• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गिरिजा व्यास

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन

May 1, 2025
भारत का बड़ा पलटवार: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान

भारत का बड़ा पलटवार: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान

June 4, 2025
आचार्यश्री

जब तक शरीर सक्षम, कर लें धर्म का समाचरण : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2025
गजवा-ए-हिंद का अंतिम भाषण: दिल ने भी सुनने से इनकार कर दिया

गजवा-ए-हिंद का अंतिम भाषण: दिल ने भी सुनने से इनकार कर दिया

June 4, 2025
बीएसएफ

डीआरडीओ से मदद मांगकर बीएसएफ का बड़ा कदम

June 4, 2025
सिसोदिया और जैन

स्कूल क्लासरूम घोटाले में सिसोदिया-जैन को समन

June 4, 2025
ईरान में लापता तीन भारतीय सुरक्षित रिहा, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

ईरान में लापता तीन भारतीय सुरक्षित रिहा, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

June 4, 2025
गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वाले अब्दुल इसर की पाक में रहस्यमयी मौत

गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वाले अब्दुल इसर की पाक में रहस्यमयी मौत

June 4, 2025
वॉशिंगटन में क्वाड बैठक, भारत करेगा शिखर सम्मेलन

वॉशिंगटन में क्वाड बैठक, भारत करेगा शिखर सम्मेलन

June 4, 2025
झूठ की चादर फाड़कर खड़ी हुई भारत की सैन्य सच्चाई!

ऑपरेशन सिंदूर: हमले के 5 मिनट बाद पाकिस्तान को दी गई जानकारी

June 4, 2025
आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता

आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छलावे की पोल खुली

June 4, 2025
किरोड़ीलाल मीणा

श्रीगंगानगर में नकली बीज फैक्ट्रियों पर छापा, मंत्री किरोड़ी एक्शन में

June 4, 2025
संजय सिंह

प्रधानमंत्री मौन, संजय सिंह का सवाल: किस दबाव में रुका सैन्य अभियान?

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 4, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 1, 2025
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
गिरिजा व्यास

File Photo

डेस्क:कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं और करीब महीने भर से यहां भर्ती थीं। दरअसल महीने भर पहले अपने घर में आरती करने के दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई थी और इस दौरान वह झुलस गई थीं। इसके बाद से ही अहमदाबाद में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत अन्य कई नेताओं ने दुख जताया है।

गिरिजा व्यास के साथ यह हादसा 31 मार्च को तब हुआ था, जब वह उदयपुर स्थित अपने घर में सुबह गणगौर की पूजा कर रही थीं, तभी उनकी साड़ी का पल्लू अचानक वहां लगे दीपक से छू गया और उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली थी। इसके बाद उन्हें उदयपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां से उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया था।

उनके भाई गोपाल शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार शाम अहमदाबाद के अस्पताल में गिरिजा व्यास का निधन हो गया, जिसके बाद शुक्रवार को उदयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, व्यास घर में आरती कर रही थीं, उसी दौरान उनके कपड़ों में नीचे जल रहे दीये से आग लग गई थी, जिसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए थे।

डॉक्टर गिरिजा व्यास कांग्रेस की महत्वपूर्ण और दिग्गज नेता थीं। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों में मंत्री के रूप में काम किया। वह प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भी रह चुकी थीं और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं थीं।

कांग्रेस की दिग्गज नेत्री को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लिखा, ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ गिरिजा व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था। उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।’

उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लिखा कि ‘गिरिजा व्यास जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने राजनीति में सादगीपूर्ण और संवेदनशील नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।’

सचिन पायलट ने आगे लिखा, ‘मुझे हमेशा उनका स्नेह, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिलता रहा। लगभग 25 साल पहले मुझे कांग्रेस पार्टी की औपचारिक सदस्यता गिरजा जी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनके हस्ताक्षर से ही मिली थी। आज उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने अपना एक सच्चा सिपाही खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति’

उधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In