• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गाजियाबाद: मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड शिक्षिका से 30.80 लाख ठगे

केवाईसी अपडेट के बहाने ठगने वाले पैन इंडिया नेटवर्क का खुलासा, 23 आरोपी गिरफ्तार

March 31, 2022
पाकिस्तान में भीषण जल संकट: भारत ने रोका सिंधु जल प्रवाह

आतंक का पानी सूखा: सिंधु जल संधि निलंबित, पाकिस्तान की चार गिड़गिड़ाहटें

June 7, 2025
भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

June 7, 2025
प्रशांत किशोर

चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है बिहार? पीके का राहुल गांधी पर हमला

June 7, 2025
अखिलेश यादव

अब्बास अंसारी पर कार्रवाई जाति के आधार पर: अखिलेश यादव का आरोप

June 7, 2025
बीसीसीआई

भगदड़ पर बीसीसीआई की सख्ती, भविष्य में सलाह जारी करेगा बोर्ड

June 7, 2025
विराट कोहली

विराट की वापसी मुमकिन? माइकल क्लार्क का बड़ा दावा

June 7, 2025
दीपिका पादुकोण

दीपिका फिर विवादों में, कल्कि 2 से भी बाहर होने की अटकलें

June 7, 2025
रामायण पर अरुण गोविल की दो टूक: ‘अब इसे दोहराने की जरूरत नहीं

रामायण पर अरुण गोविल की दो टूक: ‘अब इसे दोहराने की जरूरत नहीं

June 7, 2025
2024 में महाराष्ट्र ने इलेक्ट्रिक कार बिक्री में टॉप किया”

टाटा नेक्सन ईवी पर जून में 40,000 रुपये तक की छूट

June 7, 2025
पेंट वॉर: बिड़ला ने एशियन पेंट्स पर लगाया बाजार दुरुपयोग का आरोप

पेंट वॉर: बिड़ला ने एशियन पेंट्स पर लगाया बाजार दुरुपयोग का आरोप

June 7, 2025
स्टारलिंक

भारत में स्टारलिंक को मिला बड़ा लाइसेंस, कमर्शियल लॉन्च के करीब

June 7, 2025
बच्चों पर चिल्लाने के गंभीर परिणाम

इन 5 लोगों से बचाएं अपने बच्चों को

June 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 7, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

केवाईसी अपडेट के बहाने ठगने वाले पैन इंडिया नेटवर्क का खुलासा, 23 आरोपी गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
गाजियाबाद: मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड शिक्षिका से 30.80 लाख ठगे

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने साइबर जालसाजों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फिशिंग पेजो और एसबीआई नेटबैंकिंग और योनो ऐप का इस्तेमाल करने वाले हजारों ग्राहकों को ठग चुका है। गिरोह केवाईसी अपडेट करने के नाम पर नेट बैंकिंग लॉगिन डिटेल्स हासिल कर अकाउंट पर हाथ साफ कर देते थे। देशभर में लोगों के साथ ठगी करने वाले इस पैन इंडिया नेटवर्क के 23 जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों को योनो ऐप पर केवाईसी अपडेट करने के बहाने अपने जाल में फंसाते थे।

डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक, कई शिकायतें मिल रहीं थीं, जिसमें यह पता चला कि पीड़ितों को योनो ऐप पर केवाईसी अपडेट करने के बहाने ठगा गया था। इसके बाद एसबीआई प्रबंधन से संपर्क किया गया। एसबीआई से डेटा लेकर विस्तृत जांच की गई तो पता चला कि 100 से अधिक शिकायतें मिली थी। जिसमें 51 शिकायतें दिल्ली से संबंधित थीं। इसके बाद शिकायतों की संख्या करीब एक हजार तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से 58 मोबाइल, 12 लैपटॉप, 20 डेबिट कार्ड और 202 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

ऐसे प्लेटफॉर्म का करते थे इस्तेमाल
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरोह एनजी रॉक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर फेक फिशिंग पेज बनाकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी बल्क मैसेज भेजकर ग्राहकों को फर्जी योनो ऐप का लिंक भेजते थे। ग्राहक लिंक पर क्लिक कर जैसे ही अपने क्रेडेंशियल इस पर अपलोड करते थे। गिरोह उनके अकाउंट को लॉगिन कर लेते थे और फिर पैसा निकाल लेते थे। केवाईसी अपडेट करने के नाम पर नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल हासिल करते थे। अलग अलग शहरों में प्लानिंग कर पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा
आरोपियों द्वारा भेजे गए लिंक की जांच की गई तो पता चला कि ये लिंक सूरत, कोलकाता, गिरडीह, जामताड़ा, धनबाद और दिल्ली एनसीआर से भेजे जा रहे थे। लिंक भेजने वालों के ठिकानों की पहचान की गई तो यह पता चला कि आरोपी अलग-अलग मॉड्यूल बनाकर काम कर रहे थे। फिशिंग लिंक बनाने और होस्ट करने में एक मॉड्यूल शामिल था, जबकि दूसरा मॉड्यूल थोक एसएमएस और कॉल करने के लिए नकली सिम कार्ड प्राप्त करता था। तीसरा मॉड्यूल फिशिंग लिंक भेजने और पीड़ित को कॉल करने में शामिल था। अगर पीड़ित ने फिशिंग पेज पर ओटीपी नहीं डाला तो यही मॉड्यूल कॉल करता था। इसके अलावा चौथा मॉड्यूल पीड़ितों के नेट बैंकिंग में लॉगिन करता था और धोखाधड़ी से रुपये ट्रांसफर करता था। जबकि पांचवा मॉड्यूल नकली और धोखाधड़ी वाले बैंक खातों की खरीद में शामिल था और छठा मॉड्यूल बैंक खातों से पैसे निकालने का काम करता था। पुलिस ने 25 मार्च को एक साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए  सूरत, कोलकाता, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद में उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी।

कहां से कितने आरोपियों को दबोचा
सूरत से 12, कोलकाता से छह और गिरिडीह से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह जामताड़ा से एक तथा धनबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से बरामद लैपटॉप, फोन आदि की फोरेंसिक जांच की जा रही है। बरामद सिम कार्डों और मोबाइल की जांच से पता चला कि आरोपियों के खिलाफ 820 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों में पवन मंडल, टिंकू मंडल, छोटू कुमार मंडल, सन्दीप मंडल, रामजीत मंडल, वीरेंद्र मंडल, रामजीत मंडल, वीरेंद्र मंडल, सुशील कुमार मंडल, रवि कुमार मंडल, संजीत कुमार मंडल, राज किशोर मंडल, विकास कुमार मंडल, महेंद्र मंडल, शंकर कुमार मंडल, पप्पू कुमार मंडल, कुलदीप मंडल, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, नीरज शर्मा, टिंकू कुमार मंडल, तिनकू कुमार मंडल, उमेश कुमार मंडल, राजेन्द्र मंडल और संजय कुमार मंडल शामिल हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In