• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बगलिहार डैम

बगलिहार डैम से रोका गया चिनाब का पानी, पाकिस्तान में मची हलचल

May 4, 2025
पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने लिया फिल्मों से ब्रेक, बोले– “ये समय मैंने खुद के लिए चुना

June 3, 2025
अडानी

अडानी समूह पर ईरानी गैस आयात का आरोप, कंपनी ने बताया निराधार

June 3, 2025
शरबत जिहाद’ के बाद पतंजलि का नया वार: धर्म की बर्बादी क्यों?

पतंजलि को झटका: 273.5 करोड़ GST पेनाल्टी पर हाईकोर्ट से राहत नहीं

June 3, 2025
आईपीओ

कोल इंडिया की दो यूनिट्स का आईपीओ जल्द

June 3, 2025
नवरात्रि

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025: तिथि, मुहूर्त और महत्त्व

June 3, 2025
राशिफल

3 जून 2025 का राशिफल

June 3, 2025
दिल्ली में पानी बिल माफी योजना जल्द, 90% तक राहत संभव

दिल्ली में पानी बिल माफी योजना जल्द, 90% तक राहत संभव

June 2, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: फिल्म टाइटल के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़

ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द भारत वापसी पर, पीएम से होगी मुलाकात

June 2, 2025
सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद का सवाल: क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?

June 2, 2025
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कठुआ में तीन संदिग्ध आतंकी देखे गए, सर्च ऑपरेशन छठे दिन भी जारी

June 2, 2025
S-400 की अगली खेप तय समय पर: पाकिस्तान फिर सहमा

S-400 की अगली खेप तय समय पर: पाकिस्तान फिर सहमा

June 2, 2025
कोविड

कोरोना वायरस: ओमीक्रॉन वेरिएंट्स और ताज़ा मामले – स्थिति अपडेट

June 2, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 3, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बगलिहार डैम से रोका गया चिनाब का पानी, पाकिस्तान में मची हलचल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 4, 2025
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बगलिहार डैम

डेस्क:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत सरकार ने सिंधु जल संधि रद्द करने का ऐलान कर दिया था। अब इस फैसले को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया गया है। पीटीआई के हवाले से खबर मिली है कि सरकार ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध के माध्यम से चिनाब नदी का पानी रोक दिया है। अब झेलम नदी के ऊपर बने किशन गंगा बांध के माध्यम से ऐसा ही एक और उपाय करने की योजना बनाई जा रही है।

जम्मू के रामबन में स्थित बगलिहार बांध और उत्तरी कश्मीर में स्थित किशन गंगा बांध इन नदियों पर भारत को पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में रखते हैं। भारत सरकार इन बांधों के जरिए विद्युत उत्पादन करती है और इसके साथ ही यही बांध भारत को इन नदियों में पानी रोकने और छोड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

आपको बता दें कि बगलीहार बांध भारत और पाकिस्तान के बीच में लंबे समय तक विवाद का कारण रहा है। पाकिस्तान ने इस बांध के निर्माण के समय विश्व बैंक से मध्यस्थता की मांग की थी। इसके अलावा पाकिस्तान को किशनगंगा बांध को लेकर भी खासकर झेलम की सहायक नदी नीलम पर इसके प्रभाव के कारण आपत्ति है।

भारत से पाकिस्तान की तरफ बहनें वाली यह नदियां दोनों देशों की जीवन रेखाएँ मानी जाती हैं क्योंकि इनके मैदानों में रहने वाले लोग खेती के लिए पूरी तरह से इन नदियों पर ही निर्भर हैं। भारत भी शुरुआत से ही इस बात को समझकर पाकिस्तान को ज्यादा मात्रा में ही पानी उपलब्ध करवाता रहा है। सिंधु जल संधि में भी नदियों पर ज्यादा नियंत्रण होने के बाद भी भारत ने पाकिस्तान को पानी देने की बात मानी।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के सब्र का बांध टूट गया और सरकार ने सिंधु जल संधि को निरस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से कई नेताओं ने उल्टी-सीधी बयानबाजी करना शुरू कर दिया है। हालांकि भारत की तरफ से किसी नेता ने ऐसा बयान नहीं दिया। पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से तीखी और कूटनीतिक स्ट्राइक ने पाकिस्तान को परेशान कर दिया। पूरा पाकिस्तान इस खौफ में है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है। पीएम मोदी ने पिछले महीने ही घोषणा कर दी थी कि पहलगाम में निर्दोष लोगों का नरसंहार करने वाले आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In