• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पहलगाम हमले के बाद भारत सख्त, सैकड़ों पाक नागरिकों की वापसी जारी

पहलगाम हमले के बाद भारत सख्त, सैकड़ों पाक नागरिकों की वापसी जारी

May 1, 2025
खलील

खलील की कहर बरपाती गेंदबाज़ी, इंग्लैंड लायंस की कमर टूटी

June 9, 2025
भारत

भारत की अर्थव्यवस्था चौथे पायदान पर, लेकिन जीवन स्तर में सुधार ज़रूरी: क्लॉड स्मदजा

June 9, 2025
आईपीओ

आईपीओ की तैयारी में लेंसकार्ट बनी पब्लिक कंपनी

June 9, 2025
आईपीओ

10 जून से खुलेगा जैनिक पावर एंड केबल्स का आईपीओ

June 9, 2025
आम

आम खाने से पहले भिगोना क्यों चाहिए?

June 9, 2025
वट सावित्री व्रत: अखंड सौभाग्य और भक्ति का पर्व

पति की लंबी उम्र के लिए व्रत: वट पूर्णिमा 2025 की संपूर्ण जानकारी

June 9, 2025
राशिफल

9 जून 2025 का राशिफल

June 9, 2025
अमित शाह

2026 में तमिलनाडु में बनेगी NDA सरकार: अमित शाह

June 8, 2025
राहुल गांधी बोले– चुनाव में धांधली, आयोग ने कहा– सीधे पत्र लिखें

राहुल गांधी बोले– चुनाव में धांधली, आयोग ने कहा– सीधे पत्र लिखें

June 8, 2025
वेणी माधव मंदिर में गुरु दीदी

भक्ति में भीगी आवाज़: वेणी माधव मंदिर में गुरु दीदी ने पुनर्जीवित किया पुरातन भजन

June 8, 2025
आचार्यश्री

धर्म-साधना द्वारा मानव जीवन रूपी पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 8, 2025
अमेरिका से हथियारों की भीख मांगता पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर ने खोली पोल

अमेरिका से हथियारों की भीख मांगता पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर ने खोली पोल

June 8, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 9, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पहलगाम हमले के बाद भारत सख्त, सैकड़ों पाक नागरिकों की वापसी जारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 1, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
पहलगाम हमले के बाद भारत सख्त, सैकड़ों पाक नागरिकों की वापसी जारी

डेस्क:पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से केंद्र सरकार लगातार ऐक्शन के मूड में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ताबड़तोड़ फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश वापस जाने के लिए 48 घंटे का समय दिया था, जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी जारी रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश अगले निर्देश तक लागू रहेगा। आपको बता दें कि पहला 30 अप्रैल तक की समय सीमा तय की गई थी।

आपको बता दें कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जारी सरकारी आदेश के बाद पिछले छह दिनों में 55 राजनयिकों, उनके आश्रितों और सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत छोड़ चुके हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, इनके अलावा पाकिस्तानी वीजा धारक आठ भारतीय भी पड़ोसी मुल्क चले गए हैं। यह सिलसिला आज भी जारी है।

इसके अलावा 24 अप्रैल से अब तक पंजाब से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए पाकिस्तान से भारत में कुल 1,465 भारतीय आए हैं, जिनमें 25 राजनयिक और अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दीर्घकालिक भारतीय वीजा धारक 151 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत आए हैं।

सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस तब जारी किया था जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल थी। मेडिकल वीज़ा धारकों के लिए देश छोड़ने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल थी। अन्य 12 श्रेणियों के वीज़ा धारकों के लिए देश छोड़ने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल थी। इन श्रेणियों में आगमन पर वीज़ा तथा व्यवसाय, फिल्म, पत्रकार, पारगमन, सम्मेलन, पर्वतारोहण, छात्र, आगंतुक, समूह पर्यटक, तीर्थयात्री और समूह तीर्थयात्री वीजा शामिल हैं।

अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि 29 अप्रैल को 10 राजनयिकों समेत कुल 94 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा के जरिए से भारत से चले गए। उनके मुताबिक, 28 अप्रैल को 36 राजनयिकों, उनके आश्रितों और सहायक कर्मचारियों समेत 145 पाकिस्तानी चले गए तथा 27 अप्रैल को नौ राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 237 पाकिस्तानी भारत से चले गए और 26 अप्रैल को 81, 25 अप्रैल को 191 और 24 अप्रैल को 28 पाकिस्तानी भारत से चले गए।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी वीजा पर आठ भारतीय नागरिक भी 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉसिंग बिंदु के जरिए भारत से चले गए।

कितने लोग वापस आए भारत
अधिकारियों ने बताया कि इसी प्रकार, 29 अप्रैल को 11 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 469 भारतीय उसी मार्ग से पाकिस्तान से लौट आए, 28 अप्रैल को 146 भारतीय लौटे, 27 अप्रैल को एक राजनयिक सहित 116 भारतीय लौटे, 26 अप्रैल को 13 राजनयिकों और अधिकारियों सहित 342 भारतीय वापस आए, 25 अप्रैल को 287 तथा 24 अप्रैल को 105 भारतीय वापस लौटे।

दीर्घकालिक भारतीय वीजा पर 29 अप्रैल को कुल 22 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से देश में आए तथा 28 अप्रैल को इसी श्रेणी का वीजा रखने वाले 129 और पाकिस्तानी भारत आए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In