार — पहले जैश मिटाओ, फिर बात करो

June 7, 2025
पाकिस्तान में भीषण जल संकट: भारत ने रोका सिंधु जल प्रवाह

आतंक का पानी सूखा: सिंधु जल संधि निलंबित, पाकिस्तान की चार गिड़गिड़ाहटें

June 7, 2025
भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

June 7, 2025
प्रशांत किशोर

चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है बिहार? पीके का राहुल गांधी पर हमला

June 7, 2025
अखिलेश यादव

अब्बास अंसारी पर कार्रवाई जाति के आधार पर: अखिलेश यादव का आरोप

June 7, 2025
बीसीसीआई

भगदड़ पर बीसीसीआई की सख्ती, भविष्य में सलाह जारी करेगा बोर्ड

June 7, 2025
विराट कोहली

विराट की वापसी मुमकिन? माइकल क्लार्क का बड़ा दावा

June 7, 2025
दीपिका पादुकोण

दीपिका फिर विवादों में, कल्कि 2 से भी बाहर होने की अटकलें

June 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 7, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पहलगाम हमले पर बोले शशि थरूर: पहले संकट से निपटें, फिर जवाबदेही तय करें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
शशि थरूर

File Photo

डेस्क:कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहलगाम में आतंकी हमले पर रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह संभवतः खुफिया विफलता थी। इसकी तुलना उन्होंने 7 अक्टूबर, 2023 को आतंकी संगठन हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमले से की, जो अपने मजबूत खुफिया तंत्र के लिए जाना जाता रहा। उन्होंने कहा, ‘जाहिर तौर पर फुल प्रूफ इंटेलिजेंस जानकारी नहीं थी। कहीं न कहीं विफलता हुई है। लेकिन, हमारे पास इजरायल का उदाहरण है जिसे दुनिया की सबसे शानदार खुफिया सर्विस में गिना जाता है। इसके बावजूद, दो साल पहले 7 अक्टूबर को वह चौंक गया था। मुझे लगता है कि जैसे इजरायल युद्ध समाप्त होने तक जवाबदेही की मांग टाल रहा है, वैसे ही हमें भी मौजूदा संकट को पहले पार कर लेना चाहिए और फिर सरकार से जवाबदेही मांगनी चाहिए। कोई भी देश 100 प्रतिशत अचूक खुफिया तंत्र नहीं रख सकता।’

शशि थरूर ने बताया कि आतंकी हमलों को सफलतापूर्वक रोकने की घटनाएं अक्सर ध्यान में नहीं आतीं, जबकि विफलताएं उजागर होती हैं। उन्होंने विफलताओं को स्वीकार किया, मगर तुरंत दोष लगाने के बजाय मौजूदा संकट पर ध्यान देने की अपील की। थरूर ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि कितने आतंकी हमलों को सफलता से रोक दिया गया। हम केवल उन हमलों के बारे में जानते हैं, जिन्हें रोकने में हम विफल रहे। यह किसी भी देश में सामान्य है। मैं मानता हूं कि विफलताएं हुईं, लेकिन अभी हमारा ध्यान उस पर नहीं होना चाहिए।’

इस्लामी आतंकवादियों को खत्म करने की जरूरत: शशि थरूर

इससे पहले, शशि थरूर ने कहा था कि पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर यह समय घरेलू आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं को खत्म किया जाना चाहिए। इसके लिए जो भी सर्वोत्तम लगे, उसमें हमें अपनी सरकार का समर्थन करना चाहिए। कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि कश्मीरी एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रति भारत की प्रतिबद्धता कम नहीं होनी चाहिए। मंगलवार दोपहर को दक्षिण कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। थरूर ने कहा कि इस बर्बर घटना के लिए उन लोगों की अधिक जिम्मेदारी है, जिन्होंने हत्याओं की साजिश रची और उन्हें अंजाम दिया, न कि उन लोगों की जो इसे रोकने में विफल रहे। उन्होंने यह टिप्पणी एक्स पर एक पोस्ट में की, क्योंकि वह कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के लिए समय पर लक्षद्वीप से दिल्ली नहीं आ सके।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In