• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाश्रमण

मोह, ममत्व और मूर्छा का परित्याग करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

May 1, 2025
कमल हासन

कमल हासन को कर्नाटक उच्च न्यायालय की फटकार

June 3, 2025
पाकिस्तान की जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई

पाकिस्तान की जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई

June 3, 2025
कोविड

देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 5 मौतें

June 3, 2025
शर्मिष्ठा पनोली और न्याय का आइना

शर्मिष्ठा पनोली और न्याय का आइना

June 3, 2025
गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी का शक: पंजाब में एक और गिरफ्तारी, जांच जारी

June 3, 2025
सावधान! अगले तीन दिनों तक इन 5 राज्यों में होगी बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश

1901 के बाद सबसे ज्यादा मई में बारिश, तापमान में रिकॉर्ड गिरावट

June 3, 2025
बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा में 100 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटा

June 3, 2025
तेजस्वी

राजद संग्राम: तेजस्वी ने साधी चुप्पी, तेज प्रताप बने ‘जयचंद’ विवाद का केंद्र

June 3, 2025
परमाणु तबाही की आशंका जताकर ट्रंप ने लिया श्रेय, भारत ने कहा—सेना ने रोकी जंग

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द

June 3, 2025
मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एरदने का इस्तीफा

मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एरदने का इस्तीफा

June 3, 2025
भारत-अमेरिका रिश्ता मेरे लिए व्यक्तिगत: उषा वेंस

भारत-अमेरिका रिश्ता मेरे लिए व्यक्तिगत: उषा वेंस

June 3, 2025
S-400

S-400 से फेल हुआ पाक का प्लान, भारत को मिलेंगी और यूनिट्स

June 3, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 3, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

मोह, ममत्व और मूर्छा का परित्याग करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

डीसावासियों को साध्वीवर्याजी ने भी किया संबोधित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 1, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 3
महाश्रमण
मोह, ममत्व और मूर्छा का परित्याग करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
मोह, ममत्व और मूर्छा का परित्याग करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
डीसा:डीसा नगरी वर्तमान समय में अध्यात्म नगरी बनी हुई है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के विराजमान हैं। गत कल आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में डीसा में अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश के 450 के आसपास श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य को ईक्षुरस का दान देकर अपने व्रत का पारणा किया। वहीं डीसा के भी 17 श्रद्धालुओं ने अपने नगर में विराजमान अपने सुगुरु के चरणों में इस वर्ष सम्पन्न किया। ऐसा सुअवसर पर मंगल प्रवास प्राप्त कर डीसा के श्रद्धालु अतिशय आह्लादित हैं।
अक्षय तृतीया के बाद गुरुवार को अक्षय समवसरण में उपस्थित श्रद्धालु जनता को साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने उद्बोधित किया। तदुपरान्त युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन किस प्रकार से बनता है? यह एक प्रश्न हो सकता है। मानव जीवन आत्मा और शरीर के संयोग से बना है। आत्मा अलग और शरीर अलग वाला सिद्धांत आस्तिक विचारधारा का है। धर्म और अध्यात्म का ढांचा तभी सुरक्षित रह सकता है, जब आत्मा अलग और शरीर को अलग माना जाएगा। मृत्यु के बाद शरीर का भले नाश हो जाता है, किन्तु आत्मा का नाश नहीं होता। आत्मा अनश्वर है। अनंतकाल तक हमारी आत्मा बनी रहती है, आत्मा शाश्वत है। धर्म शास्त्रों में आत्मा को अलग और शरीर को अलग माना है। पाप-पुण्य का बंध, कर्म का फल भोगने की बातें बताई गई हैं।
आदमी को आस्तिकवाद को मानकर ही जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आदमी को अपनी आत्मा के कल्याण का प्रयास करना चाहिए। यह शरीर पुद्गल है। इससे जब तक कार्य किया जाता है तो तब तक इसकी देखरेख तो अवश्य करें, किन्तु इसके प्रति भी ज्यादा ममत्व नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही धन, संपत्ति, मकान, दुकान, रुपया-पैसा मृत्यु के साथ नहीं जाता है। इसलिए इनके प्रति भी ज्यादा मोह-मूर्छा और ममत्व से बचने का प्रयास करना चाहिए।
इसके लिए आदमी को धर्म की साधना करने और मोह, ममत्व और मूर्छा का परित्याग करने का प्रयास करना चाहिए और अपनी आत्मा के कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। धर्म, ध्यान, साधना, आराधना, तपस्या के द्वारा आदमी को अपनी आत्मा को शुद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए। नहाना-धोना, भोजन-पानी आदि-आदि कार्य तो अस्थाई शरीर के लिए आदमी कार्य करता है, उसके साथ आदमी को अपनी आत्मा के निर्मलता के लिए धर्म और अध्यात्म की साधना में समय लगाने का प्रयास करना चाहिए।
जहां भी कार्य करें, व्यापार-धंधा कुछ भी करें, वहां ईमानदारी रखने का प्रयास करना चाहिए। जहां तक संभव हो सके, झूठ और चोरी से बचने का प्रयास करना चाहिए। जितना संभव हो सके, धार्मिक कार्यों के लिए समय निकालने का प्रयास करना चाहिए। परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत के रूप में ऐसा विधान दिया है कि जहां धर्म को अपने व्यवहार के साथ ही जोड़ लिया जाए तो उसके अलग से समय भी लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। प्राची मेहता ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। डीसा ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपने आराध्य के समक्ष अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। आचार्यश्री ने बच्चों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। श्री अनिल मेहता ने गीत का संगान किया। ‘बेटी तेरापंथ की’ आयाम से जुड़ी डीसा की बेटियों ने भी आचार्यश्री के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In